Sunday, Jul 13 2025 | Time 03:08 Hrs(IST)
देश-विदेश


IIFA Utsavam 2024: शाहरुख खान बेस्ट ऐक्टर, ऐश्वर्या राय व रानी मुखर्जी बनीं बेस्ट एक्ट्रेस, जानिए किसे मिला कौन सा अवॉर्ड

IIFA Utsavam 2024: शाहरुख खान बेस्ट ऐक्टर, ऐश्वर्या राय व रानी मुखर्जी बनीं बेस्ट एक्ट्रेस, जानिए किसे मिला कौन सा अवॉर्ड

न्यूज 11 भारत 


रांची/डेस्क: दुबई का अबू धाबी इन दिनों बॉलीवुड सितारों की चमक से भरा हुआ है. हिंदी फिल्म इंडस्ट्री से लेकर साउथ सिनेमा तक, सभी बड़े सितारे IIFA अवॉर्ड्स में धूम मचाने पहुंचे हैं. इस इवेंट में कई प्रमुख कलाकारों ने शानदार प्रदर्शन किया, जबकि अन्य को उनके बेहतरीन काम के लिए सम्मानित किया गया. 

 

शाहरुख खान व विक्की कौशल बने होस्ट 

आईफा अवॉर्ड्स में बॉलीवुड के रोमांस किंग शाहरुख खान ने विक्की कौशल के साथ होस्टिंग की और हर किसी को मंत्रमुग्ध कर दिया. उनकी कॉमिक टाइमिंग और सरल व्यक्तित्व ने दर्शकों का दिल जीत लिया. इसके अलावा, उन्हें बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड भी मिला. बेस्ट एक्ट्रेस का पुरस्कार रानी मुखर्जी को दिया गया, लेकिन क्या आप जानते हैं कि साल की बेस्ट फिल्म कौन सी थी? 

 


 

आइए, देखते हैं अवॉर्ड विजेताओं की पूरी सूची:

 

बेस्ट फिल्म: एनिमल भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, प्रणय रेड्डी वांगा

बेस्ट डायरेक्टर: विधु विनोद चोपड़ा - 12वीं फेल

बेस्ट एक्टर: शाहरुख खान - जवान

बेस्ट एक्ट्रेस: रानी मुखर्जी - मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे

बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर: अनिल कपूर - एनिमल

बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस: शबाना आजमी - रॉकी और रानी की प्रेम कहानी

बेस्ट परफॉर्मेंस इन नेगेटिव रोल: बॉबी देओल - एनिमल

बेस्ट म्यूजिक डायरेक्शन: प्रीतम, विशाल मिश्रा, मनन भारद्वाज, श्रेयस पुराणिक, जानी, भूपिंदर बब्बल, अशिम केमसन, हर्षवर्धन रामेश्वर - एनिमल

बेस्ट प्लेबैक सिंगर (मेल): भूपिंदर बब्बल - अर्जन वैली - एनिमल

बेस्ट प्लेबैक सिंगर (फीमेल): शिल्पा राव - चलेया - जवान

 

IIFA 2024 स्पेशल अवॉर्ड्स:

 

भारतीय सिनेमा में आउटस्टैंडिंग अचीवमेंट्स: हेमा मालिनी

डेब्यूटेंट ऑफ द ईयर: अलिजेह अग्निहोत्री

बेस्ट स्टोरी: इशिता मोइत्रा, शशांक खेतान, सुमित रॉय - रॉकी और रानी की प्रेम कहानी

बेस्ट सॉन्ग: सिद्धार्थ सिंह और गरिमा वहल - सतरंगा - एनिमल

 

'पोन्नियिन सेल्वन' ने मचाई धूम

 

साउथ सिनेमा भी पीछे नहीं रहा. अवॉर्ड नाइट के पहले दिन ऐश्वर्या राय और मणि रत्नम की 'पोन्नियिन सेल्वन' ने धूम मचाई, वहीं रजनीकांत की 'जेलर' भी शानदार रही. साउथ में अवॉर्ड्स तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम श्रेणियों में बांटकर सेलेब्स को सम्मानित किया गया. आइए, जानते हैं साउथ सिनेमा के विजेताओं की सूची:

 

तमिल सिनेमा:

 

