न्यूज11 भारत
रांची/डेस्कः ICC T20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया गया है. मुख्य चयनकर्ता अजित अगरकर और बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने प्रेस कान्फ्रेंस करते हुए बताया कि सूर्यकुमार यादव टीम के कप्तान होंगे. अक्षर पटेल को टीम का उपकप्तान बनाया गया है. जबकि, खराब फॉर्म से जूझ रहे शुभमन गिल को टीम से जगह नहीं मिली है. टीम की घोषणा से पहले BCCI के हेडक्वार्टर में चयनकर्ताओं की मीटिंग हुई. 15 सदस्यीय टीम में रिंकू सिंह और ईशान किशन भी शामिल हैं. ईशान किशन को सय्यद मुस्ताक अली ट्रॉफी में अच्छे प्रदर्शन का इनाम मिला. टीम में संजू सैमसन और शिवम दुबे को भी जगह मिली है. वहीं, जितेश शर्मा 15 सदस्यीय टीम का पार्ट नहीं हैं.
?India’s squad for ICC Men’s T20 World Cup 2026 announced ?
— BCCI (@BCCI) December 20, 2025
Let's cheer for the defending champions ?#TeamIndia | #MenInBlue | #T20WorldCup pic.twitter.com/7CpjGh60vk
T20 वर्ल्ड कप के लिए 15 सदस्यीय भारतीय टीम:
सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अक्षर पटेल (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, संजू सैमसन (विकेटकीपर), कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा, ईशान किशन (विकेटकीपर) और रिंकू सिंह.