Wednesday, Jul 23 2025 | Time 06:20 Hrs(IST)
झारखंड » रांची


28 जुलाई को केंद्रीय गृह सचिव का झारखंड दौरा, DGP आज करेंगे उच्चस्तरीय बैठक

28 जुलाई को केंद्रीय गृह सचिव का झारखंड दौरा, DGP आज करेंगे उच्चस्तरीय बैठक
न्यूज़11 भारत 
रांची/डेस्क: केंद्रीय गृह सचिव 28 जुलाई को झारखंड दौरे पर आ रहे हैं. यह दौरा खासतौर पर राज्य में नशे के बढ़ते दुरुपयोग और अवैध मादक पदार्थों के व्यापार पर केंद्रित रहेगा. दौरे की तैयारियों को लेकर राज्य के मुख्य सचिव और डीजीपी ने कमान संभाल ली है. झारखंड के डीजीपी अनुराग गुप्ता ने आज 22 जुलाई को एक उच्चस्तरीय बैठक बुलाई है. इस बैठक में स्पेशल ब्रांच, मानवाधिकार, सीआईडी, डीआईजी जैप, विधि विज्ञान प्रयोगशाला और एटीएस के वरिष्ठ अधिकारी शामिल होंगे. बैठक में दौरे को लेकर पुलिस की तैयारियों की समीक्षा की जाएगी. 
 
मुख्य सचिव 23 जुलाई को दौरे की व्यवस्थाओं की समग्र समीक्षा करेंगी. इस बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहेंगे और हर स्तर पर तैयारियों को अंतिम रूप दिया जाएगा. गौरतलब है कि इससे पहले अप्रैल में भी केंद्रीय गृह सचिव का झारखंड दौरा तय था, लेकिन कुछ कारणों से वह रद्द हो गया था. इस बार वे रांची में राज्य के वरिष्ठ अधिकारियों से बैठक करेंगे. बैठक में नशे के खिलाफ जिला स्तर पर की गई कार्रवाई, अवैध व्यापार की रोकथाम और इससे निपटने की रणनीति जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा होगी. दौरा सुरक्षा और प्रशासनिक दृष्टिकोण से काफी अहम माना जा रहा है.
 

 

 

 

 

 

अधिक खबरें
1 अगस्त से आहूत झारखंड विधानसभा मॉनसून सत्र के लिए मंत्रियों को बांटे गये काम
जुलाई 22, 2025 | 22 Jul 2025 | 11:05 PM

झारखंड का विधानसभा सत्र आगामी 1 अगस्त से आहूत है, इस विधानसभा सत्र के लिए राज्य के मंत्रियों के बीच उनके कार्यों का बंटवारा कर दिया गया. मंत्रियों को बांटे गये कार्य इस प्रकार हैं-

झारखंड सचिवालय सेवा के प्रशाखा अधिकारियों तबादला, अधिसूचना जारी
जुलाई 22, 2025 | 22 Jul 2025 | 10:45 AM

झारखंड सचिवालय सेवा अंतर्गत प्रशाखा अधिकारियों का स्थानांतरण किया गया है. मंगलवार को विभागीय स्थापना समिति की बैठक में यह निर्णय लिया गया. कार्मिक प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग द्वारा इसकी अधिसूचना जारी कर दी गयी है. इसकी सूची निम्न प्रकार है-

बोकारो स्टील प्लांट बड़ा हादसा, मजदूर काम करते समय लोको चढ़ जाने से गंभीर रूप से घायल, कटा हाथ
जुलाई 22, 2025 | 22 Jul 2025 | 9:58 PM

बोकारो स्टील प्लांट में एक बड़ा हादसा हुआ है. इस हादसे में एक ठेका मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया है. हादसे में मजदूर का बाया हाथ कट गया है. SMS -1 में काम के दौरान यह हादसा हुआ. घायल मजदूर स्वास्तिक इंटरप्राइजेज में काम करता था. वह लोको को डी कपल कर रहा था. इसी दौरान उस पर लोको उस पर चढ़ गया. ठेका मजदूर का नाम

सीबीआई ने मनोहरपुर उप-डाकघर के उप-डाकपाल को रिश्वत लेते पकड़ा
जुलाई 22, 2025 | 22 Jul 2025 | 9:46 PM

केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के मनोहरपुर उप-डाकघर के उप-डाकपाल दिलीप सिंह मीणा को रिश्वत मांगने और स्वीकार करने के आरोप में गिरफ्तार किया है. सीबीआई ने 21 जुलाई 2025 को एक शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया था.सीबीआई ने आरोपी उप-डाकपाल दिलीप सिंह मीणा के खिलाफ मामला

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन दिल्ली से पहुंचे रांची, चीफ जस्टिस के शपथ ग्रहण में होंगे शामिल
जुलाई 22, 2025 | 22 Jul 2025 | 9:36 PM

झारखंड के मुख्यंत्र हेमंत सोरेन दिल्ली से रांची पहुंच गये हैं. मुख्यमंत्री हेमंत बुधवार को चीफ जस्टिस तारलोक सिंह चौहान के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे. झारखंड के नये चीफ जस्टिस का शपथ ग्रहण समारोह राजभवन में आयोजित किया जायेगा. जस्टिस तारलोक सिंह चौहान रांची पहुंच चुके हैं.