झारखंड » हजारीबागPosted at: मई 10, 2025 पूरा परिवार जा रहा था बेटी का ससुराल, सड़क दुर्घटना में पिता की हुई मौत, अन्य लोग घायल

अवधेश/न्यूज़11 भारत
हजारीबाग/डेस्क: केरेडारी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत सलगा निवासी सीताराम महतो की मौत सड़क दुर्घटना में हो गई. इस संदर्भ में मिली जानकारी के अनुसार इस मृतक अपनी बेटी का विवाह 8 मई के रात्रि में किया 9 मई को सुबह विदाई किया. और 9 मई की रात रात 8 बजे सलगा से सीताराम महतो अपने पूरे परिवार व गोतिया भाई के साथ अपनी बेटी के ससुराल कुंदा रांची जा रहा था. जाने के क्रम में रांची बमने पाही घाटी में बोलोरो अनियंत्रित होकर 40 फीट गड्ढा में जा गिरा. जहां सीताराम की मौत हो गई. बोलेरो में 6 लोग सवार थे. उनकी पत्नी सहायक शिक्षिका यशोदा देवी जो राजकीय मध्य विद्यालय सलगा में पारा शिक्षाका पद पर कार्यरत थी बेटा रोशन कुमार महतो और मां की स्थिति नाजुक बताई जा रही है. घायलों में पत्नी यशोदा देवी बेटा रोशन कुमार महतो उम्र 20 वर्ष राजेश कुमार महतो पिता साहू महतो उम्र 30 वर्ष तुलेश्वर कुमार महतो पिता डोमन महतो उम्र 32 वर्ष इन सभी का सब ईलाज रानी हॉस्पिटल रांची में चल रहा है. जिसमें रवि कुमार महतो पिता कृष्ण कुमार महतो उम्र 20 वर्ष इसका इलाज कटहल मोड़ रांची रिंची हॉस्पिटल में चल रहा है.जहां चारों का स्थिति नाजुक बताया जा रहा है. उक्त घटना से केरेडारी प्रखंड क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है. घटना की सूचना पर बड़कागांव विधायक रौशन लाल चौधरी मृतक सीताराम के अग्नि संस्कार में शामिल होकर हरसंभव सहयोग की बात कही है. दह संस्कार में शामिल हुए सरकार पंचायत के मुखिया मोरिया पार्वती देवी उप मुखिया जागेश्वर कुमार सलगा पंचायत के पंचायत समिति मीना देवी समाज सेवी कुमार प्रसाद साहू प्रमोद साव, प्रदीप महतो, सुबोध साव, सैकड़ो महिला पुरुष शामिल हुए.