Sunday, May 11 2025 | Time 10:53 Hrs(IST)
  • शादी तब्दील हुई रणभूमि में! बाराती और सराती के बीच खूनी संघर्ष, महिला समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल
  • 52 लाख की लागत से बने स्वास्थ्य केंद्र को किया गया दरकिनार, ग्रामीणों को नए 'आरोग्य आयुष्मान मंदिर' में इलाज के लिए हो रही परेशानी
  • Buddha Purnima 2025: जानें कब है बुद्ध पूर्णिमा, स्नान-दान और पूजा का शुभ मुहूर्त, क्या है इसका धार्मिक महत्व
  • रांची: दलादली ओपी क्षेत्र में कार में लगी आग, धूं-धूं कर जलती रही कार
  • आखिर भारत ने पाकिस्तान को महज़ चार दिनों में माफ़ी मागने पर कैसे किया मजबूर, जानिए अमेरिका के राष्ट्रपति ने X पर पोस्ट कर क्या कहा
  • सीमा पर एक बार फिर तनाव: श्रीनगर में ड्रोन अटैक, अमृतसर में रेड अलर्ट से लेकर कच्छ में ब्लैकआउट तक जानिए सीजफायर तोड़ने के बाद क्या-क्या हुआ
  • आज से 30 मई तक रद्द रहेगी ये ट्रेनें, कई के रूट और समय में बदलाव
  • Weather Update: दिल्ली-यूपी से लेकर दक्षिण भारत तक आंधी-बारिश के आसार, कई राज्यों में लू का अलर्ट जारी
  • Jharkhand Weather Update: झारखंड में फिर बदला मौसम का मिजाज, कई जिलों में आंधी के साथ हुई बारिश; जानें अगले चार दिनों के मौसम का हाल
  • Mother's Day 2025: तेरी गोद से बेहतर कोई जन्नत नहीं… जानिए कब, क्यों और कैसे मनाया जाता है यह खास दिन
देश-विदेश


'धरती आबा' बिरसा मुंडा जयंती आज, जानें बिहार से अलग होकर कैसे बना झारखंड

'धरती आबा' बिरसा मुंडा जयंती आज, जानें बिहार से अलग होकर कैसे बना झारखंड

न्यूज11 भारत 


रांची/डेस्क: झारखंड राज्य आज धरती आबा बिरसा मुंडा जंयती व झारखंड स्थापना दिवस मना रहा है. झारखंड राज्य के गठन के उपलक्ष्य में हर साल 15 नवंबर को झारखंड स्थापना दिवस मनाया जाता है. आदिवासी समाज में बिरसा मुंडा को भगवान के रूप में माना जाता है. यह दिन आदिवासी स्वतंत्रता सेनानी बिरसा मुंडा की जयंती के साथ मेल खाता है. उन्हें 19वीं सदी के अंत में ब्रिटिश भारत के शासन के खिलाफ उनकी सक्रियता के लिए याद किया जाता है. झारखंड अभ्रक, बॉक्साइट, कोयला, लौह अयस्क, तांबा अयस्क, यूरेनियम, चांदी, ग्रेफाइट, मैग्नेटाइट, ग्रेनाइट, चूना पत्थर और डोलोमाइट जैसे खनिज संसाधनों से समृद्ध है. यह एकमात्र राज्य है जो यूरेनियम, कोकिंग कोयला और पाइराइट का उत्पादन करता है. विभाजन से पहले झारखंड बिहार के दक्षिणी हिस्से का हिस्सा था. इस राज्य के आदिवासी स्वतंत्रता आंदोलन से पहले एक अलग राज्य की कामना करते थे. 

 

बिहार से अलग राज्य बनने के पीछे की कहानी 

इसी दिन 15 नवंबर को 2000 ई. को झारखंड बिहार से अलग होकर अलग राज्य बना. अलग राज्य बनने के पीछे की कहानी की बात करें साल 1939 में भारतीय टीम के कप्तान पर गौर करें तो 1939 में भारतीय हॉकी टीम के कप्तान जयपाल सिंह मुंडा ने पहली बार तत्कालीन बिहार के दक्षिणी जिलों को मिलाकर झारखंड राज्य बनाने का विचार रखा था. यह विचार 2 अगस्त 2000 में साकार हुआ, जब संसद में झारखंड को अलग राज्य का दर्जा देने का बिल पास हुआ और 2000 में ही 15 नवंबर को झारखंड भारत का 28वां राज्य बनाया गया. 

 

 

 

बता दें, छोटा नागपुर के रांची स्थित खूंटी के उलिहातू गांव में सुगना मुंडा के घर में 15 नवंबर 1875 में बिरसा मुंडा का जन्म हुआ. ब्रिटिश से संघर्ष के दौरान 3 मार्च 1900 को चक्रधरपुर में बिरसा की गिरफ्तारी हुई. 9 जून 1900 को रांची के कारागार में जीवन के 25वां वसंत देखे बिना ही बिरसा मुंडा ने अंतिम सांस ली. संयोगवश इस घटना के शताब्दी बाद झारखंड राज्य स्थापित हुआ. बताते चले कि राज्य के निर्माण होने के वक्त झारखंड में 18 जिले थे. कुछ जिलों को पुनर्गठित करके 6 नए जिले अब 24 जिले बनाया गया था. 




