पहल 

बिहार सरकार का बड़ा फैसला, राज्य में स्थापित होंगी 25 नई चीनी मिलें

बिहार में औद्योगिक विकास के क्षेत्र में विशेष पहले करते हुए राज्य सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने पूरे राज्य में 25 नई चीनी मिलें स्थापित करने की घोषणा की है।

By : Rani Thakur
बिहार सरकार का बड़ा फैसला, राज्य में स्थापित होंगी 25 नई चीनी मिलें

सांकेतिक तस्वीर

न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क
पूजा शर्मा / पटना :
बिहार में औद्योगिक विकास के क्षेत्र में विशेष पहले करते हुए राज्य सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने पूरे राज्य में 25 नई चीनी मिलें स्थापित करने की घोषणा की है। इसके अलावा बंद पड़ी चीनी मिलों के पुनर्परिचालन का भी सरकार ने फैसला लिया है।

इसके अलावा सरकार ने बिहार गन्ना उद्योग निवेश प्रोत्साहन नीति-2026 को मंजूरी प्रदान की है। नई चीनी मिलों के साथ डिस्टिलरी, को-जनरेशन पावर प्लांट और CBG यूनिट भी स्थापित होंगे। सरकार का फोकस किसानों की आय बढ़ाने और गन्ना उद्योग को मजबूत करने पर है। 

गोपालगंज की सासामूसा चीनी मिल के पुनर्परिचालन की दिशा में विशेष पहल की गई है। मुजफ्फरपुर की बंद मोतीपुर चीनी मिल की जमीन पर नई चीनी मिल और गन्ना अनुसंधान केंद्र स्थापित किया जाएगा। इसके अलावा किसानों को निःशुल्क गन्ना बीज उपलब्ध कराने की भी योजना है। 

जानकारी मिली है कि गन्ना विकास के लिए SBI, VSI पुणे और IIT पटना के साथ एमओयू किया गया है। सरकार का दावा है कि इससे निवेश बढ़ेगा, रोजगार के नए अवसर बनेंगे और गन्ना किसानों को इसका सीधा लाभ मिलेगा।

संबंधित सामग्री

PM Modi Birthday: प्रधानमंत्री मोदी के बर्थडे पर पटना में जलेंगे 25 हजार दीप, इस दिन तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान

PM Modi Birthday: प्रधानमंत्री मोदी के बर्थडे पर पटना में जलेंगे 25 हजार दीप, इस दिन तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज 76वां जन्मदिन है। पीएम के जन्मदिन पर उनकी 25 साल की सार्वजनिक जीवन की यात्रा पर ‘सेवा संकल्प अभियान’ की शुरुआत आज से बिहार में हो चुकी है।  

आशीर्वाद का दीया को लेकर विवाद, तेजस्वी यादव ने कहा- लोग मिल नहीं रहे हैं इसलिए...

आशीर्वाद का दीया को लेकर विवाद, तेजस्वी यादव ने कहा- लोग मिल नहीं रहे हैं इसलिए...

तेजस्वी यादव ने कहा कि देश में सबसे ज्यादा महंगाई बेरोजगारी है, वहां हजारों करोड़ केवल प्रधानमंत्री के दिया बाती में खर्च किया जा रहा है।

विधानमंडल की कार्यप्रणाली से रूबरू होंगे JDU के विधायक-विधान पार्षद, जानें सरकार की तैयारी

विधानमंडल की कार्यप्रणाली से रूबरू होंगे JDU के विधायक-विधान पार्षद, जानें सरकार की तैयारी

जेडीयू के विधायकों और विधान पार्षदों के लिए एक दिवसीय ओरिएंटेशन प्रोग्राम आयोजित किया जा रहा है।

ऑपरेशन नार्कोस में बड़ी कार्रवाई: गया स्टेशन पर 17.749 किलो गांजा समेत यात्री गिरफ्तार

ऑपरेशन नार्कोस में बड़ी कार्रवाई: गया स्टेशन पर 17.749 किलो गांजा समेत यात्री गिरफ्तार

ऑपरेशन नार्कोस के तहत गया रेलवे स्टेशन पर रेसुब (RPF) और राजकीय रेल पुलिस (GRP) की संयुक्त टीम ने 17.749 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। 

16 लाख बकाया मांगने पर आर्मी जवान को पेट्रोल डालकर जलाया, रामगढ़ में फूटा आक्रोश

16 लाख बकाया मांगने पर आर्मी जवान को पेट्रोल डालकर जलाया, रामगढ़ में फूटा आक्रोश

कैमूर के रामगढ़ से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां आर्मी के जवान शत्रुघ्न यादव की लखनऊ में इलाज के दौरान मौत के बाद परिजनों और ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा है।