दिवाकर कुमार/न्यूज़11 भारत
मुंगेर/डेस्क:शनिवार दोपहर भगत सिंह चौक पर यातायात पुलिस उपाधीक्षक प्रभात रंजन के नेतृत्व में सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. यह कार्यक्रम सड़क सुरक्षा माह 2026 के आलोक में आयोजित किया गया.
मौके पर यातायात पुलिस उपाधीक्षक प्रभात रंजन ने बताया कि इस वर्ष सड़क सुरक्षा अभियान “सीख से सुरक्षा, टेक्नोलॉजी से परिवर्तन” थीम पर पूरे जनवरी माह तक चलाया जाएगा. अभियान के तहत लोगों को यातायात नियमों, हेलमेट और सीट बेल्ट के उपयोग, सुरक्षित गति सीमा तथा आधुनिक तकनीक के माध्यम से सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के प्रति जागरूक किया जाएगा.
कार्यक्रम में यातायात थाना अध्यक्ष ध्रुव कुमार सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी एवं जवान उपस्थित थे. अधिकारियों ने आम नागरिकों से अपील की कि वे सड़क सुरक्षा नियमों का पालन कर न केवल अपने बल्कि दूसरों के जीवन की भी रक्षा करें.
ये भी पढ़ें- बुलेट ट्रेन से मुंबई से अहमदाबाद की यात्रा सिर्फ 1 घंटा 58 मिनट में पूरी होगी