Sunday, Jun 29 2025 | Time 10:29 Hrs(IST)
  • पुरी के गुंडिचा मंदिर के पास भगदड़, रथ यात्रा के दौरान 3 श्रद्धालुओं की मौत, 10 से अधिक घायल
  • बंदूक की नोक पर रंगदारी मांगने की कोशिश, पुलिस पहुंची तो बदमाश हुआ फरार, CCTV में कैद हुई वारदात
  • कटिहार के हंसेली गांव में ज़मीन विवाद बना रणभूमि, गोलियों की तड़तड़ाहट से दहशत, दर्जनभर लोग घायल
  • कटिहार के हंसेली गांव में ज़मीन विवाद बना रणभूमि, गोलियों की तड़तड़ाहट से दहशत, दर्जनभर लोग घायल
  • TMKOC: दया के बाद क्या अब 'जेठालाल' और 'बबिता' शो छोड़ रहे है? शो में रोशन सिंह सोढ़ी के बेटे ने दिया जवाब
  • TMKOC: दया के बाद क्या अब 'जेठालाल' और 'बबिता' शो छोड़ रहे है? शो में रोशन सिंह सोढ़ी के बेटे ने दिया जवाब
  • उत्तरकाशी के बड़कोट में फटा बादल, यमुनोत्री हाईवे बंद SDRF और पुलिस राहत कार्य में जुटी
  • मुंगेर में नगर निगम सफाई कर्मचारियों के द्वारा बकाया वेतन सहित अन्य मांगों को लेकर किया गया प्रदर्शन
  • बेटा व पोता की मौत का भय दिखा ठग ने वृद्ध महिला से लूटे 4 लाख के जेवर
  • Bank Holidays in July 2025: जुलाई में 13 दिन बंद रहेंगे बैंक, छुट्टियों की लिस्ट देखकर ही करें प्लानिंग
  • एयर इंडिया फ्लाइट में उड़ान के दौरान अचानक आने लगी जलने की गंध, आपात लैंडिंग के बाद मचा हड़कंप
  • Jharkhand Weather Update: झारखंड के कई जिलों में 2 जुलाई तक होगी झमाझम बारिश, अलर्ट जारी
झारखंड


अनुराग गुप्ता बनाए गए स्थायी DGP, गृह विभाग ने जारी की अधिसूचना

अनुराग गुप्ता बनाए गए स्थायी DGP, गृह विभाग ने जारी की अधिसूचना

न्यूज11भारत 


रांची/डेस्क: आईपीएस अनुराग गुप्ता को झारखंड का स्थायी DGP बना दिया गया है. इसको लेकर गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है. 

 


 


बता दें कि गृह विभाग इस संबंध में अगले एक-दो दिनों में अधिसूचना जारी कर सकता है. 1990 बैच के आईपीएस अधिकारी अनुराग गुप्ता की नियुक्ति का कार्यकाल 26 जुलाई 2024 से प्रारंभ होकर दो वर्षों तक रहेगा.  वर्तमान में अनुराग गुप्ता झारखंड के प्रभारी डीजीपी के रूप में कार्यरत हैं. इसके अतिरिक्त, वह सीआईडी के डीजी और एसीबी के डीजी के पद का भी अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे हैं.

 

बताते चले कि साल 2022 में सरकार ने अनुराग गुप्ता को डीजी रैंक में प्रोन्नति देकर डीजी ट्रेनिंग के पद पर नियुक्त किया. 26 जुलाई 2024 को उन्हें झारखंड का प्रभारी डीजीपी बनाया गया, लेकिन विधानसभा चुनाव के दौरान चुनाव आयोग ने उन्हें इस पद से हटा दिया और अजय सिंह को डीजीपी नियुक्त किया गया था. इसके बाद, 28 नवंबर को सरकार ने अनुराग गुप्ता को फिर से झारखंड पुलिस का प्रभारी डीजीपी नियुक्त किया.

