Monday, Aug 25 2025 | Time 02:14 Hrs(IST)
झारखंड


कामडारा में लाह किसानों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम, 150 किसानों ने लिया हिस्सा .

कामडारा में लाह किसानों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम, 150 किसानों ने लिया हिस्सा .

नीरज कुमार साहू/न्यूज 11 भारत


कामडारा/डेस्क: कामडारा प्रखंड मुख्यालय स्थित किसान प्रशिक्षण सभागार में शुक्रवार  को आईसीएआर  लाह अनुसंधान केंद्र नामकुम रांची द्वारा एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस कार्यक्रम में प्रखंड के कुल 150 लाह किसानों ने भाग लिया, जिनमें फूलो झानो आशीर्वाद अभियान के 40 लाभार्थी शामिल थे. 


प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य लाह किसानों को वैज्ञानिक पद्धति से लाह की खेती के लिए आवश्यक कौशल और ज्ञान प्रदान करना था. 


इस दौरान जेएसएलपीएस, नज इंस्टीट्यूट और उद्योगिनी संस्था, कामडारा के सदस्यों ने महत्वपूर्ण योगदान दिया. 


कार्यक्रम में लाह वैज्ञानिक- पी. पट माझी,अरबिंद कुमार महतो,प्रशिक्षकों ने किसानों को लाह उत्पादन की आधुनिक तकनीकों और उन्नत विधियों की जानकारी दी. 


प्रशिक्षण कार्यक्रम में ब्लॉक लीड- मुकेश कुमार रजक, नारायण साहू,दिनेश कुमार,सूरज कुमार,छोटू मुंडा,प्रदीप तोपनो,कृष्णा साहू सहित अन्य लोग मौजूद थे.


यह प्रशिक्षण लाह किसानों के लिए न केवल तकनीकी ज्ञान बढ़ाने में सहायक रहा, बल्कि उनकी आय और आजीविका में सुधार लाने की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ.


यह भी पढ़ें:  कुडू इलाके में झुंड से बिछड़े हाथी का तांडव, आधा दर्जन घरों को बनाया निशाना

अधिक खबरें
चैनपुर प्रखंड के बुकमा गांव में जंगली हाथी का कहर, घर और फसल बर्बाद
अगस्त 24, 2025 | 24 Aug 2025 | 10:01 PM

चैनपुर प्रखंड के बुकमा गांव में जंगली हाथियों के आतंक से ग्रामीण भय के साए में जीने को मजबूर हैं. हाल ही में, एक जंगली हाथी ने गांव में घुसकर एक घर और एक एकड़ धान की फसल को पूरी तरह से बर्बाद कर दिया, जिससे ग्रामीणों में

बुंडू में आधुनिक सुविधाओं से लैस क्रॉस जिम का शुभारंभ, धर्मपत्नी गरिमा सिंह मुंडा के साथ तमाड़ विधायक विकास मुंडा ने किया उद्घाटन
अगस्त 24, 2025 | 24 Aug 2025 | 9:51 AM

बुंडू नगर स्थित सीताराम कॉम्प्लेक्स में रविवार को क्रॉस जिम का भव्य उद्घाटन तमाड़ विधायक विकास कुमार मुंडा तथा उनकी धर्मपत्नी गरिमा सिंह मुंडा ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया. इस अवसर पर निवर्तमान नगर उपाध्यक्ष सुनील

कर्मा पर्व हमें अच्छे कर्म करने का देता है संदेश! आनंदपुर में करम पूर्व संध्या महोत्सव का आयोजन
अगस्त 24, 2025 | 24 Aug 2025 | 9:46 PM

कुड़ुख़ सरना जागरण मंच के तत्वधान में आनन्दपुर प्रखंड के हाई स्कूल मैदान में करम पूर्व संध्या महोत्सव आनन्दपुर प्रखंड के हाई स्कूल मैदान में रविवार को धूमधाम से मनाया गया.कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अतिथियों ने कहा कि कर्मा पर्व हमे

विधायक सविता महतो के निर्देश पर चांडिल डैम में खोला गया 11 रेडियल गेट
अगस्त 24, 2025 | 24 Aug 2025 | 9:46 PM

झारखंड में लगातार हो रही बारिश के कारण चांडिल डैम का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है. डैम का जलस्तर बढ़ते देख विस्थापित गांव के लोगों ने पानी बढ़ने कि जानकारी फोन पर विधायक सविता महतो को दिया. विधायक ने तत्काल प्रशासन से वार्ता कर डैम का रेडियल गेट खोलने का आग्रह किया. जिससे डैम के 11 रेडियल गेट को खोला गया. इनमें 5 गेट ढाई मीटर और 6 गेट डेढ़ मीटर कर खोला गया है. वही डैम का जलस्तर 181.22मीटर दर्ज किया गया. डैम का गेट खुलने के बाद बड़ी मात्रा में पानी सुवर्णरेखा नदी में छोड़ा गया, जिससे नदी का बहाव और तेज हो गया है. वही रविवार शाम विधायक सविता महतो डैम का निचे पुल पर पहुंच कर निरीक्षण किया और जानकारी प्राप्त की. इस मौके पर झामुमो केंद्रीय सदस्य काबलु महतो, जिला सचिव बैधनाथ टुडू, धर्मु गोप, सुदामा हेम्ब्रम, राहुल वर्मा, दीनबंधु महतो, संजय हांसदा आदि उपस्थित थे.

गढ़वा में झामुमो ने संविधान के 130वें संशोधन के विरोध में किया केंद्र सरकार का पुतला किया दहन
अगस्त 24, 2025 | 24 Aug 2025 | 9:32 PM

गढ़वा में झामुमो ने संविधान में प्रस्तावित 130वें संशोधन के खिलाफ झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने रविवार को गढ़वा के रंका मोड़ पर जोरदार विरोध-प्रदर्शन किया. इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार पर जनविरोधी नीतियां थोपने का आरोप लगाते हुए टाउन हॉल के मैदान से रंका मोड़ तक शवयात्रा निकालकर पुतला दहन किया