न्यूज11 भारत
पटना/डेस्क: बिहार में उद्योग स्थापित करने और राज्य के युवाओं को ज्यादा से ज्यादा रोजगार दिलाने के लिए नीतीश कुमारकीसरकार ने प्रयास शुरू कर दिये हैं. नीतीश कुमार ने बिहार के युवाओं से अपील की कि युवा रोजगार की तलाश के लिए बाहर न जाएं. NDA सरकार इस ओर लगातार काम कर रही है कि राज्य के युवाओं को यहीं राजगार मिले और उन्हें दूसरे राज्यों में नहीं जाना पड़े.
इसी क्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को उद्योग विभाग की उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की. उन्होंने अधिकारियों को तेजी से काम करने के निर्देश भी दिए. सीएम ने कहा कि अगले 5 वर्षों में 50 लाख करोड़ रुपए के निवेश की कार्य योजना पर काम शुरू हो चुका है.
युवाओं को रोजगार दिलाने का नीतीश सरकार का क्या है प्लान?
- बिहार में औद्योगिक विकाश की रफ्तार और तेज होगी
- 5 वर्षों में 50 लाख करोड़ निवेश की योजना पर काम शुरू
- बिहार में औद्योगिक विकास की बड़ी योजना लागू होगी
- राज्य में पांच नए मेगा फूड पार्क खुलेंगे, 10 औद्योगिक पार्क और 100 मिस मी पार्क भी बनाए जाएंगे
इसके अलावा भी जैसे-जैसे समय बीतेगा नीतीश सरकार नौकरियों के साथ स्व रोजगार के लिए भी बेहतर प्रयास करती नजर आयेगी.
यह भी पढ़ें: इंडिगो संकट के लिए DGCA ने CEO को माना जिम्मेदार! लटकी निलंबन की तलवार!