हैवानियत की हदें पार : बिहार में अपहर, दुष्कर्म फिर मुंह में मिट्टी भरकर दबा दिया गला

खौफनाक

हैवानियत की हदें पार : बिहार में अपहर, दुष्कर्म फिर मुंह में मिट्टी भरकर दबा दिया गला

पकरीबरावां थाना क्षेत्र में 8 वर्षीय बच्ची के अपहरण, दुष्कर्म और हत्या के सनसनीखेज मामले का नवादा पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है।

हैवानियत की हदें पार  बिहार में अपहर दुष्कर्म फिर मुंह में मिट्टी भरकर दबा दिया गला 

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी |

न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क 
अमन / नवादा :
पकरीबरावां थाना क्षेत्र में 8 वर्षीय बच्ची के अपहरण, दुष्कर्म और हत्या के सनसनीखेज मामले का नवादा पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। बुधवार को पुलिस अधीक्षक अभिनव धीमान ने प्रेस वार्ता कर बताया कि इस मामले में मुख्य आरोपी रघुनंदन मांझी उर्फ तेतयी मांझी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। प्रेस वार्ता में एसडीपीओ सुजय कुमार, पकरीबरावां थाना प्रभारी और अन्य पुलिस अधिकारी भी मौजूद रहे।

एसपी ने बताया कि 27 जुलाई को बच्ची के अपहरण की शिकायत दर्ज होने के बाद विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया। जांच के दौरान 28 जुलाई की सुबह देवधा कॉलेज के समीप खेत से बच्ची का शव बरामद हुआ। एफएसएल टीम ने घटनास्थल से महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए।

पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने बच्ची का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म किया और बाद में मुंह में मिट्टी भरकर तथा गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। शव को खेत में फेंक दिया गया था। एसपी अभिनव धीमान ने कहा कि मामले की जांच जारी है और स्पीडी ट्रायल के माध्यम से आरोपी को जल्द कठोर सजा दिलाने का प्रयास किया जाएगा।

संबंधित सामग्री

बिहार में प्रसाद खाकर 150 लोग बीमार, उल्टी-दस्त से मचा हड़कंप

बिहार

बिहार में प्रसाद खाकर 150 लोग बीमार, उल्टी-दस्त से मचा हड़कंप

सहरसा जिले के सिमरी बख्तियारपुर अनुमंडल क्षेत्र के सरडीहा गांव के मध्य टोला में प्रसाद खाकर करीब 150 लोगों के बीमार पड़ने से अफरा-तफरी मच गई।

दिल्ली में जेपी नड्डा से मिले निशांत कुमार, चिकित्सा सुविधाओं पर हुआ मंथन

बिहार

दिल्ली में जेपी नड्डा से मिले निशांत कुमार, चिकित्सा सुविधाओं पर हुआ मंथन

बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने शनिवार को नई दिल्ली में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से मुलाकात की।

बागमती नदी का लगातार बढ़ रहा जलस्तर, जिलाधिकारी ने लिया जायजा 

बिहार

बागमती नदी का लगातार बढ़ रहा जलस्तर, जिलाधिकारी ने लिया जायजा 

बागमती नदी के बढ़ते जलस्तर के मद्देनजर जिलाधिकारी, खगड़िया श्विक्रम विरकर द्वारा आज चौथम एवं बेलदौर प्रखंड अंतर्गत विभिन्न संवेदनशील एवं कटाव प्रभावित स्थलों का निरीक्षण किया।

मछली पालकों को सीएम सम्राट का बड़ा तोहफा, देश के सबसे बड़े फिश ब्रूड बैंक का उद्घाटन

बिहार

मछली पालकों को सीएम सम्राट का बड़ा तोहफा, देश के सबसे बड़े फिश ब्रूड बैंक का उद्घाटन

सीतामढ़ी के डुमरा प्रखंड के राघोपुर-बखरी में करीब 10.92 करोड़ रुपये की लागत से तैयार बिहार के पहले फिश ब्रूड बैंक का मुख्यमंत्री ने शुभारंभ किया।

पशु तस्करी मामले में मुंगेर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक दरोगा समेत 4 पुलिसकर्मी गिरफ्तार

बिहार

पशु तस्करी मामले में मुंगेर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक दरोगा समेत 4 पुलिसकर्मी गिरफ्तार

बिहार के मुंगेर जिले में पशु तस्करी के नेटवर्क के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस अधीक्षक (SP) सैयद इमरान मसूद के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई है।