कमाल उद्दीन/न्यूज11 भारत
बाढ़/डेस्क: बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के बरियारपुर गांव के निवासी दीपक कुमार की 2 साल पूर्व गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. इस हत्याकांड में आठ लोगों को नामजद प्राथमिकी अभियुक्त बनाया गया था. जिसमें चार लोगों को गिरफ्तारी हो चुकी थी और चार लोग फरार चल रहे थे. जिसमें एक प्राथमिक अभियुक्त वीरू राय 2 साल से फरार चल रहे थे. और छिपकर जमुई में रह रहे थे. जिसकी गुप्त सूचना कल पुलिस को मिली. छापेमारी के लिए बख्तियारपुर पुलिस और एसआइटी टीम ने संयुक्त रूप से छापेमारी कर वीरू राय को जमुई जिला से गिरफ्तार कर लिया. फरार वीरू राय पर 25000 का इनाम घोषित था.
यह भी पढ़ें: राजगीर के दिगंबर जैन धर्मशाला में चार लोगों की आत्महत्या के बाद फॉरेंसिक टीम के साथ पहुंचा नालंदा पुलिस