झारखंडPosted at: जुलाई 30, 2025 राज्य समन्वय समिति बनी “राजनीतिक उपहार योजना”: प्रतुल शाह देव
2 वर्ष से कोई बैठक नहीं, लेकिन कई करोड़ खर्च हो गए
न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने राज्य सरकार पर बड़ा हमला करते हुए झारखंड राज्य समन्वय समिति को पूरी तरह से औचित्यहीन और निष्क्रिय बताया है. प्रतुल शाहदेव ने जोर देते हुए कहा कि इस समिति का गठन विकास कार्यों में समन्वय के नाम पर किया गया था, लेकिन वास्तविकता यह है कि यह महज सत्ताधारी दलों के नेताओं को राज्य मंत्री का दर्जा देकर उपकृत करने का एक राजनीतिक उपहार योजना बनकर रह गई है.