Monday, Jun 23 2025 | Time 06:48 Hrs(IST)
देश-विदेश


एयर इंडिया विमान को बम से उड़ाने की धमकी, बर्मिंघम से दिल्ली आ रही थी उड़ान

रियाद में आपात लैंडिंग, यात्रियों के लिए की गयी वैकल्पिक व्यवस्था
एयर इंडिया विमान को बम से उड़ाने की धमकी, बर्मिंघम से दिल्ली आ रही थी उड़ान

न्यूज 11 भारत

रांची/डेस्क: एयर इंडिया विमान को लेकर बड़ी खबर आ रही है. यूनाइटेड किंगडम के बर्मिंघम से दिल्ली आ रही एयर इंडिया के विमान को उड़ाने की धमकी मिली, उसके बाद विमान की अरब देश रियाद में विमान की इमरजेंसी लैंडिंग करायी गयी. इमरजेंसी लैंडिग के बाद विमान की गहन जांच की गयी और यात्रियों को गन्तव्य तक भेजने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की गयी.

एयर इंडिया एयरलाइन ने रविवार को घटना की पुष्टि की. एयरलाइन ने बताया कि सभी यात्री सुरक्षित हैं. सुरक्षा जांच में कोई आपत्तिजनक वस्तु नहीं मिली है. यात्रियों को उनके दूसरे विमान से भेजने की तैयारी हो रही है.

एयर इंडिया के विमान के साथ यह वाकया 21 जून को हुआ. विमान बर्मिंघम से उड़ान भरकर दिल्ली आ रहा था. तभी एयरलाइन को बम से उड़ाने की धमकी मिली जिसके बाद उसका मार्ग बदल कर रियाद की ओर कर दिया गया. सऊदी अरब की राजधानी रियाद में विमान को लैंड कराकर यात्रियों के सुरक्षित बाहर निकाला गया. उसके बाद जांच एजेंसियों ने विमान की गहन जांच की जिसमें कोई आपत्तिजनक चीज नहीं मिली.

इसके बाद एयर इंडिया ने यात्रियों के ठहरने के लिए होटल में व्यवस्था की फिर उनके गन्तव्य की ओर जाने के लिए दूसरी फ्लाइट का इन्तजाम किया गया.

यह भी पढ़ें: DGCA ने एयर इंडिया को दी कड़ी चेतावनी, मानक पर खरे नहीं उतरे तो करेंगे लाइसेंस रद्द

अधिक खबरें
एयर इंडिया विमान को बम से उड़ाने की धमकी, बर्मिंघम से दिल्ली आ रही थी उड़ान
जून 22, 2025 | 22 Jun 2025 | 9:22 PM

एयर इंडिया विमान को लेकर बड़ी खबर आ रही है. यूनाइटेड किंगडम के बर्मिंघम से दिल्ली आ रही एयर इंडिया के विमान को उड़ाने की धमकी मिली, उसके बाद विमान की अरब देश रियाद में विमान की इमरजेंसी लैंडिंग करायी गयी. इमरजेंसी लैंडिग के बाद विमान की गहन जांच की गयी और यात्रियों को गन्तव्य तक भेजने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की गयी.

DGCA ने एयर इंडिया को दी कड़ी चेतावनी, मानक पर खरे नहीं उतरे तो करेंगे लाइसेंस रद्द
जून 22, 2025 | 22 Jun 2025 | 7:43 PM

एयर इंडिया के तीन अधिकारियों को बर्खास्त करने का आदेश देने के एक दिन बाद नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने AI को फिर से बड़ी चेतावनी दी है. DGCA ने एयर इंडिया के संचालन में लगातार मिल रही गड़बड़ियों के कारण एयरलाइन का लाइसेंस ही रद्द करने की इस बार चेतावन दे डाली है. इसके साथ ही विमानन नियामक ने एयर इंडिया

नक्सल विरोधी अभियान में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता, बीजापुर में 7 माओवादियों को किया ढेर
जून 22, 2025 | 22 Jun 2025 | 7:12 PM

नक्सल विरोधी अभियान के तहत सुरक्षा बलों को छत्तीसगढ़ के बीजापुर में बड़ी सफलता मिली है. सुरक्षा बलों ने सर्च अभियान के दौरान भाकपा माओवादियों के 7 बड़े सदस्यों को मार गिया है. छत्तीसगढ़ में यह कार्रवाई ऐसे समय में हुई है जब एक ही दिन पहले ही केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने 21 मार्च, 2026 तक देश से नक्सलवाद को खत्म करने का संकल्प दोहराया है.

चुनाव आयोग ने बिहार चुनाव की शुरू की तैयारियां, घर-घर जाकर सूची तैयार करने का बनाया प्लान
जून 22, 2025 | 22 Jun 2025 | 6:47 PM

चुनाव आयोग बिहार में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए अपनी तैयारियां शुरू कर दी है. देश में हो रहे चुनावों में चुनाव आयोग पर लग रहे धांधली के आरोपों के बीच उसने फैसला किया है कि बिहार में वह बड़े पैमाने पर मतदाता सूची का पुनरीक्षण करायेगा. चुनाव आयोग वोटर लिस्ट में फर्जी नामों की भी गहन जांच करेगा. फर्जी तरह से जिनके नाम मतदाता सूची

ईरान पर हमले की पाकिस्तान को पहले से थी जानकारी, फिर ट्रम्प के लिए क्यों मांगा शांति का नोबेल?
जून 22, 2025 | 22 Jun 2025 | 6:14 PM

पाकिस्तान ने साबित कर दिया कि उसका दोस्त अमेरिका नहीं, चीन है. कुछ भी हो जाये, वह ईरान की तरफदारी करना नहीं छोड़ेगा. अमेरिका ने ईरान पर जैसे ही हमला किया, पाकिस्तान की ओर से उसकी घोर निंदा की गयी. पाकिस्तान ने आधिकारिक बयान जारी करके इसकी निंदा की है. पाकिस्तान ने ऐसा तब किया है जब दो दिन पहले उसके फील्ड मार्शल असीम मुनीर