न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क: IPL 2026 का 61वां मुकाबला पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच आज खेला गया. इस मुकाबले को RCB की टीम ने 23 रनों से अपने नाम कर लिया है. वहीं इस जीत के साथ आरसीबी ने प्लेऑफ में अपनी जगह भी पक्की कर ली और प्लेऑफ में क्वालीफाई करने वाली पहली टीम भी बन गई है. वहीं बात करें पंजाब किंग्स की तो, इस हार के साथ पंजाब किंग्स ने हार का छक्का लगा दिया है और इस हार के साथ टीम की मुश्किलें भी बढ़ गई है. टीम को शुरुआती मिली छह जीत के बाद टीम ने लगातार छह मुकाबले गंवाए हैं.
मुकाबले में पंजाब किंग्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी फैसला किया था. जो टीम के लिए सही साबित नहीं हुआ. टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम शुरुआत अच्छी नहीं रही. जेकब बेथेल 11 रन बनाकर आउट हो गए. उसके बाद विराट कोहली और देवदत्त पडिक्कल ने पारी को आगे बढ़ाया और दोनों ने दूसरे विकेट के लिए अर्धशतकीय पारी खेली. हालांकि, देवदत्त पडिक्कल 45 रन बनाकर आउट हो गए. 97 के स्कोर पर दूसरा विकेट गिरा.
मैच एक दौरान पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी के तरफ से कोहली ने 58, वेंकटेश अय्यर ने 40 गेंदों में नाबाद 73 रन और टिम डेविड ने 12 गेंदों में 28 रनों की पारी खेली. वहीं पंजाब के तरफ से हरप्रीत बरार ने 2, अर्शदीप ने 1 और चहल ने 1 विकेट चटकाए. टीम के खिलाड़ियों के द्वारा खेली गई इस पारी के दम पर RCB टीम पंजाब को 223 रनों का विशाल लक्ष्य दिया.
वहीं इस विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब किंग्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही. टीम के सलामी बल्लेबाज प्रियांश आर्य का खाता मैच के दौरान नहीं खुला. उसके बाद प्रभसिमरन सिंह भी केवल 2 रन बनाकर आउट हो गए. वहीं श्रेयस अय्यर 1 रन बनाकर चलते बने. पहले पावरप्ले के दौरान पंजाब ने तीन विकेट गंवा दिए. उसके बाद कूपर कोनोली और सूर्यंश शेडगे ने मिलकर पारी को संभाला. लेकिन 62 के स्कोर पर 37 रन बनाकर कूपर कोनोली आउट हो गए. वहीं सूर्यंश शेडगे भी 35 रन बनाकर चलते बने.
यह भी पढ़ें: IPL 2026: DC ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करेगी टीम