Thursday, Jul 10 2025 | Time 09:50 Hrs(IST)
  • Jharkhand Weather Update: रांची में सुबह-सवेरे झमाझम बारिश, सूबे के 5 जिलों में भारी बारिश और वज्रपात का येलो अलर्ट
झारखंड » रांची


रांची के हिंदपीढ़ी निजाम नगर छोटा तालाब के पास नशा को लेकर चलाया गया जागरूकता अभियान

रांची के हिंदपीढ़ी निजाम नगर छोटा तालाब के पास नशा को लेकर चलाया गया जागरूकता अभियान

न्यूज11 भारत


रांची/डेस्कः- रांची के हिंदपीढ़ी निजाम नगर छोटा तालाब के पास नशा को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया. बता दें कि रांची वेलफेयर सोसाइटी के बैनर तले चलाया गया जागरूकता अभियान, इस अभियान में ब्राउन शुगर सहित नशा को लेकर मोहल्ले में हल्ला बोल कार्यक्रम भी करवाया गया. इस दौरान हिंदपीढ़ी थाना प्रभारी सहित कई समाजसेवी वहां मौजूद रहे. नशा मुक्ति को लेकर जागरूकता अभियान के दौरान निजाम नगर के लोग मौजूद रहे. थाना प्रभारी हिंदपीढ़ी ने नशा के दुष्परिणाम को लेकर जानकारी दी. थाना प्रभारी सुनील कुमार कुशवाहा ने लोगो को किया जागरूक, नशा को दूर करने के लिए शिक्षा को बढ़ाना जरूरी है. बताते चले कि रांची के छोटा तालाब के पास नशा के खिलाफ आवाज उठने को लेकर लोगों ने आहवान किया. थाना प्रभारी ने कहा नशा के कारोबार करने वाले की जानकारी दें. नाम पता देने वालों का नाम गुप्त रखा जाएगा व आरोपी पर कार्रवाई किया जाएगा. 

 

 

 

 
अधिक खबरें
जंगली बन्दर के हमले से 73 वर्षीय वृद्ध महिला गंभीर रूप से घायल
जुलाई 09, 2025 | 09 Jul 2025 | 10:44 PM

मुरी ओपी अंतर्गत कोकोराना गांव में जंगली बन्दर के हमले से 73 वर्षीय वृद्ध महिला गंभीर रूप से घायल हो गई. जिसका इलाज सिंहपुर नर्सिंग होम में चल रहा है. वहीं घटना की सूचना पाकर रांची के पूर्व सांसद राम टहल चौधरी नर्सिंग होम पहुंचे एवं घायल से मुलाकात कर हालचाल जाना. जानकारी के मुताबिक कोकोराना निवासी श्रीपद महतो की पत्नी

Weather Update: रांची में अगले एक से तीन घंटे में हो सकती है झमाझम बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
जुलाई 09, 2025 | 09 Jul 2025 | 8:16 PM

झारखंड मौसम विभाग ने रांची जिले के लिए तात्कालिक मौसम चेतावनी जारी करते हुए येलो अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के मुताबिक रांची जिले के कुछ भागों में अगले एक से तीन घंटे में हल्के से मध्यम दर्जे की मेघ गर्जन तथा वज्रपात के साथ वर्षा होने की संभावना है.

रांची नगर निगम द्वारा निर्माणाधीन G+8 भवन को किया गया सील, रोका गया निर्माण कार्य
जुलाई 09, 2025 | 09 Jul 2025 | 7:33 PM

अपर प्रशासक संजय कुमार के आदेशानुसार रांची नगर निगम के द्वारा आज (09 जुलाई) को वार्ड नंबर 01, कांके रोड, (भिठा) टिंबर लाइन स्थित निर्माणाधीन G+8 रेसिडेंशियल / कमर्शियल भवन के निर्माण कार्यों को रोकते हुए सील किया गया.

गरीब रथ ट्रेन में उठा धुआं, बड़ी दुर्घटना टली, कई यात्री कूदने से हुए घायल
जुलाई 09, 2025 | 09 Jul 2025 | 7:15 PM

मंगलवार को दिल्ली से रांची आ रही गरीब रथ एक्सप्रेस में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब ट्रेन की जी-5 कोच से अचानक धुआं उठने लगा. स्थिति देख यात्रियों में दहशत फैल गई और कई लोग अनहोनी की आशंका से चलती ट्रेन से कूद पड़े.

तमाड़ विधायक विकास मुंडा ने आंदोलनकारी व राज्य के कल्याण मंत्री रहे शहीद पिता रमेश सिंह मुंडा को दी श्रद्धांजलि
जुलाई 09, 2025 | 09 Jul 2025 | 7:08 PM

तमाड़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक विकास कुमार मुंडा ने आज अपने पूज्य पिता व झारखंड आंदोलनकारी व राज्य के कल्याण मंत्री रहे शहीद रमेश सिंह मुंडा की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की. इस अवसर पर विधायक के साथ उनकी धर्मपत्नी गरिमा सिंह मुंडा भी मौजूद रहीं. दोनों ने पुष्प अर्पित कर दिवंगत पिता को नमन किया.