न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का रोमांच अपने चरम पर है और आज का मुकाबला हाई-वोल्टेज होने वाला हैं. सनराइजर्स हैदराबाद और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच यह भिड़ंत राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में दोपहर 3:30 बजे से खेली जाएगी. मुकाबले से पहले ही यह साफ है कि यह मैच रन वर्षा का गवाह बन सकता हैं.
सनराइजर्स हैदराबाद इस समय जबरदस्त फॉर्म में नजर आ रही हैं. पिछले मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 226 रन का विशाल स्कोर बनाकर 65 रनों से जीत दर्ज करने वाली टीम का आत्मविश्वास सातवें आसमान पर हैं. ओपनिंग में ट्रेविस हेड और अभिषेक शर्मा की जोड़ी पावरप्ले में ही मैच का रुख पलटने का दम रखती हैं. कप्तान ईशान किशन आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी कर रहे है, जबकि हेनरिक क्लासेन मिडिल ऑर्डर में टीम के सबसे भरोसेमंद खिलाड़ी बन चुके हैं. टीम का संतुलन भी मजबूत दिख रहा हैं. नीतीश कुमार रेड्डी जैसे ऑलराउंडर बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में योगदान दे रहे हैं. गेंदबाजी में जयदेव उनादकट ने पिछले मैच में शानदार प्रदर्शन किया था, वहीं श्रीलंकाई पेसर ईशान मलिंगा भी विपक्षी बल्लेबाजों के लिए चुनौती बने हुए हैं.
दूसरी तरफ लखनऊ सुपर जायंट्स की सबसे बड़ी चिंता उसकी बल्लेबाजी हैं. पिछले मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ टीम महज 141 रन पर सिमट गई थी. कप्तान ऋषभ पंत को ओपनिंग पर भेजने का प्रयोग सफल नहीं रहा, ऐसे में उन्हें फिर से मिडिल ऑर्डर में उतारने की रणनीति अपनाई जा सकती हैं. लखनऊ के लिए ओपनिंग में मिचेल मार्श और एडेन मार्करम की जोड़ी अहम साबित हो सकती हैं. इसके अलावा निकोलस पूरन से बड़ी पारी की उम्मीद रहेगी. गेंदबाजी में मोहम्मद शमी और युवा गेंदबाज प्रिंस यादव ने अच्छी शुरुआत तो दिलाई, लेकिन मिडिल ओवर्स में टीम दबाव बनाए रखने में नाकाम रही.
सनराइजर्स हैदराबाद की संभावित प्लेइंग-11: अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, ईशान किशन (कप्तान और विकेटकीपर), हेनरिक क्लासेन, अनिकेत वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, सलिल अरोड़ा, हर्ष दुबे, हर्षल पटेल, जयदेव उनादकट और डेविड पेन.
लखनऊ सुपर जायंट्स की संभावित प्लेइंग-11: मिचेल मार्श, ऋषभ पंत (कप्तान/विकेटकीपर), एडन मार्करम, आयुष बदोनी, निकोलस पूरन, अब्दुल समद, मुकुल चौधरी, मोहम्मद शमी, एनरिक नॉर्किया, मोहसिन खान और प्रिंस यादव.
कुल मिलाकर, मुकाबला कागज पर सनराइजर्स हैदराबाद के पक्ष में झुका हुआ दिखाई देता हैं. घरेलू मैदान और शानदार फॉर्म का फायदा उन्हें मिल सकता हैं. हालांकि अगर लखनऊ सुपर जायंट्स की बल्लेबाजी ने दम दिखाया, तो मैच रोमांचक मोड़ भी ले सकता हैं.
यह भी पढ़े: रांची के आज कई इलाकों में बिजली रहेगी गुल, समय से पहले निपटाएं जरुरी काम