Sunday, Jul 6 2025 | Time 05:06 Hrs(IST)
झारखंड » पलामू


अखिल भारतीय काष्टकार विकासशील मंच ने किया होली मिलन समारोह का आयोजन

होली एकता व भाईचारा के रंगों को पिरोने का शंदेश देता है: विधायक
अखिल भारतीय काष्टकार विकासशील मंच ने किया होली मिलन समारोह का आयोजन

विकास कुमार/न्यूज11 भारत


हुसैनाबाद/डेस्क: पलामू जिला अंतर्गत अखिल भारतीय काष्टकार विकासशील मंच हुसैनाबाद के द्वारा ग्राम सैदाबाद में होली मिलन सह वन भोज एवं साथ में दुगोला कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम का मुख्य अतिथि के रूप में स्थानीय विधायक संजय कुमार सिंह यादव शामिल हुए. साथ में उपस्थित पूर्व नगर अध्यक्ष शशी कुमार मोजूद रहे. कमिटी की ओर विधायक एवं उपस्थित सभी को अंग वस्त्र देकर कार्यक्रम का शुभारंभ कराया गया. इस मौके पर हुसैनाबाद विधायक संजय सिंह यादव ने बढ़ई समाज को एकता एवं भाईचारा बनाए रखने का संदेश देकर शिक्षा पर विशेष ध्यान देने का आकृष्ट कराया। मंच का संचालन नरेंद्र शर्मा ने किया.

 

इस कार्यक्रम में मुख्य कार्यकर्ता अवधेश शर्मा एवं अध्यक्ष सत्येन्द्र शर्मा, कोषाध्यक्ष अनील शर्मा, महासचिव कपील शर्मा एवं मौके पर मंच पर उपस्थित प्रदेश उपाध्यक्ष देवराज शर्मा, कार्यकारी अध्यक्ष डोमम शर्मा, जिला अध्यक्ष विनोद शर्मा एवं साथ में संतोष शर्मा, बसंत शार्मा, राजद नेता विनय यादव, पूर्व नपं अध्यक्ष शशि कुमार, कृष्णा शर्मा, सुर्यमोहन शर्मा, अनिल शर्मा, संतन शर्मा, अक्षय शर्मा, पिन्द्र शर्मा बब्लू शर्मा, कामेशर शर्मा, मिथलेश शर्मा, राम प्रवेश शर्मा, नारायण शर्मा, रामजन्म शर्मा, मुकेश शर्मा आदि शर्मा परिवार मौजूद रहे, एवं दुगोला अबीर गुलाल का लुफ्त उठाया.

 


 

अधिक खबरें
पलामू में बाल श्रम उन्मूलन पर टास्क फोर्स की बैठक, DC ने छापेमारी और सख्त कार्रवाई के दिए निर्देश
जुलाई 05, 2025 | 05 Jul 2025 | 3:54 PM

पलामू उपायुक्त समीरा एस. की अध्यक्षता में बाल श्रम उन्मूलन के लिए गठित जिला स्तरीय टास्क फोर्स की एक महत्वपूर्ण बैठक समाहरणालय सभागार में संपन्न हुई. बैठक की शुरुआत में, उपायुक्त ने श्रम अधीक्षक ऐतवारी महतो से जून माह में किए गए बाल श्रम उन्मूलन कार्यों की विस्तृत जानकारी ली. बताया गया कि जून माह में कुल 9 बाल श्रमिकों

लोजपा (रामविलास) ने पलामू में मनाई पार्टी संस्थापक रामविलास पासवान की जयंती
जुलाई 05, 2025 | 05 Jul 2025 | 3:18 PM

लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने पलामू जिले के लेस्लीगंज स्थित प्रतिमा स्थल पर पार्टी के संस्थापक और पूर्व केंद्रीय मंत्री पद्म भूषण स्वर्गीय रामविलास पासवान की जयंती बड़े धूमधाम से मनाई. यह कार्यक्रम लोजपा (रामविलास) के पलामू जिलाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित किया गया.

मुहर्रम पर्व को लेकर मेदिनीनगर में प्रशासन द्वारा फ्लैग मार्च, सुरक्षा के चाक-चौबंद इंतज़ाम
जुलाई 05, 2025 | 05 Jul 2025 | 2:49 PM

आगामी मुहर्रम पर्व 2025 को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से शनिवार को मेदिनीनगर में जिला प्रशासन और पलामू पुलिस की ओर से संयुक्त रूप से फ्लैग मार्च निकाला गया. यह मार्च मेदिनीनगर थाना परिसर से प्रारंभ होकर हॉपिटल चौक, सतार सेठ चौक, माली मोहल्ला और अन्य संवेदनशील क्षेत्रों से होकर गुजरा.

पलामू जिले के हरिहरगंज में मुहर्रम के शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण आयोजन के लिए अंतरराज्यीय समन्वय बैठक
जुलाई 04, 2025 | 04 Jul 2025 | 2:56 PM

पलामू जिले के हरिहरगंज में आगामी मुहर्रम पर्व के सफल, शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण आयोजन को सुनिश्चित करने के लिए आज एक महत्वपूर्ण अंतर्राज्यीय समन्वय बैठक हुई. यह बैठक हरिहरगंज थाना परिसर में आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता छतरपुर के अनुमंडल दंडाधिकारी ने की.

मुहर्रम को लेकर जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक संपन्न, लगभग 600 जुलूसों के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था
जुलाई 03, 2025 | 03 Jul 2025 | 4:48 PM

पलामू: मुहर्रम पर्व के मद्देनजर मेदिनीनगर शहर के टाउन हॉल में जिला स्तरीय शांति समिति की महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया. बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी मुहर्रम को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण तरीके से संपन्न कराना था.