Friday, Jul 18 2025 | Time 07:16 Hrs(IST)
  • झारखंड में मेट्रो रेल का सपना हो सकता है पूरा, राज्य सरकार ने केंद्र को भेजा पत्र
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पश्चिम बंगाल और बिहार दौरा: 12,000 करोड़ रूपये से अधिक की परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण और शिलान्यास
  • Jharkhand Weather: झारखंड में बारिश का कहर! पलामू, खूंटी समेत कई जिलों में अलर्ट जारी
झारखंड


1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के नायक अल्बर्ट एक्का का 53वीं शहादत दिवस आज

1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के नायक अल्बर्ट एक्का का 53वीं शहादत दिवस आज
न्यूज़11 भारत 

रांची/डेस्क: 1971 के भारत–पाक युद्ध के महानायक परमवीर अलबर्ट एक्का की आज (3 दिसंबर) को पुण्यतिथि है. उनका जन्म 27 दिसंबर 1942 को गुमला जिले के जारी गांव में हुआ था. जुलियस एक्का और मरियम एक्का ने एक वीर सपूत को जन्म दिया. उनकी प्रारंभिक शिक्षा गुमला के भिखमपुर में हुई थी, जहां उन्होंने बचपन से ही वीरता की कहानियां सुनीं. सेना में जाने की उनकी आकांक्षा ने उन्हें सफलता की ओर अग्रसर किया, और 1962 में वे सेना में शामिल हो गए. 

 

मरणोपरांत परमवीर चक्र से किया गया था सम्मानित

वर्ष 1971 में भारत-पाक युद्ध के दौरान अल्बर्ट की आयु केवल 29 वर्ष थी. उन्होंने अद्वितीय साहस का प्रदर्शन करते हुए दुश्मनों का सामना किया और वीरगति को प्राप्त हो गए. उनकी वीरता के लिए लांस नायक अल्बर्ट एक्का को मरणोपरांत परमवीर चक्र से सम्मानित किया गया, और वे एकीकृत बिहार से यह सम्मान प्राप्त करने वाले पहले वीर सपूत बने.

 

झारखंड की राजधानी रांची में लांस नायक अलबर्ट एक्का की आदम कद प्रतिमा सैनिक लिबास में मशीनगन ताने लगी हुई है, जो भारत-बांग्लादेश की जीत की कहानी बयां करती है.जब दुनिया के मानचित्र पर एक नए देश का उदय हो रहा था, तब तक झारखंड के गुमला का यह सूरज अपनी छाप छोड़कर अस्त हो गया था.

 


 

पाकिस्तान से बांग्लादेश को आजाद कराने में निभाई अहम भूमिका

 

लांस नायक अल्बर्ट एक्का ने 3 दिसंबर, 1971 को 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध में ऑपरेशन कैक्टस लिली के दौरान सर्वोच्च बलिदान दिया, जिसे बांग्लादेश की मुक्ति के लिए युद्ध भी कहा जाता है. गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद, लांस नायक अल्बर्ट एक्का ने भारतीय सेना में अपने साथियों के साथ लड़ाई जारी रखी और एक बंकर में ग्रेनेड फेंके और बाद में, गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद, एक और मीडियम मशीन गन को चुप कराने के लिए दुश्मन पर संगीन से वार किया.

 

पीवीसी प्रशस्ति पत्र में कहा गया है, "अल्बर्ट एक्का ने सबसे विशिष्ट वीरता, दृढ़ संकल्प का परिचय दिया और सेना की सर्वश्रेष्ठ परंपराओं के अनुरूप सर्वोच्च बलिदान दिया." दिवंगत लांस नायक अल्बर्ट एक्का, पीवीसी की एक प्रतिमा उनकी याद में रांची शहर में स्थापित की गई है और अल्बर्ट एक्का स्मारक को अल्बर्ट एक्का चौक के नाम से जाना जाता है.

 


 






















  • Beta


Beta feature

अधिक खबरें
Jharkhand Weather: झारखंड में बारिश का कहर! पलामू, खूंटी समेत कई जिलों में अलर्ट जारी
जुलाई 18, 2025 | 18 Jul 2025 | 6:20 AM

झारखंड में मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है और आसमान से बरसती बारिश ने कई जिलों में जनजीवन प्रभावित कर दिया हैं. खासकर पलामू, जहां बीते 24 घंटे में भारी बारिश हुई हैं. बारिश का यह सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है और आने वाले दिनों में भी राहत मिलने की संभावना नहीं हैं.

मंढरा कुंभकार टोला आंगनबाड़ी केंद्र के लिए सर्वसम्मति से राधि देवी को सहायिका के पद पर चयनित किया गया
जुलाई 17, 2025 | 17 Jul 2025 | 10:54 PM

प्रखंड के मंढरा पंचायत के मंढरा कुंभकार टोला स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में सेविका चयन को लेकर गुरुवार को आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 4 M के लिए उत्क्रमित मध्य विद्यालय में ग्रामसभा संपन्न हुई. जहां सहायिका के रिक्त पद का चयन प्रभारी सीडीपीओ सह सीओ रवि कुमार आनंद,पर्यवेक्षिका यशोदा देवी ,मुखिया प्रतिमा प्रमाणिक,

लोहरदगा के प्रशिक्षु डीएसपी अमित कुमार सिंह तत्काल प्रभाव से निलंबित
जुलाई 17, 2025 | 17 Jul 2025 | 10:53 PM

झारखंड सरकार ने लोहरदगा के प्रशिक्षु डीएसपी अमित कुमार सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है. प्रशिक्षु डीएसपी पर एक युवती ने शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने और होटलों में प्रवेश के लिए फर्जी आधार कार्ड का इस्तेमाल करने जैसे गंभीर आरोप लगाए थे. युवती ने ई-मेल के माध्यम से अमित कुमार सिंह के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी. जिसके बाद ये कार्रवाई की गई.

मैकूढा आंगनबाड़ी केंद्र के लिए सर्वसम्मति से रूपा कुमारी को सहायिका पद पर चुना गया
जुलाई 17, 2025 | 17 Jul 2025 | 10:42 PM

प्रखंड के मंढरा पंचायत के मैकूढा गांव स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में सेविका चयन को लेकर गुरुवार को आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 45 में ग्रामसभा संपन्न हुई. जहां सहायिका के रिक्त पद का चयन प्रभारी सीडीपीओ सह सीओ रवि कुमार आनंद,पर्यवेक्षिका यशोदा देवी ,मुखिया प्रतिमा प्रमाणिक , सेविका प्रेमलता कुमारी ,एएनएम मलोती महतो,प्रधान

रेल पटरी के समीप एक युवक का क्षत-विक्षत शव बरामद, शिवबाबूडीह गांव का था निवासी
जुलाई 17, 2025 | 17 Jul 2025 | 10:36 PM

अमलाबाद ओपी क्षेत्र के अमलाबाद रेलवे क्रासिंग के समीप रेल पटरी के समीप पुलिस ने ग्रामीणों की सूचना पर एक युवक का क्षत विक्षत शव बरामद किया. घटना गुरुवार शाम की बताई जा रही है. मृतक की पहचान अमलाबाद ओपी क्षेत्र के शिवबाबूडीह गांव निवासी राजकुमार दास का 22 वर्षीय पुत्र चांद बाबू दास के रूप में की गई है. बताया कि शिवबाबूडीह