इंटर परीक्षा देने आए छात्रों से भरी स्कॉर्पियो परीक्षा केंद्र के बगल के ही तालाब में गिरी, सभी 12 छात्र-छात्रा सुरक्षित

स्थानीय लोगों की मदद से सभी को बचाया गया, नगर निगम और पुलिस की मदद से स्कॉर्पियो बाहर निकाली गयी

By : News11 Bharat
इंटर परीक्षा देने आए छात्रों से भरी स्कॉर्पियो परीक्षा केंद्र के बगल के ही तालाब में गिरी, सभी 12 छात्र-छात्रा सुरक्षित

न्यूज11  भारत

दरभंगा/डेस्क: दरभंगा के एमएमटीएम कॉलेज परिसर के समीप उस समय अफरा-तफरी मच गई जब इंटरमीडिएट परीक्षा देने आए छात्रों से भरी एक स्कॉर्पियो अचानक पानी भरे तालाब में जा गिरी. घटना की सूचना मिलते ही  अफरा तफरी मच गया. स्कॉर्पियो तालाब में डूब रही है. स्थानीय लोगो के द्वारा सभी को  सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया था.केवटी  प्रखंड के हनुमान नगर दूधिया गांव के सभी 12 छात्र और छात्रा  है और बच्चों को परीक्षा केंद्र तक लाने के लिए गाड़ी रिजर्व की गई थी.

स्थिति को देखते हुए बगल के थाने विश्वविद्यालय को सूचना स्थानीय लोगों ने दी  जिसके बाद   नगर निगम की जेसीबी बुलाकर स्कॉर्पियो को तालाब से बाहर निकाला गया. जांच में यह स्पष्ट हुआ कि वाहन में कोई छात्र अंदर फंसा नहीं था और सभी परीक्षार्थी सुरक्षित अपने-अपने परीक्षा केंद्र पर चले गए. घटना में किसी प्रकार की जानमाल की क्षति नहीं हुई है.

वहीं अभिभावक कमलेश कुमार यादव ने बताया कि इस वाहन से उनका बच्चा सहित कुल लगभग 12 बच्चे प्रतिदिन परीक्षा देने आते हैं. स्कॉर्पियो केवटी  प्रखंड के हनुमान नगर दूधिया गांव की है और बच्चों को परीक्षा केंद्र तक लाने के लिए रिजर्व की गई थी. सूचना मिलने पर वे तुरंत मौके पर पहुंचे और पुष्टि की कि सभी बच्चे सुरक्षित हैं तथा सेकंड शिफ्ट की परीक्षा देने चले गए हैं.

स्थानीय लोगों की तत्परता और प्रशासनिक सहयोग से एक बड़ा हादसा टल गया, जिससे अभिभावकों और क्षेत्रवासियों ने राहत की सांस ली.

यह भी पढ़ें: पुलिस वाले ने पुलिसवाले का बहाया खून! नवगछिया पुलिस लाइन में दरोगा ने सिपाही को चाकू मारकर किया घायल

संबंधित सामग्री

पहले दीक्षान्त समारोह का विशेष महत्व, यह विद्यार्थियों की भविष्य की दिशा में विचार करने का अवसर - राज्यपाल संतोष गंगवार

पहले दीक्षान्त समारोह का विशेष महत्व, यह विद्यार्थियों की भविष्य की दिशा में विचार करने का अवसर - राज्यपाल संतोष गंगवार

गढ़वा स्थित बाबू दिनेश सिंह विश्वविद्यालय के प्रथम दीक्षान्त समारोह में शामिल हुए झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार

गोबिंदपुरा में अवैध पत्थर खदान पर बड़ी छापेमारी, भारी मात्रा में विस्फोटक जब्त

गोबिंदपुरा में अवैध पत्थर खदान पर बड़ी छापेमारी, भारी मात्रा में विस्फोटक जब्त

खनन पदाधिकारी विश्वनाथ उरांव और खोरीमहुआ एसडीएम समीर रेनियर खलखो के नेतृत्व में टीम ने अवैध पत्थर खदान में छापेमारी की

छात्रा मौत मामला: DIG से न्याय की गुहार, मां ने पुलिस जांच पर उठाए सवाल

छात्रा मौत मामला: DIG से न्याय की गुहार, मां ने पुलिस जांच पर उठाए सवाल

सिमरी बख्तियारपुर के शैनी टोला स्थित एक कंप्यूटर सेंटर में 17 वर्षीय छात्रा रूपा कुमारी की मौत के मामले में कोसी प्रक्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक (DIG) डॉ. आशीष कुमार से न्याय की गुहार लगाई गई है।

डॉ इरफान अंसारी ने फॉर्म-7 की आड़ में सिर्फ जामताड़ा जिले में 41 हजार वोटरों के नाम काटने की साजिश का लगाया आरोप

डॉ इरफान अंसारी ने फॉर्म-7 की आड़ में सिर्फ जामताड़ा जिले में 41 हजार वोटरों के नाम काटने की साजिश का लगाया आरोप

बांग्लादेशी और घुसपैठिए नहीं मिले तो अब असली वोटरों के नाम काटे जा रहे - डॉ इरफान