तिलकामांझी में भीषण हादसा, बाइक सवार को बचाने में अनियंत्रित हुई कार, 40 मीटर तक पलटी

तिलकामांझी में भीषण हादसा, बाइक सवार को बचाने में अनियंत्रित हुई कार, 40 मीटर तक पलटी

तिलकामांझी में भीषण हादसा बाइक सवार को बचाने में अनियंत्रित हुई कार 40 मीटर तक पलटी

शम्भू भगत/न्यूज11  भारत

भागलपुर/डेस्क:  भागलपुर के तिलकामांझी थाना के सामने गुरुवार को एक बड़ा सड़क हादसा होते–होते टल गया जीरोमाइल की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार कार तिलकामांझी चौक की तरफ बढ़ रही थी तभी अचानक सामने आए एक बाइक सवार को बचाने के प्रयास में कार अनियंत्रित हो गई. तेज झटके के साथ कार सड़क किनारे लगे पोल से टकराई और फिर लगभग 40 मीटर तक कई बार पलटते हुए सड़क पर घिसटती चली गई.

हादसा इतना भीषण था कि कार के चारों चक्के ऊपर की ओर हो गए और एक टायर उखड़कर दूर जा गिरा गाड़ी का आगे का हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया कार चला रहे सॉफ्टवेयर इंजीनियर और ज्योति विहार कॉलोनी निवासी प्रेम कुमार अपने परिचित से मिलने जा रहे थे हादसे के दौरान कार कई बार पलटी, लेकिन चमत्कारिक रूप से प्रेम कुमार बाल–बाल बच गए उन्हें केवल हल्की चोटें आई हैं चूंकि हादसा तिलकामांझी थाना के ठीक सामने हुआ इसलिए पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गई. पुलिस कर्मियों ने काफी मेहनत के बाद प्रेम कुमार को कार से बाहर निकाला. दुर्घटनाग्रस्त वाहन को सड़क से हटाने और यातायात को सामान्य करने में पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी.हादसे के बाद आसपास लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई और कुछ देर के लिए पूरे इलाके में अफरा–तफरी की स्थिति बनी रही.

यह भी पढ़ें: उपायुक्त की अध्यक्षता में आकांक्षी प्रखंड अंतर्गत संचालित गतिविधियों की अद्यतन समीक्षा की गयी

संबंधित सामग्री

रांची के मोरहाबादी स्थित साझा केंद्रीय पुस्तकालय में हंगामा, मूलभूत सुविधाओं को लेकर छात्रों का विरोध-प्रदर्शन

झारखंड

रांची के मोरहाबादी स्थित साझा केंद्रीय पुस्तकालय में हंगामा, मूलभूत सुविधाओं को लेकर छात्रों का विरोध-प्रदर्शन

डायन बिसाही का आरोप लगा चाचा भतीजा पर चाकू से हमला, बाल-बाल बचे

झारखंड

डायन बिसाही का आरोप लगा चाचा भतीजा पर चाकू से हमला, बाल-बाल बचे

डायन बिसाही का आरोप लगाकर चाचा-भतीजा पर चाकू से जानलेवा हमला

झारखंड

डायन बिसाही का आरोप लगाकर चाचा-भतीजा पर चाकू से जानलेवा हमला

शादी समारोह से लौट रही दो नाबालिग छात्राओं के साथ सामूहिक दुष्कर्म, चार आरोपी गिरफ्तार

झारखंड

शादी समारोह से लौट रही दो नाबालिग छात्राओं के साथ सामूहिक दुष्कर्म, चार आरोपी गिरफ्तार

झारखंड विधानसभा के बजट सत्र का तीसरा दिन आज, तृतीय अनुपूरक बजट पेश करेंगे वित्त मंत्री 

झारखंड

झारखंड विधानसभा के बजट सत्र का तीसरा दिन आज, तृतीय अनुपूरक बजट पेश करेंगे वित्त मंत्री