Sunday, Aug 3 2025 | Time 12:20 Hrs(IST)
  • UP के गोंडा में हुआ बड़ा हादसा: बोलेरो नहर में गिरी, 11 श्रद्धालुओं की मौत
  • नक्सलियों का पांच राज्यों का बंद का दिखा असर, अलर्ट के बावजूद ओडिशा-झारखंड बॉर्डर पर करमपदा क्षेत्र में रेलवे ट्रैक उड़ाया, ट्रेन सेवा ठप
  • आजसू पार्टी पलामू जिला कमिटी व अनुसांगीक इकाई की बैठक सम्पन्न
  • कांडी के मंडरा गांव निवासी सुनील पासवान हत्याकांड को लेकर वीर बाबा चौहरमल कल्याण समिति के पदाधिकारियों ने DIG से की मुलाकात
  • अयोध्या राम मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी, महाराष्ट्र के युवक को मिला 1 लाख का ऑफर
  • शराब की लत से तंग आकर मां ने उतारा बेटे को मौत के घाट
  • शराब की लत से तंग आकर मां ने उतारा बेटे को मौत के घाट
  • बांकीकला गांव में वज्रपात की चपेट में आने से 5 वर्षीय बच्चे की हुई मौत
  • रांची: पारिवारिक विवाद में महिला ने दो बच्चों के साथ की आत्महत्या, फंदे से लटके मिले तीनों के शव
  • जान हथेली पर रखकर काम करते है उत्पाद विभाग के पदाधिकारी व कर्मी
  • हजारीबाग में एक सितंबर से खुदरा शराब दुकानों का संचालन होगा शुरू, शराब की दुकान 28 समूहों में विभाजित होगी
  • OMG! सिर्फ आधे घंटे में बनाता है खाना, कमाई जानकर रह जाएंगे दंग मुंबई का ये कुक है सोशल मीडिया सेंसेशन
  • बड़कागांव विधायक रोशन लाल चौधरी के प्रयास से असाध्य रोग योजना के तहत वाल्मीकि यादव की मदद
  • दहेज की भेंट चढ़ी एक और बेटी: गाड़ी और पैसों की मांग पूरी न होने पर पीट-पीटकर हत्या का आरोप
  • Amarnath Yatra 2025: समय से पहले खत्म हुई अमरनाथ यात्रा, खराब मौसम बना बाधा 4 14 लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
झारखंड


अखिल भारतीय भुइयां कल्याण समिति चतरा ने महिला मोर्चे का किया गठन, जिलाध्यक्ष बनीं ममता कुमारी, जिला महासचिव मनोरमा देवी

महिलाओं को सशक्त बनाना प्राथमिकता : उमेश भारती.
अखिल भारतीय भुइयां कल्याण समिति चतरा ने महिला मोर्चे का किया गठन, जिलाध्यक्ष बनीं ममता कुमारी, जिला महासचिव मनोरमा देवी

प्रशांत/न्यूज11 भारत 





चतरा/डेस्क : अखिल भारतीय भुइयां कल्याण समिति चतरा के जिलाध्यक्ष उमेश भारती की अध्यक्ष्यता मे शहर के डोमसिटवा पकरिया, सबरी आश्रम में महिला मोर्चा की बैठक की गई. बैठक का संचालन जिला महासचिव जयराम भारती ने किया. बैठक में विशेष महिलाओं की मजबूती को लेकर अनेक बिंदुओं पर विस्तारपूर्वक चर्चा हुई. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष उमेश भारती ने कहा की समाज को किसी भी स्थिति मे मजबूत बनाना है,समाज के लिए यदि जान भी देना पड़ेगा तो उमेश भारती पीछे हटने वालो मे नही है उन्होंने आगे कहा की समाज की महिलाओं को शराब छोड़ने और संगठित रहने की जरूरत है.उन्होंने समाज की मजबूती के लिए महिलाओ को बढ़चढ़कर आगे आने की अपील करते हुए कहा की अपने आप को कभी कमजोर मत समझना मैं आप सभी को साथ लेकर चलने का पूरा भरोसा दिलाता हूं.