 

अनुराग गुप्ता ने झारखंड पुलिस में कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया है, जिसमें गढ़वा, गिरिडीह, और हजारीबाग के एसपी और रांची के एसएसपी के रूप में उल्लेखनीय कार्य किए हैं. एकीकृत बिहार में भी उनके कार्यों की सराहना हुई, जिसके लिए उन्हें वीरता के लिए राष्ट्रपति का गैलेंट्री अवार्ड दिया गया था.

 


 


 
अधिक खबरें
बंदूक की नोक पर रंगदारी मांगने की कोशिश, पुलिस पहुंची तो बदमाश हुआ फरार, CCTV में कैद हुई वारदात
जून 29, 2025 | 29 Jun 2025 | 9:29 AM

शहर के मेसर्स मधुपुर ऑटोमोबाइल पेट्रोल पंप पर रविवार रात उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब एक बदमाश ने बंदूक की नोक पर रंगदारी मांगने की कोशिश की. आरोपी की पहचान सुनील कुमार उर्फ फुलडोमा के रूप में हुई है, जो रात में पंप पर पहुंचा और रिवॉल्वर दिखाकर पैसों की मांग करने लगा.

बेटा व पोता की मौत का भय दिखा.. ठग ने वृद्ध महिला से लूटे 4 लाख के जेवर
जून 29, 2025 | 29 Jun 2025 | 8:29 AM

मधुपुर में इन दिनों ठग गिरोह सक्रिय हैं. बीती रात दवा खरीदने बाजार गई एक 65 वर्षीय वृद्व महिला से दो अज्ञात ठग ने बेटा व पोता की असामयिक मौत हो जाने का भय दिखा कर सोना शुद्धिकरण के नाम पर चार सोने की चुड़ी ठग फरार हो गए. जिसकी अनुमानित कीमत चार से पांच लाख बतायी जा रही हैं.

Jharkhand Weather Update: झारखंड के कई जिलों में 2 जुलाई तक होगी झमाझम बारिश, अलर्ट जारी
जून 29, 2025 | 29 Jun 2025 | 7:40 AM

पिछले 24 घंटे में पूरे राज्य में झमाझम की बारिश हुई. वहीं, शनिवार (28 जून) को राज्य के 13 जिलों में तेज बारिश हुई जिनमें रांची समेत लातेहार, लोहरदगा, गुमला, खूंटी, सिमडेगा, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, कोडरमा, चतरा, बोकारो, सरायकेला-खरसांवा और बोकारो जिले शामिल

गिरिडीह: बरवाडीह-कबरीबाद-बनियाडीह सड़क बनी खतरे का रास्ता, भू-धंसान से बढ़ा दहशत का माहौल
जून 28, 2025 | 28 Jun 2025 | 10:03 PM

जिले की बरवाडीह से कबरीबाद होते हुए बनियाडीह तक की सड़क अब आम लोगों के लिए खतरे का पर्याय बन गई है. लगातार हो रहे भू-धंसान ने न केवल आवाजाही को प्रभावित किया है, बल्कि इस क्षेत्र में अवैध कोयला खनन की गंभीर समस्या को भी उजागर कर दिया है. ताजा मामला कबरीबाद माइंस के पास सामने आया, जहां सड़क का एक बड़ा हिस्सा अचानक धंस गया, जिससे एक विशाल गड्ढा बन गया. यह घटना रविवार को हुई, जिसके बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया.

चतरा: आवासीय विद्यालय में छात्रा से छेड़खानी, प्रधानाध्यापक गिरफ्तार
जून 28, 2025 | 28 Jun 2025 | 9:47 PM

चतरा जिले के सिमरिया प्रखंड स्थित एक आवासीय विद्यालय में छात्रा से छेड़खानी का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस गंभीर आरोप के केंद्र में स्कूल के प्रधानाध्यापक रामप्रवेश केवट हैं, जिन पर छात्रा ने छेड़छाड़ का आरोप लगाया है. घटना के सामने आने के बाद विद्यालय की छात्राओं में भारी आक्रोश फैल गया.