न्यूज11 भारत
पटना/डेस्क: बिहार में विधानसभा की 19 समितियों का पुनर्गठन किया जा रहा है. समितियों का पुनर्गठन विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार की मंजूरी के बाद की जा रही है. बता दें, अध्यक्ष प्रेम कुमार के द्वारा दी गई मंजूरी के बाद अध्यक्षों और सदस्यों की नई सूची जारी की गई है. वहीं बताया जा रहा है कि इस पुनर्गठन की प्रक्रिया के दौरान कई चर्चित और प्रभावशाली विधायकों को अहम जिम्मेदारियां दी गई है. खास बात यह है कि राज्यसभा चुनाव के दौरान वोटिंग से दूरी बनाने वाले कांग्रेस विधायक मनोहर प्रसाद सिंह और राष्ट्रीय जनता दल के विधायक फैसल रहमान को भी एक-एक समिति का अध्यक्ष बनाया गया है.
वहीं मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत कुमार सिंह को पर्यावरण संरक्षण एवं प्रदूषण नियंत्रण समिति में सदस्य बनाया गया है. विधायक मनोरंजन सिंह को पर्यटन उद्योग समिति का चेयरमैन बनाया गया है. वहीं सामान्य प्रयोजन समिति की अध्यक्षता खुद विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार करेंगे. आपकी जानकारी के लिए बता दें, समितियों के गठन में सत्तारूढ़ और विपक्ष दोनों दलों के नेताओं को जगह दी गई है.
यह भी पढ़ें: रांची के रातू में भीषण सड़क हादसा, ड्यूटी पर जा रही लेडी कॉन्स्टेबल की मौके पर मौत