Monday, Aug 25 2025 | Time 05:05 Hrs(IST)
झारखंड


मनोहरपुर रेलवे क्रॉसिंग समीप चाय गुमटी में चोरी, नकदी और सामान पर किया हाथ साफ

मनोहरपुर रेलवे क्रॉसिंग समीप चाय गुमटी में चोरी, नकदी और सामान पर किया हाथ साफ

न्यूज11 भारत 


मनोहरपुर/डेस्क: मनोहरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत इंदिरानगर रेलवे फाटक के समीप गुरुचरण गोराई उर्फ खोकन के चाय गुमटी में बीते शुक्रवार देर रात अज्ञात चोरों के द्वारा बंद दुकान को निशाना बनाया. दुकान में रखे नकदी व दर्जन भर बिस्किट के डब्बे समेत अन्य सामान की चोरी हुई है. चोरी की घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी गई है. पुलिस मामले की तफ़तीश करने में जुटी है. मिली जानकारी के मुताबिक़ चोरों के द्वारा उक्त दुकान का ताला तोड़ने का प्रयास किया गया था. विफल होने पर चोरों ने दुकान का निचले हिस्से को तोड़कर दुकान में रखे सामान की चोरी की है. आज सुबह दुकान मालिक ने दुकान खोलने के दौरान पाया उसकी दुकान में चोरी हो गई है. जिससे क्षेत्र के लोगों व आस पास के दुकानदारों में दहशत व्याप्त है.

 


 


 


 



 

अधिक खबरें
चैनपुर प्रखंड के बुकमा गांव में जंगली हाथी का कहर, घर और फसल बर्बाद
अगस्त 24, 2025 | 24 Aug 2025 | 10:01 PM

चैनपुर प्रखंड के बुकमा गांव में जंगली हाथियों के आतंक से ग्रामीण भय के साए में जीने को मजबूर हैं. हाल ही में, एक जंगली हाथी ने गांव में घुसकर एक घर और एक एकड़ धान की फसल को पूरी तरह से बर्बाद कर दिया, जिससे ग्रामीणों में

बुंडू में आधुनिक सुविधाओं से लैस क्रॉस जिम का शुभारंभ, धर्मपत्नी गरिमा सिंह मुंडा के साथ तमाड़ विधायक विकास मुंडा ने किया उद्घाटन
अगस्त 24, 2025 | 24 Aug 2025 | 9:51 AM

बुंडू नगर स्थित सीताराम कॉम्प्लेक्स में रविवार को क्रॉस जिम का भव्य उद्घाटन तमाड़ विधायक विकास कुमार मुंडा तथा उनकी धर्मपत्नी गरिमा सिंह मुंडा ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया. इस अवसर पर निवर्तमान नगर उपाध्यक्ष सुनील

कर्मा पर्व हमें अच्छे कर्म करने का देता है संदेश! आनंदपुर में करम पूर्व संध्या महोत्सव का आयोजन
अगस्त 24, 2025 | 24 Aug 2025 | 9:46 PM

कुड़ुख़ सरना जागरण मंच के तत्वधान में आनन्दपुर प्रखंड के हाई स्कूल मैदान में करम पूर्व संध्या महोत्सव आनन्दपुर प्रखंड के हाई स्कूल मैदान में रविवार को धूमधाम से मनाया गया.कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अतिथियों ने कहा कि कर्मा पर्व हमे

विधायक सविता महतो के निर्देश पर चांडिल डैम में खोला गया 11 रेडियल गेट
अगस्त 24, 2025 | 24 Aug 2025 | 9:46 PM

झारखंड में लगातार हो रही बारिश के कारण चांडिल डैम का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है. डैम का जलस्तर बढ़ते देख विस्थापित गांव के लोगों ने पानी बढ़ने कि जानकारी फोन पर विधायक सविता महतो को दिया. विधायक ने तत्काल प्रशासन से वार्ता कर डैम का रेडियल गेट खोलने का आग्रह किया. जिससे डैम के 11 रेडियल गेट को खोला गया. इनमें 5 गेट ढाई मीटर और 6 गेट डेढ़ मीटर कर खोला गया है. वही डैम का जलस्तर 181.22मीटर दर्ज किया गया. डैम का गेट खुलने के बाद बड़ी मात्रा में पानी सुवर्णरेखा नदी में छोड़ा गया, जिससे नदी का बहाव और तेज हो गया है. वही रविवार शाम विधायक सविता महतो डैम का निचे पुल पर पहुंच कर निरीक्षण किया और जानकारी प्राप्त की. इस मौके पर झामुमो केंद्रीय सदस्य काबलु महतो, जिला सचिव बैधनाथ टुडू, धर्मु गोप, सुदामा हेम्ब्रम, राहुल वर्मा, दीनबंधु महतो, संजय हांसदा आदि उपस्थित थे.

गढ़वा में झामुमो ने संविधान के 130वें संशोधन के विरोध में किया केंद्र सरकार का पुतला किया दहन
अगस्त 24, 2025 | 24 Aug 2025 | 9:32 PM

गढ़वा में झामुमो ने संविधान में प्रस्तावित 130वें संशोधन के खिलाफ झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने रविवार को गढ़वा के रंका मोड़ पर जोरदार विरोध-प्रदर्शन किया. इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार पर जनविरोधी नीतियां थोपने का आरोप लगाते हुए टाउन हॉल के मैदान से रंका मोड़ तक शवयात्रा निकालकर पुतला दहन किया