प्रतिबंधित मीट ले जा रहे व्यक्ति को लोगों ने बनाया बंधक, पुलिस को भीड़ से बचाने के लिए करनी पड़ी हवाई फायरिंग

By : News11 Bharat
प्रतिबंधित मीट ले जा रहे व्यक्ति को लोगों ने बनाया बंधक, पुलिस को भीड़ से बचाने के लिए करनी पड़ी हवाई फायरिंग

अमित कुमार/न्यूज11  भारत 

सीतामढ़ीं/डेस्क: सीतामढ़ी में प्रतिबंधित मीट ले जा रहे व्यक्ति को लोगों ने बंधक बनाया और उसके साथ जम कर मारपीट की गई. सूचना पर पहुंची पुलिस ने बंधक पड़े युवक को छुड़ाने के लिए कई राउंड हवाई फायरिंग करनी पड़ी है तब जा कर युवक को भीड़ से छुड़ाया गया. बताया जा रहा है कि परसौनी थाना क्षेत्र के परूसरामपुर चौक के समीप ऑटो से ले जा रहे प्रतिबंधित मीट वाली गाड़ी से स्थानीय लोगों को ठोकर लग गई जिसके बाद स्थानीय लोगों ने ऑटो को रोका तो युवक ऑटो छोड़ कर भागने लगा लोगों ने खदेड़ कर युवक को पकड़ा जब स्थानीय लोगों को ऑटो से मीट की बदबू आने लगी तब लोगों ने युवक की पिटाई शुरू कर दी प्रतिबंधित मीट की सूचना पर लोगों की भीड़ उग्र हो गई और युवक को बंधक बना लिया गया और उसके साथ जमकर मारपीट की गई. सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को छुड़ाने का प्रयास किया लेकिन उग्र भीड़ मानने को तैयार नहीं थी अंततः परसौनी थाना पुलिस को कई राउंड हवाई फायरिंग करनी पड़ी तब जा कर भीड़ से युवक को निकाला गया .

यह भी पढ़ें: गया में जिंदा मां का फर्जी मृत्यु-प्रमाण-पत्र बनाकर बेटे ने हड़पी संपत्ति, पीड़िता ने प्रशासन से लगाई गुहार

संबंधित सामग्री

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

15027 संबलपुर–गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस से एक व्यक्ति अवैध शराब के साथ पकड़ा गया

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

हलधर महतो ने सुदेश महतो को अंगवस्त्र भेंट कर और अखाड़ा दल के सदस्यों ने अन्य अतिथियों का बुके व अंगवस्त्र देकर स्वागत किया

जापान में चल रहे एशियन गेम्स पर 198 किमी रफ्तार वाले भीषण तूफान डुजुआन का साया, रेड अलर्ट जारी

जापान में चल रहे एशियन गेम्स पर 198 किमी रफ्तार वाले भीषण तूफान डुजुआन का साया, रेड अलर्ट जारी

तूफान, भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन की चेतावनी जारी, डालेगा एशियन गेम्स पर असर, इक्वेस्ट्रियन प्रतियोगिता रोकी गई