बलुआहा पुल के पास तेज रफ्तार बस ने युवक को कुचला, मौके पर मौत - आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम

बलुआहा पुल के पास तेज रफ्तार बस ने युवक को कुचला, मौके पर मौत - आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम

बलुआहा पुल के पास तेज रफ्तार बस ने युवक को कुचला मौके पर मौत - आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम

इन्द्रदेव/न्यूज11 भारत
सहरसा/डेस्क:
सहरसा जिले में रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई. घटना महिषी प्रखंड क्षेत्र के बलुआहा पुल के पास, रश्मि फ्यूल पेट्रोल पंप मुरली मोड़ से पहले की बताई जा रही है. महिषी थाना क्षेत्र में हुए इस हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी और आक्रोश का माहौल बन गया.प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार एक अज्ञात तेज रफ्तार बस ने बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी. बताया जा रहा है कि बस युवक के सिर पर चढ़ गई, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई. हादसे के बाद बस चालक वाहन सहित फरार हो गया.

घटना की सूचना मिलते ही परिजन और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और कोहराम मच गया. आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर दिया, जिससे आवागमन कई घंटों तक बाधित रहा. पुलिस को जाम हटाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी. बाद में अधिकारियों द्वारा समझाने-बुझाने के बाद जाम समाप्त कराया गया.

मृतक की पहचान रौशन कुमार (उम्र लगभग 19–20 वर्ष) के रूप में हुई है. वे वीरगांव वार्ड संख्या 7, जलई थाना क्षेत्र के निवासी थे. उनके पिता का नाम तेज नारायण राय बताया गया है. परिजनों के अनुसार रौशन कुमार मोटरसाइकिल से सहरसा जा रहे थे, जबकि बस सहरसा से दरभंगा की ओर जा रही थी.बताया जाता है कि रौशन कुमार बीए के छात्र थे और अपने परिवार के सबसे छोटे बेटे थे. उनकी असमय मृत्यु से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है.सूचना मिलते ही दोनों संबंधित थाना क्षेत्रों की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस फरार बस की पहचान और चालक की गिरफ्तारी के लिए जांच में जुटी है.महिषी थाना अध्यक्ष ने बताया कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में संदिग्ध वाहन की तस्वीर मिली है. फुटेज के आधार पर वाहन की पहचान कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

संबंधित सामग्री

रांची के मोरहाबादी स्थित साझा केंद्रीय पुस्तकालय में हंगामा, मूलभूत सुविधाओं को लेकर छात्रों का विरोध-प्रदर्शन

झारखंड

रांची के मोरहाबादी स्थित साझा केंद्रीय पुस्तकालय में हंगामा, मूलभूत सुविधाओं को लेकर छात्रों का विरोध-प्रदर्शन

डायन बिसाही का आरोप लगा चाचा भतीजा पर चाकू से हमला, बाल-बाल बचे

झारखंड

डायन बिसाही का आरोप लगा चाचा भतीजा पर चाकू से हमला, बाल-बाल बचे

डायन बिसाही का आरोप लगाकर चाचा-भतीजा पर चाकू से जानलेवा हमला

झारखंड

डायन बिसाही का आरोप लगाकर चाचा-भतीजा पर चाकू से जानलेवा हमला

शादी समारोह से लौट रही दो नाबालिग छात्राओं के साथ सामूहिक दुष्कर्म, चार आरोपी गिरफ्तार

झारखंड

शादी समारोह से लौट रही दो नाबालिग छात्राओं के साथ सामूहिक दुष्कर्म, चार आरोपी गिरफ्तार

झारखंड विधानसभा के बजट सत्र का तीसरा दिन आज, तृतीय अनुपूरक बजट पेश करेंगे वित्त मंत्री 

झारखंड

झारखंड विधानसभा के बजट सत्र का तीसरा दिन आज, तृतीय अनुपूरक बजट पेश करेंगे वित्त मंत्री