चतरा जिला की पूरी टीम महिल मोर्चा के साथ है. वर्तमान सभी महिला मोर्चा का जिला कोर कमेटी को शुभकामनाएं एवं बधाई देता हूं.जिलाध्यक्ष ममता कुमारी इटखोरी प्रखंड के शहरजाम गांव की है जिला महासचिव मनोरमा दवी, चतरा प्रखंड के खरिक गांव की है,जिलाउपाध्यक्ष  सुनीता देवी,रंजनी कुमारी,मनवा देवी,चांदनी देवी, चिंता देवी ,सुनीता देवी,शिला देवी,रेखा देवी ,आरती देवी, संगीता कुमारी,शांति देवी,कारी देवी को सर्वसमति से महिला मोर्चा जिला कोर कमेटी की बड़ी जिम्मेवारी दी गई  है. 

 

बैठक में उपस्थित – सरजू राम , सुरेंद्र भुइयां,चतरा  नगर अध्यक्ष मनोज भारती, नगर प्रभारी मुकेश भारती, ग्रामीण प्रखंड अध्यक्ष छात्र ग्रामीण प्रखंड अध्यक्ष सुशील भारती , कान्हाचट्टी प्रखंड अध्यक्ष अमर भारती , पथलगड़ा प्रखंड अध्यक्ष विनोद भुइयां , रमेश भुइयां,गोवर्धन भारती, कावेंद्र भारती, मन्नू भारती,देवेंद्र भारती, तपेश्वर भारती, अनिल भारती, पिंकू भारती, योगेंद्र भारती, मुरारी भारती, अशोक भारती, दयानंद भारती उपेंद्र भारती, पपन भारती एवं सैकड़ो महिलाएं उपस्थित हुए .

 


अधिक खबरें
भवनाथपुर से JMM के विधायक अनंत प्रताप देव की तबीयत बिगड़ी, रांची के मेडिका अस्पताल में भर्ती
अगस्त 03, 2025 | 03 Aug 2025 | 7:33 AM

भवनाथपुर से जेएमएम के विधायक अनंत प्रताप देव की अचानक तबीयत बिगड़ने के कारण मेडिका अस्पताल में भर्ती कराया गया. वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने अस्पताल जाकर उनका हालचाल जाना और उनके शीघ्र

मंत्री डॉ. इरफान अंसारी पहुंचे अपोलो अस्पताल, शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन से मुलाकात कर जाना हालचाल
अगस्त 03, 2025 | 03 Aug 2025 | 7:24 AM

दिल्ली के अपोलो अस्पताल पहुंचकर मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने झारखंड सरकार के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन की तबीयत का हालचाल जाना. रामदास सोरेन को ब्रेन स्ट्रोक आया है, जिसके बाद उन्हें अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है और वे वर्तमान में लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर हैं.

Jharkhand Weather Update: 15 जिलों में आज बारिश का कहर, रांची में टूटा मॉनसून का रिकॉर्ड.. अगले हफ्ते तक रहेगा असर
अगस्त 03, 2025 | 03 Aug 2025 | 7:10 AM

झारखंड में एक बार फिर से मौसम का मिजाज बदल गया हैं. अगस्त की शुरुआत होते ही आसमान से बरस रही आफत ने कई जिलों में हालात बिगाड़ दिए हैं. राजधानी रांची में तो इस बार मॉनसून ने पिछले सालों के रिकॉर्ड को भी पीछे छोड़ दिया हैं. मौसम विभाग की मानें तो आने वाले दिनों में बारिश और कहर बरपाने वाली हैं.

झारखंड वित्त मंत्री ने भवनाथपुर विधायक अनंत प्रताप देव के तबियत का लिया जायजा
अगस्त 02, 2025 | 02 Aug 2025 | 10:58 PM

भवनाथपुर के विधायक अनंत प्रताप देव की अचानक तबीयत बिगड़ने के कारण मेडिका अस्पताल में भर्ती कराया गया. अस्पताल जाकर उनका हालचाल जाना

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पहुंचे अपोलो अस्पताल, शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन का जाना हालचाल
अगस्त 02, 2025 | 02 Aug 2025 | 10:24 AM

दिल्ली के अपोलो अस्पताल में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शनिवार को राज्य के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली. मुख्यमंत्री ने मंत्री के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए उनके जल्द से जल्द स्वस्थ होकर वापस लौटने की उम्मीद जताई.