Saturday, Jun 7 2025 | Time 09:34 Hrs(IST)
  • मुंगेर में खेल मैदान के उद्घाटन से पहले हंगामा! शिलापट्ट से नाम गायब देख भड़के विधायक
  • झारखंड में 1700 से ज्यादा पारा शिक्षकों की सेवा समाप्त, 20 साल पुरानी डिग्री के आधार पर हो रही कार्रवाई
  • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का देवघर दौरा स्थगित, अब नहीं आएंगी 10-11 जून को, नई तिथि जल्द होगी घोषित
  • Jharkhand Weather Update: झारखंड में आज बदलेगा मौसम का मिजाज! कई जिलों में आंधी-तूफान और बारिश का अलर्ट जारी
झारखंड


चंद्रपुरा में लगेगी 800 मेगावाट की दो नई इकाई, सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी ने दी जानकारी

चंद्रपुरा में लगेगी 800 मेगावाट की दो नई इकाई, सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी ने दी जानकारी

न्यूज़11 भारत


चंद्रपुरा/डेस्क: गिरिडीह सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी ने चंद्रपुरा डीवीसी निदेशक बांग्लो में प्रेस वार्ता कर डीवीसी और कोल इंडिया के संयुक्त प्रयास से  चंद्रपुरा में  800 मेगावाट की दो नई इकाई लगने की जानकारी दी. इस दौरान आजसू पार्टी के कार्यकर्ता और क्षेत्र के लोग शामिल थे. सांसद ने बताया कि क्षेत्र के लोग रोजगार के लिए लंबे समय से चंद्रपुरा में नये थर्मल प्लांट  लगाने की मांग कर रहे थे. लोगों की मांग को देखते हुए देश के प्रधानमंत्री नरेंद मोदी और केंद्र सरकार ने चंद्रपुरा में दो इकाई लगाने पर सहमति जताई है. 

 

उन्होंने कहा कि लगभग 17 हजार करोड़ की लागत से इसका निर्माण होगा. क्षेत्र में इतनी बड़ी सौगात देने के लिए उन्होंने प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त किया और कहा कि भव्य तरीके से दोनों इकाई का शिलान्यास कार्यक्रम किया जायेगा. सांसद ने कहा कि उनका प्रयास रहेगा कि देश के प्रधानमंत्री खुद चंद्रपुरा आकर शिलान्यास करे. बोकारो थर्मल में भी जल्द नई यूनिट आयेगी. वहीं सूबे में मैया सम्मान योजना राशि के मिलने में हो रही देरी पर सांसद ने कहा कि राज्य सरकार की जिम्मेदारी है कि जल्द मैया सम्मान योजना की राशि महिलाओं को दे.

 


 

 
अधिक खबरें
झारखंड में 1700 से ज्यादा पारा शिक्षकों की सेवा समाप्त, 20 साल पुरानी डिग्री के आधार पर हो रही कार्रवाई
जून 07, 2025 | 07 Jun 2025 | 8:36 AM

झारखंड में शिक्षा व्यवस्था को लेकर एक बड़ा विवाद सामने आया हैं. राज्यभर में 1700 से अधिक पारा शिक्षकों की सेवा समाप्त कर दी गई है और इसके पीछे की वजह उनकी 20 साल पुरानी डिग्री बनी हैं.

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का देवघर दौरा स्थगित, अब नहीं आएंगी 10-11 जून को, नई तिथि जल्द होगी घोषित
जून 07, 2025 | 07 Jun 2025 | 8:14 AM

देवघरवासियों को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के स्वागत का इंतजार फिलहाल और लंबा करना होगा. राष्ट्रपति का 10 और 11 जून को प्रस्तावित देवघर दौरा स्थगित कर दिया गया हैं. यह जानकारी शुक्रवार देर शाम राष्ट्रपति भवन से देवघर एम्स प्रबंधन और जिला प्रशासन को दी गई.

Jharkhand Weather Update: झारखंड में आज बदलेगा मौसम का मिजाज! कई जिलों में आंधी-तूफान और बारिश का अलर्ट जारी
जून 07, 2025 | 07 Jun 2025 | 7:29 AM

झारखंड में मौसम ने एक बार फिर करवट ली हैं. राजधानी रांची समेत दक्षिण और मध्य हिस्सों में शुक्रवार शाम हुई हल्की बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दी हैं. सुबह से चिलचिलाती धूप में परेशान लोगों के चेहरों पर बारिश की पहली बूंदों ने मुस्कान ला दी. शनिवार को भी मौसम का यह बदला हुआ मिजाज बरकरार रहने वाला हैं.

कल हुआ फ्लाइओवर का उद्घाटन, आज से बाइकर्स गैंग ने शुरू की स्टन्टबाजी, परिवहन मंत्री ने दिया कार्रवाई का निर्देश
जून 06, 2025 | 06 Jun 2025 | 10:54 PM

कल ही रांची के सिरमटोली फ्लाइओवर का उद्घाटन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने किया और आज से ही बाइकर्स गैंग ने फ्लाइओवर पर स्टन्टबाजी शुरू कर दी. परिवहन मंत्री दीपक बिरुआ ने मामले पर संज्ञान लेते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर रांची पुलिस को कड़ी कार्रवाई का निर्देश दिया है. जिसपर रांची ट्राफिक पुलिस ने रिप्लाइ करते हुए कहा कि उक्त वीडियो में दिख रहे युवक की पहचान की जा रही है. नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई कर उन्हें ट्रैफिक नियमों की जानकारी दी जाएगी. सड़क सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है.

चंदवा प्रखंड सभागार लातेहार एसडीओ ने विस्थापित ग्रामीणों एवं हिंडालको प्रबंधन के अधिकारियों के साथ की बैठक
जून 06, 2025 | 06 Jun 2025 | 10:14 PM

चंदवा के चकला स्थित हिंडालको चकला कोल माइंस खुलने की प्रक्रिया को तेज करने को लेकर उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता के निर्देशन में शुक्रवार को लातेहार एसडीओ अजय कुमार रजक ने विस्थापित ग्रामीणों एवं हिंडालको प्रबंधन के अधिकारियों के साथ सार्थक बैठक की. बैठक में एसडीओ रजक ने ग्रामीणों की बातों की गंभीरता पूर्वक सुना. ग्रामीण की ओर से विकास भगत ने विस्थापन के बाद होने वाली समस्या, भूमि अधिग्रहण, रोजी रोजगार, विस्थापन एवं पुनर्वास नीति, जमीन संबंधी त्रुटियों में सुधार, गैर मजरूआ जमीन पर मालिकाना हक समेत कई बिंदुओं को रखा, जिस पर एसडीओ ने कंपनी प्रबंधन के अधिकारियों से निर्देशित भी किया.