बहेरा-डोभी मार्ग पर कंटेनर से 394 किलो गांजा जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार

बहेरा-डोभी मार्ग पर कंटेनर से 394 किलो गांजा जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार

बहेरा-डोभी मार्ग पर कंटेनर से 394 किलो गांजा जब्त दो तस्कर गिरफ्तार

राहुल कुमार/न्यूज11  भारत

शेरघाटी/डेस्क:  गया जिले में मादक पदार्थ के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मद्यनिषेध टीम एवं बहेरा थाना की संयुक्त कार्रवाई में बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने बहेरा-डोभी मार्ग से एक कंटेनरनुमा डाक पार्सल पिकअप वाहन से 394 किलोग्राम गांजा बरामद करते हुए दो अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है. जब्त गांजा की अनुमानित कीमत करीब दो करोड़ रुपये बताई जा रही है.

मिली जानकारी के अनुसार 20 मार्च 2026 को मद्यनिषेध टीम और बहेरा थाना को गुप्त सूचना मिली थी कि झारखंड से बिहार में भारी मात्रा में गांजा की खेप लाई जा रही है. इस सूचना पर वरीय पुलिस अधीक्षक, गया के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी शेरघाटी-2 अजय प्रसाद के नेतृत्व में विशेष टीम गठित कर बहेरा-डोभी मार्ग पर वाहन जांच शुरू की गई.

जांच के दौरान रात करीब आठ बजे एक सफेद रंग का कंटेनरनुमा डाक पार्सल पिकअप वाहन, जिस पर Blue Dart DHL लिखा था, को रोका गया. वाहन में सवार दो व्यक्तियों ने प्रारंभ में कूरियर का सामान होने की बात कही, लेकिन सख्ती से पूछताछ करने पर उन्होंने वाहन में गांजा छिपाकर ले जाने की बात स्वीकार कर ली. यह जानकारी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी शेरघाटी 2 अजय कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी.

इसके बाद एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों के तहत दंडाधिकारी को बुलाकर प्रखंड विकास पदाधिकारी डोभी की उपस्थिति में वाहन की तलाशी ली गई. तलाशी की पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी कराई गई. जांच के दौरान प्लास्टिक के बंडलों में छिपाकर रखे गए 108 पैकेट गांजा बरामद हुए, जिनका कुल वजन 394 किलोग्राम पाया गया.

पूछताछ में गिरफ्तार तस्करों ने बताया कि गांजा की खेप झारखंड के चतरा से जहानाबाद ले जाई जा रही थी. पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में छापेमारी कर रही है.

गिरफ्तार तस्कर
गणेश कुमार (पिता- नंदा राय), थाना फतेहपुर राघोपुर, जिला वैशाली तथा मोनू कुमार (पिता- मिथिलेश राय), निवासी पहाड़पुर जुरावनपुर, जिला वैशाली.

जब्त सामान
एक डाक पार्सल पिकअप वैन, 108 पैकेट गांजा (394 किलोग्राम) एवं एक एंड्रॉयड मोबाइल फोन.

छापेमारी टीम में मद्यनिषेध निरीक्षक उमेश चंद्र राय, थानाध्यक्ष बहेरा रविरंजन कुमार समेत अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे.

यह भी पढ़ें: गोपालगंज: थावे दुर्गा मंदिर परिसर में प्रसाद खरीदने को लेकर श्रद्धालुओं और दुकानदारों में मारपीट, कई श्रद्धालु घायल*

संबंधित सामग्री

बबलू पाठक की 5वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि, वक्ताओं ने दिल खोलकर की व्यक्तित्व की सराहना

झारखंड

बबलू पाठक की 5वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि, वक्ताओं ने दिल खोलकर की व्यक्तित्व की सराहना

झारखंड ओलम्पिक एसोसिएशन ओलंपिक दिवस के अवसर पर राज्य में चलाएगा वृक्षारोपण अभियान, पीटी उषा ने दिया है निर्देश

झारखंड

झारखंड ओलम्पिक एसोसिएशन ओलंपिक दिवस के अवसर पर राज्य में चलाएगा वृक्षारोपण अभियान, पीटी उषा ने दिया है निर्देश

बिहार के भू-सम्पदा प्रक्षेत्र में निवेश करें झारखण्ड में काम कर रहे बिल्डर: रेरा बिहार अध्यक्ष 

झारखंड

बिहार के भू-सम्पदा प्रक्षेत्र में निवेश करें झारखण्ड में काम कर रहे बिल्डर: रेरा बिहार अध्यक्ष 

गढ़वा पहुंचे भारतीय क्रिकेटर आकाशदीप, शादी समारोह में भाग लेने पहुंचे थे गढ़वा, क्रिकेट फैंस की लगी भीड़

झारखंड

गढ़वा पहुंचे भारतीय क्रिकेटर आकाशदीप, शादी समारोह में भाग लेने पहुंचे थे गढ़वा, क्रिकेट फैंस की लगी भीड़

चंदवा: एनएच किनारे मौत बनकर झूल रहा 11 हजार वोल्ट का तार, विभाग बेपरवाह

झारखंड

चंदवा: एनएच किनारे मौत बनकर झूल रहा 11 हजार वोल्ट का तार, विभाग बेपरवाह