बेस्ट फिल्म: जेलर

बेस्ट फिल्म डायरेक्टर: मणि रत्नम - पोन्नियिन सेल्वन 2

बेस्ट एक्ट्रेस: ऐश्वर्या राय: पोन्नियिन सेल्वन 2

बेस्ट एक्टर: विक्रम चियान: पोन्नियिन सेल्वन 2

बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस: सहासरा श्री: चिट्ठा

 


 

 
अधिक खबरें
बेंगलुरु के कांतीरावा स्टेडियम में 7वीं ओपन इंडिया अंतरराष्ट्रीय पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 का भव्य आयोजन
जुलाई 12, 2025 | 12 Jul 2025 | 2:13 PM

11-12 जुलाई को बेंगलुरु के कांतीरावा स्टेडियम में 7वीं ओपन इंडिया अंतरराष्ट्रीय पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 का भव्य आयोजन किया गया हैं. इस आयोजन में विश्व स्तर के दिव्यांग एथलीट्स ने भाग लिया है, जो भारत सहित अनेक देशों के लिए गर्व का विषय है.

केदारनाथ से रामेश्वरम तक एक सीध में हैं भगवान शिव के 7 मंदिर.. रहस्य आज भी बना हुआ है रहस्य
जुलाई 11, 2025 | 11 Jul 2025 | 2:48 PM

भारत की आध्यात्मिक धरती पर शिव भक्ति की एक ऐसी अद्भुत लकीर मौजूद है, जिसे 'शिव शक्ति रेखा' कहा जाता हैं. उत्तराखंड के केदारनाथ से लेकर तमिलनाडु के रामेश्वरम तक लगभग 2,382 किलोमीटर की सीधी रेखा पर भगवान शिव के सात प्रमुख मंदिर एक ही देशांतर रेखा यानी 79 डिग्री ईस्ट पर स्थित हैं.

गर्मियों में क्यों बढ़ जाता है UTI का खतरा, जानें इसके प्रमुख कारण और बचाव के उपाय
जुलाई 11, 2025 | 11 Jul 2025 | 2:30 AM

जैसे ही गर्मियों का मौसम आता है, शरीर में कई तरह के बदलाव देखने को मिलते हैं. इन दिनों डिहाइड्रेशन की समस्या आम होती है, लेकिन इसके साथ ही एक और गंभीर समस्या तेजी से बढ़ती है और वो है यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन यानी यूटीआई. खासकर महिलाओं में यह संक्रमण गर्मियों में अधिक देखा जाता हैं. कई स्टडीज बताती है कि हर दो में से एक महिला को जीवन में एक बार यूटीआई का सामना करना पड़ता हैं.

पिता ने ही कर दी होनहार टेनिस खिलाड़ी राधिका यादव की हत्या! बड़ी वजह आयी सामने!
जुलाई 11, 2025 | 11 Jul 2025 | 2:37 AM

खेल की दुनिया से आज एक दिल दहलाने वाली और सनसनीखेज घटना सामने आयी है. हरियाणा की राष्ट्रीय स्तर की टेनिस खिलाड़ी राधिका यादव की हत्या कर दी गयी है. इस हत्या का इल्जाम और किसी पर नहीं बल्कि उनके पिता दीपक यादव के ऊपर लगा है. हत्या की वजह आपसी विवाद के साथ पिता का अवसाद में चलना बताया जा

लव बाइट से प्यार नहीं, मिल सकता है स्ट्रोक! डॉक्टरों की चेतावनी पर गौर करें वरना पड़ सकता है पछताना
जुलाई 11, 2025 | 11 Jul 2025 | 1:20 PM

प्यार जताने के हजारों तरीके होते है लेकिन एक तरीका "हिक्की" या कहें "लव बाइट" भी है, जो युवाओं में ख़ासा लोकप्रिय हैं. गर्दन या शरीर के किसी हिस्से पर पड़े लाल-बैंगनी निशान को देखकर लोग इसे रोमांटिक मोमेंट की निशानी मानते है लेकिन आपको जानकार हैरानी होगी कि यह छोटा-सा प्यार भरा निशान सेहत पर भारी पड़ सकता हैं. स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि लव बाइट सिर्फ एक निशान नहीं, बल्कि कई बार गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं की वजह भी बन सकता हैं. इनमें से सबसे खतरनाक है स्ट्रोक का खतरा.