Saturday, Aug 23 2025 | Time 04:50 Hrs(IST)
झारखंड


गांडेय के महजोरी गांव में दिशोम गुरु शिबू सोरेन के सम्मान में शोकसभा आयोजित

गांडेय के महजोरी गांव में दिशोम गुरु शिबू सोरेन के सम्मान में शोकसभा आयोजित

भरत मंडल/न्यूज 11 भारत 


गांडेय/डेस्क: गांडेय प्रखंड क्षेत्र के डोकिडीह पंचायत के महजोरी गाँव में गुरुवार को ग्राम प्रधान दिलीप हांसदा की अगुवाई में दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन पर एक शोक सभा का आयोजन किया गया.


इस दौरान उपस्थित वक्ताओं ने शिबू सोरेन की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने राज्य और आदिवासी समाज के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिये. वक्ताओं ने उनकी राजनीतिक और सामाजिक यात्रा को स्मरण करते हुए कहा कि उनके दिखाए मार्ग पर चलना ही सच्ची श्रद्धांजलि होगी.


शोक सभा में उपस्थित लोगों ने एक स्वर में उनके आदर्शों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया.


कार्यक्रम में महजोरी के पराणिक सुशील सोरेन, कन्हैयडीह के पराणिक बिरुलाल सोरेन, सहित महजोरी, भलपहरी, कन्हैयडीह, नावासेर, सलगाडीह आदि पंचायतों के मांझी-पराणिक और कई आदिवासी साथी मौजूद रहे.


यह भी पढ़ें: भरनो प्रखंड और अंचल कार्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ सैकड़ों महिला-पुरुष ने प्रखंड कार्यालय का किया घेरा

अधिक खबरें
एसिड से जलाकर छात्र की हत्या, घर से एक किलोमीटर दूर मिला शव
अगस्त 22, 2025 | 22 Aug 2025 | 10:42 PM

बोकारो जिले के नावाडीह थाना क्षेत्र के बाराडीह गांव में 17-18 साल के छात्र सूरज महतो की हत्या एसिड से जलाकर कर दी गई. उसका शव शुक्रवार शाम को उसके घर से करीब एक किलोमीटर दूर जंगल से बरामद किया गया. शरीर पर जगह-जगह एसिड से जलने के निशान हैं. वह बुधवार शाम से लापता था. शुक्रवार शाम को जंगल में मवेशी चराने गए लोगों की नजर पड़ी तो इसकी सूचना गांव वालों को दी.

हाईकोर्ट के सेवानिवृत न्यायाधीश नवनीत कुमार को बनाया गया झारखण्ड राज्य विद्युत नियामक आयोग का अध्यक्ष
अगस्त 22, 2025 | 22 Aug 2025 | 10:30 PM

राज्य सरकार के ऊर्जा विभाग ने हाईकोर्ट के सेवानिवृत न्यायाधीश नवनीत कुमार को झारखण्ड राज्य विद्युत नियामक आयोग का अध्यक्ष बनाया है. अध्यक्ष, झारखण्ड राज्य विद्युत नियामक आयोग, रांची की सेवाशर्त एवं पदावधि विद्युत अधिनियम, 2003 के प्रावधानों के तहत अनुमान्य होंगी.

बरवाडीह: जनता दरबार में गूंजीं ग्रामीणों की समस्याएं, 13 मामलों का मौके पर निपटारा
अगस्त 22, 2025 | 22 Aug 2025 | 10:22 PM

प्रखंड विकास पदाधिकारी रेशमा रेखा मिंज की अध्यक्षता में शुक्रवार को प्रखंड कार्यालय में साप्ताहिक जनता दरबार का आयोजन किया गया. इसमें बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे और अपनी समस्याएं रखीं.जनता दरबार के

प्रधान सचिव ने की जल जीवन मिशन एवं स्वच्छ भारत मिशन की प्रगति की समीक्षा
अगस्त 22, 2025 | 22 Aug 2025 | 10:10 PM

पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के प्रधान सचिव मस्त राम मीणा की अध्यक्षता में शुक्रवार को समाहरणालय के सभागार में जल जीवन मिशन एवं स्वच्छ भारत मिशन समेत पेयजल आधारित क्रियान्वित योजनाओं की समीक्षात्मक कार्यक्रम आयोजित

खूंटी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, टोटो शो-रूम चोरी कांड का पर्दाफाश कर चार अपराधियों को किया गिरफ्तार, लाखों का सामान बरामद
अगस्त 22, 2025 | 22 Aug 2025 | 10:04 PM

पुलिस को मिली गुप्त सूचना पर खूंटी पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है. जानकारी के मुताबिक कुलहुटु स्थित टोटो शो-रूम से चोरी किए गए सामानों को अपराधी रांची में बेचने की तैयारी कर रहे थे. इस सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक