न्यूज11 भारत
रामगढ़/डेस्कः खेलो झारखण्ड प्रतियोगिता अंतर्गत श्रीनगर के वजिर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित एसजीएफआई राष्ट्रीय वुशु प्रतियोगिता में रामगढ़ जिला के कृष्ण बल्लभ + 2 उच्च विद्यालय लारी चितरपुर के छात्र प्रिंस नायक ने 65 किलोग्राम में कास्य पदक जीतकर रामगढ़ जिला सहित पूरे झारखण्ड राज्य का नाम रौशन किया है.
वहीं जिला शिक्षा पदाधिकारी कुमारी नीलम ने प्रिंस नायक को बधाई देते हुए कहा कि खेलो झारखण्ड प्रतियोगिता से राष्ट्रीय स्तर पर रामगढ़ जिला की पहचान हमारे जिला के खिलाडी बना रहे है. यह रामगढ़ के लिए गौरव का क्षण हैं. जिले भर के और भी बच्चे खेल क्षेत्र में आगे बढ़कर अपना कैरियर बनाए.
वहीं जिला शिक्षा अधीक्षक संजीत कुमार ने कहा कि यह प्रतियोगिता स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के द्वारा आयोजित की जा रही है. पढ़ाई के साथ खेल में भी बच्चे अपना सर्वांगीण विकास कर जीवन में आगे बढ़ रहे हैं. अतिरिक्त जिला कार्यक्रम पदाधिकारी नलिनी रंजन ने प्रिंस नायक को बधाई देते हुए कहा कि खेलो झारखण्ड प्रतियोगिता रामगढ़ सहित पूरे राज्य में अलग प्लेटफार्म बन रहा हैं जिससे कई बच्चे अपने प्रतिभा के दम पर सफल हो रहे हैं.
बधाई देने वाले में एपीओ कुमार राज, इप्शिता तिर्की, रामगढ़ ओलंपिक एसोसिएशन के सचिव सीडी सिंह, बीईईओ सुलोचना कुमारी, बीपीओ मो. इंशा अल्ला, प्रशिक्षक गौरीशंकर दांगी, प्राचार्य राजदीप कुमार, शारीरिक शिक्षा शिक्षक रौशन करमाली, मिथलेश कुमार रविदास, राजकिशोर कुमार, सोनू करमाली, सतीश कुमार प्रियंका कुमारी मदन कुमार, बिनोद कुमार शेखर कुमार, दीपक कुमार सिंह, बलबिंदर सिंह, सहित जिले भर के कई शिक्षक व खेल प्रेमी बधाई शुभकामनाएं दिए.
ये भी पढ़ें- FJCCI की नई कार्यकारिणी समिति ने राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से की मुलाकात
राष्ट्रीय स्तर पर प्रिंस नायक ने वुशु में कांस्य पदक जीतकर झारखण्ड का बढ़ाया मान
राष्ट्रीय स्तर पर रामगढ़ जिला की पहचान हमारे जिला के खिलाडी बना रहे है: कुमारी नीलम
संबंधित सामग्री
ग्रामीण फुटबॉल प्रतियोगिताओं से प्रतिभाओं को मिलता है मंच: सविता महतो
कुकड़ू प्रखंड के सिंदूरपुर काड़का एवं चांडिल प्रखंड के रोयाडीह में आयोजित मंगलवार को एक दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता में विधायक सविता महतो मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं.
हाइवा में फंसकर सड़क क्रॉस कर रही LT केबल क्षतिग्रस्त, बिजली का खंभा टूटा
सड़क के पूर्व की ओर खादी भंडार से नहर मोड़ तक घरों में ब्लैकआउट
गैरमजरुआ मालिक भूमि पर किए गए अतिक्रमण हटाने को लेकर 24 सितंबर को होगी कार्रवाई
चैनपुर अंचल के ग्राम किन्नी में गैरमजरुआ मालिक भूमि से हटाया जाएगा अतिक्रमण
नामकुम अंचल के दस्तावेज गायब करने के मामले में ACB की कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार
नामकुम अंचल के दाखिल-खारिज वाद से जुड़े दस्तावेज गायब करने के मामले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने 3 आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी.
कर्मा पर्व पर दंगवार पिकेट प्रभारी बीरेंद्र मेहता के नेतृत्व में पिकेट के पास में पौधरोपण, संरक्षण का लिया संकल्प
झारखंड-बिहार के प्रमुख प्रकृति पर्व कर्मा के अवसर पर हुसैनाबाद प्रखंड के दंगवार पिकेट के पास सड़क किनारे में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया.