Friday, May 17 2024 | Time 10:30 Hrs(IST)
 logo img
  • बुरी खबर ! कोविशील्ड के बाद Covaxin लगवाने वालों पर मंडरा रहा खतरा, हो रहीं ये बीमारियां
  • बुरी खबर ! कोविशील्ड के बाद Covaxin लगवाने वालों पर मंडरा रहा खतरा, हो रहीं ये बीमारियां
  • पुग्गू बेहरा टोली गांव में कलयुगी बेटे ने विधवा मां को त्रिशूल से मारकर किया गंभीर रूप से घायल, बेटी ने पहुंचाया सदर अस्पताल
  • दलमा वन्य प्राणी संग्रहालय में विशु शिकार रोकथाम को लेकर हुई बैठक
  • Surya Grahan 2024: इस दिन लगेगा साल का दूसरा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां दिखेगा ये ग्रहण
  • पूर्व मुखिया आशीष यादव पर भोली-भाली महिलाओं के नाम से ग्रुप लोन के लाखों रुपए गबन करने का आरोप, जांच में जुटी पुलिस
  • आ गया T20 विश्व कप के वार्मअप मैचों का शेड्यूल, जानिए भारतीय टीम कब और किससे भिड़ेगी !
  • आ गया T20 विश्व कप के वार्मअप मैचों का शेड्यूल, जानिए भारतीय टीम कब और किससे भिड़ेगी !
  • अचानक RCB के ड्रेसिंग रूम में पहुंचे MS Dhoni, चाय पीते आए नजर, Video वायरल
  • संदेहास्पद स्थिति में मिली मां की लाश, पुत्र पर लगा मां को मारने का आरोप, मचा हड़कंप, मामले की जांच में जुटी पुलिस
  • मुंबई क्राइम ब्रांच ने घाटकोपर होर्डिंग हादसे के मुख्य आरोपी को उदयपुर से किया गिरफ्तार
  • आज उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य केरेडारी में जनसभा को करेंगे संबोधित
  • BJP प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी आज राजमहल और कोडरमा लोकसभा क्षेत्र में जनसभा को करेंगे संबोधित
  • बीएलओ सुपरवाइजर तथा सभी सेक्टर पदाधिकारी के साथ उपायुक्त नें की बैठक
झारखंड


झारखंड में होली को लेकर पुख्ता इंतजाम, 8 हजार अतिरिक्त फोर्स की हुई तैनाती

झारखंड में होली को लेकर पुख्ता इंतजाम, 8 हजार अतिरिक्त फोर्स की हुई तैनाती

न्यूज11 भारत


रांची/डेस्क: होली पर्व को लेकर राजधानी रांची में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस मुख्यालय लेवल पर तैयारियां पूरी कर ली गई है. जानकारी दें की होली को देखते हुए सुरक्षा को लेकर झारखंड के सभी जिलों में लभगग 8000 अतिरिक्त बल तैनात किए गए है. होली को ध्यान में रखते हुए रांची में SSP चंदन कुमार सिन्हा के नेतृत्व में केंद्रीय शांति समिति के साथ बैठक की गई. इस क्रम में उन्होंने कहा कि होली सौहार्दपूर्ण माहौल में मनायी जाए. अपने कानों को अफवाहों से दूर रखे और किसी भी तरह की घटना घटे तो पुलिस-प्रशासन फोरन सूचि करें. इस बैठक में SDO उत्कर्ष कुमार समेत कई ऑफिसर उपस्थित थे. 

 

होली से पहले सभी जिलों के SP ALERT 

बता दें, सुरक्षा व्यवस्था के लिए सभी जिलों के SP को भी अलर्ट कर दिया गया है. किसी भी गंभीर घटना की जानकारी पुलिस मुख्यालय नियंत्रण कक्ष को देने को कहा गया है. राज्य के 5 जिले जो पुलिस की नजर में खासे संवेदनशील हैं, वहां विशेष सुरक्षा व्यवस्था की गयी है.

 

इन 5 जिलों में विशेष सुरक्षा व्यवस्था

आपको जानकारी दें, संवेदनशीलता को मद्देनजर रांची, जमशेदपुर, हजारीबाग, गिरिडीह और लोहरदगा में विशेष सुरक्षा व्यवस्था की गयी है. इन 5 जिलों में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) की एक कंपनी तैनात की गई है. वहीं, रांची, जमशेदपुर, गिरिडीह और हजारीबाग में एक-एक कंपनी आरएपी की तैनाती की गयी है. इसके साथ ही रांची, जमशेदपुर और हज़ारीबाग़ में आंसू गैस दस्ते तैनात किए गए है. 

 


 

ट्रैफिक पुलिस ने अभियान चलाकर 251 लोगों के काटे चालान 

बता दें, 23 मार्च यानी की शनिवार के दिन ट्रैफिक पुलिस की ओर से शहर में ट्रैफिक रूल्स को तोड़ने वालों पर चलाए गए अभियान में 251 लोगों के चालान काटे गए. इस क्रम में बिना हेलमेट, बिना डीएल, काली फिल्म और गूगल मैप से फोटो खींचकर अवैध तरीके से पार्क किए गए गाड़ियों के खिलाफ चालान काटा गया. जबकि, गोंदा थाना क्षेत्र के जाकिर हुसैन पार्क से न्यू मार्केट चौक तक और जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के अरगोड़ा चौक से अशोक नगर तक चौराहों पर अवैध रूप से लगने वाले ऑटो, ई-रिक्शा और ठेला के खिलाफ अभियान चलाया गया. चुटिया थाना क्षेत्र, सुजाता चौक, फिरायालाल चौक, लालपुर थाना क्षेत्र, रिम्स चौक, करम टोली चौक तक इन सभी जगहों पर अभियान चलाया गया.

अधिक खबरें
हेमंत सोरेन की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई आज
मई 17, 2024 | 17 May 2024 | 8:58 AM

पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की याचिका पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी. हेमंत सोरेन ने गिरफ्तारी के खिलाफ सुप्रीम में याचिका दायर की है. 13 मई को सुप्रीम कोर्ट में हेमंत सोरेन की याचिका पर कोर्ट में सुनवाई हुई थी.

आज उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य केरेडारी में जनसभा को करेंगे संबोधित
मई 17, 2024 | 17 May 2024 | 7:37 AM

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य आज, शुक्रवार (17 मई) को हजारीबाग लोकसभा में आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे.

BJP प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी आज राजमहल और कोडरमा लोकसभा क्षेत्र में जनसभा को करेंगे संबोधित
मई 17, 2024 | 17 May 2024 | 6:58 AM

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी आज, शुक्रवार को राजमहल और कोडरमा लोकसभा में तीन जनसभा को संबोधित करेंगे. मरांडी राजमहल लोकसभा के साहिबगंज जिला के राजमहल स्थित चरवाहा मैदान में 11 बजे से जनसभा को संबोधित करेंगे.

सुंदरम स्टील प्लांट में 60-70 फुट ऊंचाई से गिर कर फीटर की मौत, एक मजदूर घायल
मई 16, 2024 | 16 May 2024 | 10:45 PM

बोकारो औधोगिक क्षेत्र स्थित सुंदरम स्टील प्राईवेट लिमिटेड नामक स्पंज आयरन कंपनी में बुधवार की देर रात करीब पौने बारह बजे करीब 60-70 फुट की ऊंचाई से गिर कर जितेन्द्र सिंह (31 वर्षीय) एक फीटर की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि एक सहयोगी मजदूर 29 वर्षीय मो मुश्ताक, पिता मो कलीम अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रहा है. घायल मजदूर का इलाज जहां रांची के एक निजी अस्पताल में चल रहा है. जबकि शव को भी वहीं ले जाया गया है.

रजरप्पा में भीषण सड़क हादसे में दो की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने घंटों किया सड़क जाम
मई 16, 2024 | 16 May 2024 | 10:00 PM

रामगढ़ जिले के रजरप्पा थाना क्षेत्र अंतर्गत बारलोंग पंचायत के एनएच 23 में गुरुवार को भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई. स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि तेज रफ्तार में आ रही हाइवा के चपेट में आने से महेश महतो (58 वर्ष) व कारू महतो (24 वर्ष) की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. बताया गया कि हाईवा ने ट्रैक्टर को पीछे से जोरदार टक्कर मारा और करीब 25 फीट घसीटते हुए एक घर में घुस गया. जिसमें ट्रैक्टर चालक और घर में मौजूद किराना दुकान के संचालक की दबकर मौत हो गई.