भारत के सर्वाधिक औद्योगिक स्थानों में झारखंड 

झारखंड के औद्योगिक स्थान जमशेदपुर, रांची, बोकारो और धनबाद का स्थान भारत के सर्वाधिक औद्योगिक स्थानों में शामिल हैं. भारत का पहला और विश्व का पांचवा सबसे बड़ा इस्पात कारखाना टाटा स्टील जमशेदपुर में है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्मार्ट सिटीज मिशन के तहत 100 भारतीय शहरों में से एक स्मार्ट सिटी लिए रांची का चयन किया है. रांची संपूर्ण देश से सड़क और रेल मार्ग द्वारा काफी अच्छी तरह जुड़ा हुआ है. बिरसा मुंडा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा रांची का शान है.

 


 

कई जातियां और जन जातियां का राज्य है झारखंड

झारखंड में कई जातियां और जन जातियां हैं. झारखंड क्षेत्र विभिन्न भाषाओं, संस्कृति और धर्मों का संगम क्षेत्र कहा जा सकता है. द्रविड़, आर्य एवं ऑस्ट्रो-एशियाई भाषाएं यहां बोली जाती हैं. यहां हिंदी, नागपुरी, खोरठा पंचपरगनिया, कुरमाली की प्रमुख भाषाएं हैं. इसके अलावा यहां कुडुख, संथाली, मुंडारी, हो बोली जाती है. झारखंड में बसने वाले स्थानीय आर्य भाषी लोगों को सादान कहा जाता है. जनजातीय प्रदेश होने के बावजूद यहां कई नामी सरकारी व निजी कॉलेज हैं, जो उच्च स्तर की शिक्षा देने के लिए विख्यात है.
अधिक खबरें
Buddha Purnima 2025: जानें कब है बुद्ध पूर्णिमा, स्नान-दान और पूजा का शुभ मुहूर्त, क्या है इसका धार्मिक महत्व
मई 11, 2025 | 11 May 2025 | 10:26 AM

वैशाख माह की पूर्णिमा तिथि इस बार कई शुभ योगों के साथ आ रही है और इसी दिन पूरे देशभर में बुद्ध पूर्णिमा मनाई जाएगी. बौद्ध धर्म और हिंदू धर्म दोनों में ही इस दिन का विशेष महत्व हैं. भगवान विष्णु के नवम अवतार गौतम बुद्ध के जन्म, ज्ञान और महापरिनिर्वाण की स्मृति में यह पर्व मनाया जाता हैं. इस वर्ष बुद्ध पूर्णिमा 12 मई, 2025 सोमवार को पड़ रही हैं.

आखिर भारत ने पाकिस्तान को महज़ चार दिनों में माफ़ी मागने पर कैसे किया मजबूर, जानिए अमेरिका के राष्ट्रपति ने X पर पोस्ट कर क्या कहा
मई 11, 2025 | 11 May 2025 | 9:37 AM

भारत-पाकिस्तान के युद्ध के इस माहौल के बीच सीजफायर का ऐलान किया गया. लेकिन पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आया. पाकिस्तान ने सीजफायर की सहमति के कुछ ही घंटे बाद ही उसने भारत के कई क्षेत्रो में ड्रोन से हमला कर दिया. हमले के बाद विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने प्रेस कांफ्रेस में कहा पाकिस्तान के इस उल्लंघन के बाद भारत तैयार है इसे निपटने के लिए. हालांकि, भारत ने पाकिस्तान के कमर और अकड़ दोनों तोड़ दी थी तब जाकर पाकिस्तान ने युद्धविराम करने की मांग की.

Weather Update: दिल्ली-यूपी से लेकर दक्षिण भारत तक आंधी-बारिश के आसार, कई राज्यों में लू का अलर्ट जारी
मई 11, 2025 | 11 May 2025 | 8:22 AM

देशभर में इस समय मौसम का मिजाज अलग-अलग हैं. कहीं बारिश राहत दे रही है तो कहीं गर्मी लोगों का पसीना निकाल रही हैं.IMD के पूर्वानुमान के अनुसार, अगले एक सप्ताह में तापमान और बारिश में उतार-चढ़ाव बना रहेगा. मई की शुरुआत के साथ ही देश के कई हिस्सों में मौसम ने करवट ले ली हैं.

Mother's Day 2025: तेरी गोद से बेहतर कोई जन्नत नहीं… जानिए कब, क्यों और कैसे मनाया जाता है यह खास दिन
मई 11, 2025 | 11 May 2025 | 7:28 AM

हर साल मई के दूसरे रविवार को मनाया जाने वाला मदर्स डे (Mother's Day) इस बार 11 मई यानी आज मनाया जाएगा. यह दिन मां के प्रति प्रेम, सम्मान और कृतज्ञता प्रकट करने का खास अवसर होता हैं. यह दिन सिर्फ एक रस्म नहीं बल्कि मां के त्याग, ममता और प्रेम को सलाम करने का एक जरिया हैं. आइए जानते है मदर्स डे का इतिहास, महत्व और इसे मनाने के खास तरीकों के बारे में.

IND vs PAK: 3 घंटे के अंदर ही पाकिस्तान ने किया सीजफायर का उल्लंघन, सीमा पार से भारी गोलीबारी, जम्मू में ड्रोन द्वारा धमाका
मई 10, 2025 | 10 May 2025 | 9:58 AM

भारत और पाकिस्तान के बीच युद्धविराम हुए अभी 3 घंटे ही बीते थे कि पाकिस्तान की तरफ से सीजफायर का उल्लंघन कर दिया गया है. संघर्षविराम का उल्लंघन करते हुए जम्मू-कश्मीर में सीमा पार से भारी गोलाबारी की गई. वहीं, कश्मीर के बारामूला जिले में एक संदिग्ध ड्रोन द्वारा धमाका भी हुआ है. जम्मू के पलनवाला सेक्टर में भी सीजफायर का उल्लंघन किया गया है.