Sunday, Jul 13 2025 | Time 01:16 Hrs(IST)
झारखंड


पश्चिमी सिंहभूम क्षेत्रीय भाषाओं के लिए भी शिक्षक नियुक्त हो - करण महतो

पश्चिमी सिंहभूम क्षेत्रीय भाषाओं के लिए भी शिक्षक नियुक्त हो - करण महतो

रोहन निषाद/न्यूज 11भारत


चाईबासा/डेस्क:  झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के जिला अध्यक्ष करण महतो की अध्यक्षता में प्रतिनिधि मंडल आज उपायुक्त से मुलाकात  किया, जिसमें पश्चिमी सिंहभूम जिला का मैट्रिक में सबसे नीचे 24 वॉ स्थान आना बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण बात है, झारखंड सरकार द्वारा शिक्षकों की नियुक्ति नहीं होने के कारण ग्रामीण  इलाकों में रहने वाले छात्र-छात्राओं का भविष्य खतरा में है इसलिए उपायुक्त महोदय ने डी एम एफ टी फंड के द्वारा घंटी आधारित शिक्षा नियुक्ति कर रहे हैं, जो सराहनीय कदम है पर इसमें क्षेत्रीय भाषा के लिए शिक्षक की नियुक्ति नहीं की जा रही है जो दुर्भाग्यपूर्ण है,  जिसमें हो, संथाली,कुड़माली एवं अन्य क्षेत्रीय भाषाओं की भी पढ़ाई हो और उनके लिए भी शिक्षक नियुक्त किया जाए, उपायुक्त महोदय ने आश्वासन दिया कि एक महीना के अंदर फिर से अनुशिक्षक पद के लिए आवेदन  निकलेंगे जिसमें आपकी बातों को ध्यान में रखकर किया जाएगा,मौके  पर अधिवक्ता महेंद्र जामुदा, बुआएँ बिरूली अध्यक्ष एस . टी मोर्चा , हीरालाल हेंब्रम उपाध्यक्ष, संजय कुंकल उपाध्यक्ष युवा मोर्चा, जय देवगन सचिव, विमल भंज जिला प्रवक्ता,अनिल मुखी आदि मौजूद थे.

 

अधिक खबरें
भारी बारिश में सिल्ली के सीटकाडीह में पुलिया बही, ग्रामीणों को हो रही परेशानी
जुलाई 12, 2025 | 12 Jul 2025 | 10:42 PM

सिल्ली प्रखण्ड के सीटकाडीह गांव में पिछले दिनों से लगातार हो रहे वर्ष के कारण पुलिया बह जाने से ग्रामीणों को हो रही परेशानी की सूचना पाकर सिल्ली विधायक अमित कुमार महतो गांव पहुंचे एवं ग्रामीणों से मिले एवं जल्द से जल्द मरामत कराने का आश्वासन दिया. इसके अलावे वर्षा से गांव में जिनके मकान ढह गया है विधायक ने उनसे भी मुलाकात

सिल्ली में महिला ने फांसी लगा कर की आत्महत्या, मायके वालों ने पति पर लगाया हत्या का आरोप
जुलाई 12, 2025 | 12 Jul 2025 | 10:34 PM

सिल्ली थाना अंतर्गत बासुडीह गांव में नन्द किशोर महतो की 20 वर्षीय पत्नी निवेदिता देवी ने फंसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सिल्ली पुलिस ने शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया। वहीं मृतका के पिता ने दामाद पर हत्या का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया है। घटना की जानकारी देते हुए मृतका के पति ने बताया कि शुक्रवार रात

Maiya Samman Yojana: महिलाओं के खाते में खटाखट आई मंईयां सम्मान योजना की राशि, रांची जिला में 3.25 लाख लाभुकों को मिला लाभ!
जुलाई 12, 2025 | 12 Jul 2025 | 10:34 PM

रांची जिला में मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत मई माह की सम्मान राशि 2500 रुपये लाभुकों के बैंक खातों में हस्तांतरित कर दी गई है! प्रथम चरण में 3,25,051 लाभुकों को 81 करोड़ 26 लाख 27 हजार 500 रुपये का आधार बेस्ड भुगतान किया गया है. इसको लेकर रांची डीसी के तरफ से जानकारी दे दी गई है.

बरवाडीह में मनरेगा योजना की समीक्षा बैठक संपन्न, 100 एकड़ में लीची बगान की योजना जल्द
जुलाई 12, 2025 | 12 Jul 2025 | 10:08 PM

शनिवार को प्रखंड कार्यालय के सभागार में मनरेगा योजनाओं की प्रगति को लेकर एक समीक्षा बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) रेशमा रेखा मिंज ने की. इस दौरान बीपीओ कमलेश कुमार सिंह और सभी पंचायतों के रोजगार सेवक उपस्थित रहे.बैठक में प्रखंड विकास पदाधिकारी ने प्रत्येक पंचायत में

पलामू में साइबर अपराधियों के नए कारनामे, फोन पे' ऐप को ठीक करने के बाहने मेडिकल दुकानदार के खाते से उड़ाए 80 हजार रुपये
जुलाई 12, 2025 | 12 Jul 2025 | 10:04 PM

पलामू में साइबर अपराधी नए तरीके से लोगों के खाते से पैसे उड़ा रहे हैं. पलामू जिले के सतबरवा से एक ऐसा ही मामला सामने आया, जहां आपको बताते चले कि जहां साइबर अपराधियों ने बहुत ही चतुराई के साथ पहले 'फोन पे' ऐप को 'मरम्मत' करने के बहाने से एक दवा दुकानदार के खाते से 80 हजार रुपये की अवैध निकासी कर ली. इस संबंध में दुकानदार सुनील कुमार ने साइबर थाना, मेदिनीनगर में मामला दर्ज करने के लिए आवेदन दिया है. सीसीटीवी फुटेज के आधार पर खाते से पैसे निकालने वाले की पहचान की जा रही है.