MS Dhoni की शादी में शामिल हुए थे John Abraham, बारात में पहने थे उधार में लिया कुर्ता

By : Vaibhaw Vikram
MS Dhoni की शादी में शामिल हुए थे John Abraham, बारात में पहने थे उधार में लिया कुर्ता

न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क:
'MS Dhoni' एक ऐसा नाम... जिसे किसी पहचान की जरूरत नहीं है. धोनी मौजूदा समय में IPL 2026 में अपनी टीम चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा है. मगर अभी तक इस सीजन में एमएस धोनी ने एक भी मुकाबला नहीं खेला हैं. पिंडली की चोट के वजह से एमएस धोनी बेंच पर हैं. एमएस धोनी के सभी फैंस को उनका बेसब्री से इंतजार है कि वह एक बार फिर से  एमएस धोनी को खेलते हुए मैदान में देख सकें. 

आज (02 मई) आईपीएल 2026 का 44वां मुकाबला खेला जाएगा. यह मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा. सभी क्रिकेट प्रेमी यह कयास लगा रहे हैं कि आज के मुकाबले में एमएस धोनी मैदान में खेलते हुए नजर आ सकते हैं. मगर अब देखना यह है कि ऐसा हो पाता है या नहीं माही मैदान में खेलने के लिए आते हैं या नहीं.

मगर चलिए ये सब तो मैच के दौरान पता चल ही जाएगा. तो चलिए मैच से पहले हम आपको एमएस धोनी की 4 जुलाई 2010 में हुई शादी से जुड़ी एक मजेदार कहानी बताते हैं. जिसे जानकर आपको हैरानी भी होगी और हसी भी आएगी. जैसा की हम सभी जान रहे हैं कि एमएस धोनी ने गुपचुप तारीक से अपनी प्रेमिका साक्षी सिंह रावत के साथ देहरादून में जाकर शादी कर ली थी. जिसमें एमएस धोनी ने अपने टीम के सदस्यों को भी नहीं बुलाया था. एमएस धोनी की शादी में काफी चुनिंदा लोग ही शामिल हुए थे. जिसमें से एक जॉन अब्राहम भी थे. क्या आप जानते थे कि एमएस धोनी की शादी में बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता जॉन अब्राहम भी शामिल हुए थे. बता दें, जॉन अब्राहम और एमएस धोनी काफी अच्छे दोस्त हैं. मगर अपने दोस्त की शादी में शरीक होने के लिए आए जॉन अब्राहम को शादी के दौरान काफी शर्मिंदगी झेलनी पड़ी थी. इसके पिछे की वजह एमएस धोनी के बचपन के दोस्त थे. 

एमएस धोनी के बचपन के दोस्तों ने शादी में शामिल होने के लिए आए जॉन अब्राहम के बैग को छिपा दिया था. दोस्तों कअ मंसूबा था कि जॉन अब्राहम को शुरुआत में परेसान किया जाए, बाद में उन्हें यह बैग वापस कर दिया जाएगा. मगर यह मजाक सभी के लिए शर्मिंदगी की वजह बन गई. दोस्तों ने जॉन की बैग को एक मैदान में छिपा दिया था और सभी पार्टी में मस्ती करने में बिजी हो गए. जॉन एक तरफ अपने बैग को खोज रहे थे मगर उन्हें उनका बैग नहीं मिला. इसी बीच बारिश आ गई और जॉन का बैग और उसके अंदर रखा सभी समान पूरी तरह से भिंग गया. जिसके बाद एमएस धोनी के दोस्तों ने उसे देखकर जॉन को वापस करने के जगह चोरी हुआ घोषित कर दिया.  

ऐसी परिस्थिति में जॉन अब्राहम के पास पहनने के लिए एक भी कपड़ा नहीं था. ऐसा नहीं था कि जॉन कपड़ा बाहर जाकर खरीद नहीं सकते थे. मगर समय के अभाव के कारण वह ऐसा कर न सके. जिसके बाद एमएस धोनी के कहने पर जॉन ने साक्षी सिंह धोनी के भाई और एमएस धोनी के साले से एक बेढंगा कुर्ता उधार में लेकर पहना था. यह कुर्ता जॉन के कपड़े के साइज़ से लगभग दो साइज़ बड़ा था. अगर मजबूरी वक्ष जॉन अब्राहमको ये बड़ा और बेढंगा कुर्ता पहनना पड़ा. 
 
वहीं इस मामले को लेकर बाद में बयान देते हुए जॉन अब्राहम ने कहा था कि 'बारात मे मैंने धोनी के साले का कुर्ता पहना था और मुझे उसके जैसा दिखना अच्छा लगा. मैंने शादी में पगड़ी भी लगाई थी और पगड़ी के साथ ये कुर्ता मेरे पर काफी अच्छा लग रहा था. मैं पहनावे का चिंता नहीं करता हूं, हमारी सुंदरता देखने वाले की नजर में होती है.' 

यह भी पढ़ें: प. बंगाल के 15 केंद्रों पर दोबारा हो रहा मतदान, BJP ने लगाया था EVM से छेड़छाड़ का आरोप

संबंधित सामग्री

खण्डामौदा निवासी प्रेम कुमार बेरा तमिलनाडु पर कंपनी क्वार्टर में पंखे पर रस्सी के सहारे की आत्महत्या

खण्डामौदा निवासी प्रेम कुमार बेरा तमिलनाडु पर कंपनी क्वार्टर में पंखे पर रस्सी के सहारे की आत्महत्या

प्रेम कुमार पिछले 20 सालों से तमिलनाडु स्थित एक्यूरे कास्टिंग कंपनी में काम करता था, बीच-बीच में घर आता था

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जिला परिषद सदस्य सुनीता कुमारी को भेजा आत्मीय-पत्र

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जिला परिषद सदस्य सुनीता कुमारी को भेजा आत्मीय-पत्र

रक्षाबंधन पर भेजी राखी का प्रधानमंत्री ने दिया जवाब, नारी शक्ति और जनसेवा के प्रयासों को बताया महत्वपूर्ण

पहले दीक्षान्त समारोह का विशेष महत्व, यह विद्यार्थियों की भविष्य की दिशा में विचार करने का अवसर - राज्यपाल संतोष गंगवार

पहले दीक्षान्त समारोह का विशेष महत्व, यह विद्यार्थियों की भविष्य की दिशा में विचार करने का अवसर - राज्यपाल संतोष गंगवार

गढ़वा स्थित बाबू दिनेश सिंह विश्वविद्यालय के प्रथम दीक्षान्त समारोह में शामिल हुए झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार

गोबिंदपुरा में अवैध पत्थर खदान पर बड़ी छापेमारी, भारी मात्रा में विस्फोटक जब्त

गोबिंदपुरा में अवैध पत्थर खदान पर बड़ी छापेमारी, भारी मात्रा में विस्फोटक जब्त

खनन पदाधिकारी विश्वनाथ उरांव और खोरीमहुआ एसडीएम समीर रेनियर खलखो के नेतृत्व में टीम ने अवैध पत्थर खदान में छापेमारी की

डॉ इरफान अंसारी ने फॉर्म-7 की आड़ में सिर्फ जामताड़ा जिले में 41 हजार वोटरों के नाम काटने की साजिश का लगाया आरोप

डॉ इरफान अंसारी ने फॉर्म-7 की आड़ में सिर्फ जामताड़ा जिले में 41 हजार वोटरों के नाम काटने की साजिश का लगाया आरोप

बांग्लादेशी और घुसपैठिए नहीं मिले तो अब असली वोटरों के नाम काटे जा रहे - डॉ इरफान