Monday, Jun 16 2025 | Time 21:40 Hrs(IST)
  • गढ़वा में धरती आबा जनजातीय उत्कर्ष अभियान का भव्य आगाज, 15 दिन चलेगा विशेष कैंप
  • गढ़वा में धरती आबा जनजातीय उत्कर्ष अभियान का भव्य आगाज, 15 दिन चलेगा विशेष कैंप
  • तुपुदाना इंडस्ट्रियल एरिया स्थित परीक्षा केंद्र ION DIGITAL ZONE IDZ में छात्रों ने जमकर काटा बवाल
  • बेड़ो अंचल अंतर्गत महादानी मैदान के 100 मीटर की परिधि में निषेधाज्ञा, 17 जून प्रातः 06:00 बजे से अगले आदेश तक रहेगा प्रभावी
  • बेड़ो अंचल अंतर्गत महादानी मैदान के 100 मीटर की परिधि में निषेधाज्ञा, 17 जून प्रातः 06:00 बजे से अगले आदेश तक रहेगा प्रभावी
  • 1 करोड़ 53 लाख से अधिक की साइबर ठगी का खुलासा, UP से गिरफ्तार हुआ आरोपी
  • 1 करोड़ 53 लाख से अधिक की साइबर ठगी का खुलासा, UP से गिरफ्तार हुआ आरोपी
  • चान्हो और मांडर प्रखण्ड में 1 करोड़ 73 लाख की शेड निर्माण योजना का कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने किया शिलान्यास
  • चान्हो और मांडर प्रखण्ड में 1 करोड़ 73 लाख की शेड निर्माण योजना का कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने किया शिलान्यास
  • यूक्रेन की तरह ईरान से भी भारतीय छात्रों को निकालने का हो रहा उपाय, बाहर निकलने का रास्ता तैयार
  • विधायक संजय कुमार सिंह यादव को पुनः राजद का प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं ने दी बधाई
  • नाबालिग का अपहरण कर दुष्कर्म करने के मामले में दोषी पवन लोहरा को 20 साल की सजा
  • नाबालिग का अपहरण कर दुष्कर्म करने के मामले में दोषी पवन लोहरा को 20 साल की सजा
  • विकसित और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को सिद्धि मिल रही है: संजय सेठ
  • विकसित और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को सिद्धि मिल रही है: संजय सेठ
झारखंड » लातेहार


चैनपुर में साप्ताहिक जनशिकायत निवारण दिवस का सफल आयोजन 33 आवेदनों का त्वरित निष्पादन

चैनपुर में साप्ताहिक जनशिकायत निवारण दिवस का सफल आयोजन 33 आवेदनों का त्वरित निष्पादन

राजन पाण्डेय/न्यूज11 भारत


चैनपुर/डेस्कः- उपायुक्त के आदेशानुसार गुरुवार को प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय, चैनपुर में साप्ताहिक जनशिकायत निवारण दिवस का आयोजन किया गया. अंचल निरीक्षक मुनेश्वर सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुए इस कार्यक्रम में नागरिकों ने अपनी विभिन्न समस्याओं को लेकर आवेदन जमा किए.जनशिकायत निवारण दिवस के दौरान पंजी-2 सुधार, जाति प्रमाण पत्र, आवासीय प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, और पेंशन से संबंधित कुल 37 आवेदन प्राप्त हुए. इनमें से 33 आवेदनों का मौके पर ही त्वरित निष्पादन कर दिया गया, जिससे आवेदकों को काफी राहत मिली.अंचल निरीक्षक मुनेश्वर सिंह ने बताया कि जनशिकायत निवारण दिवस का उद्देश्य आम जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान करना है, ताकि उन्हें सरकारी कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें. उन्होंने यह भी बताया कि भविष्य में भी ऐसे आयोजन नियमित रूप से किए जाएंगे ताकि अधिक से अधिक लोगों को इसका लाभ मिल सके.यह पहल प्रशासन और जनता के बीच बेहतर तालमेल स्थापित करने में सहायक सिद्ध हो रही है. इस शिविर में प्रखंड एवं अंचल कर्मी मौजूद थे.

 

 


 


 



 

अधिक खबरें
चंदवा में कार व बाइक के बीच भिड़ंत, बाइक सवार गंभीर रूप से हुआ घायल
जून 14, 2025 | 14 Jun 2025 | 5:55 PM

एनएच 99 रांची-चतरा मुख्य मार्ग अंतर्गत थाना क्षेत्र के भूषाढ़ नदी के समीप शनिवार की शाम बेकाबू यमाहा बाइक जेएच 01 एफ़वाई 9152 व कार जेएच 07 जी 1626 के बीच जोरदार टक्कर हो गई

नेतरहाट विद्यालय मे आधुनिक शिक्षा,शिक्षक एवं वर्तमान चुनौतियों पर एक-दिवसीय शैक्षणिक कार्यशाला का हुआ आयोजन
जून 14, 2025 | 14 Jun 2025 | 4:58 PM

शनिवार को नेतरहाट आवासीय विद्यालय, नेतरहाट मे एक दिवसीय शैक्षणिक कार्यशाला(आधुनिक शिक्षा और शिक्षक तथा वर्तमान चुनॉतियां) का आयोजन विद्यालय के भव्य आडिटोरियम मे आयोजित किया गया. इस कार्यक्रम का मूल उद्देश्य आधुनिक एवं नई शिक्षा नीति के तहत शिक्षकों एवं छात्रों को जागरूक एवं सजक बनाना था

टोरी साइडिंग में फायरिंग की घटना के बाद पलामू प्रक्षेत्र के पुलिस उप महानिरक्षक नौशाद आलम ने घटना स्थल का लिया जायजा
जून 12, 2025 | 12 Jun 2025 | 9:41 PM

टोरी रेलवे फाटक के समीप स्थित कोयला साइडिंग में मंगलवार की रात्रि हुई फायरिंग की घटना के बाद पुलिस अलर्ट हो गई है. फायरिंग की घटना के बाद पलामू प्रक्षेत्र

चैनपुर में साप्ताहिक जनशिकायत निवारण दिवस का सफल आयोजन 33 आवेदनों का त्वरित निष्पादन
जून 12, 2025 | 12 Jun 2025 | 6:27 PM

उपायुक्त के आदेशानुसार गुरुवार को प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय, चैनपुर में साप्ताहिक जनशिकायत निवारण दिवस का आयोजन किया गया. अंचल निरीक्षक मुनेश्वर सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुए

बरवाडीह थाना कांड में शादी का झांसा के आरोपी के विरुद्ध इश्तेहार का तमिला
जून 11, 2025 | 11 Jun 2025 | 11:06 PM

बरवाडीह थाना कांड संख्या 12/2025, दिनांक 18.03.2025 के तहत दर्ज शादी का झांसा देकर यौन शोषण के मामले में आरोपी के विरुद्ध पुलिस द्वारा कार्रवाई तेज कर दी गई है. प्राप्त जानकारी के अनुसार, मामला भारतीय दंड संहिता की धारा 376(2)(n) के तहत दर्ज किया गया है, जिसमें आरोपी राकेश पैंकरा, पिता मधीम साय, निवासी जनपद पंचायत के चंदागढ़ छतीसगढ़ निवासी के विरुद्ध गंभीर आरोप लगाए गए हैं.