ईशान किशन के विस्फोट से झारखंड की ऐतिहासिक जीत, पहली बार जीती सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी

By : News11 Bharat
ईशान किशन के विस्फोट से झारखंड की ऐतिहासिक जीत, पहली बार जीती सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी

न्यूज11  भारत

रांची/डेस्क: सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी जीतकर झारखंड ने इतिहास रच दिया है. पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेले गये फाइनल मुकाबले में हरियाणा को 69 रनों से चित कर पहली बार इस ट्रॉफी कब्जा किया है. गुरुवार को खेले गये फाइनल मुकाबले में हरियाणा के कप्तान ने टॉस जीतकर झारखंड को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया था. झारखंड ने कप्तान ईशान की शतकीय पारी की मदद से 3 विकेट पर 262 रनों का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया, लेकिन हरियाणा के लिए यह स्कोर बड़ा साबित हो गया और टीम 193 रनों पर सिमट गयी. 

फाइनल मैच में पहले बल्लेबाजी करने उतरी झारखंड को विराट सिंह (2 रन) के रूप में पहला झटका लगने के बाद कप्तान औरसलामी बल्लेबाज ईशान किशन ने मोर्चा संभाला. उन्होंने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 49 गेंदों में 101 रन ठोंक डाले. उन्होंने अपनी पारी में 6 चौके और 10 बड़े छक्के ठोंके. बाद के बल्लेबाजों में कुमार कुशाग्र ने सिर्फ 38 गेंदों में 81 रन बनाकर हरियाण के गेंदबाजों की अच्छी खबर ली. कुशाग्र ने 8 चौके और 5 छक्के अपनी पारी में लगाये. अनुकूल रॉय 20 गेंदों में नाबाद 40 रन और रोबिन मिंज ने 14 गेंदों में नाबाद 31 रन जड़ कर हरियाणा की हालत पतली कर दी. झारखंड ने 20 ओवरों में 3 विकेट खोकर 262 रनों का विशाल स्कोर खड़ा कर लिया. हरियाणा के लिए सुमित कुमार, अंशुल कंबोज और सामंत जाखड़ को एक-एक विकेट मिले।

बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी हरियाणा की टीम पहले ओवर में दो अहम बल्लेबाजों के विकेट गंवा कर दबाव में आ गयी. झारखंड ने मिली इस शुरुआती बढ़त को अंत तक बनाये रखा और 18.3 ओवरों में हरियाणा को 193 रनों पर समेट कर पहली बार खिताब पर कब्जा कर लिया. हरियाणा के लिए यशवर्धन दलाल ने 22 गेंदों में 53 रन और निशांत सिंधू ने 15 गेंदों में 31 रन बनाए. सामंत जाखड़ ने 17 गेंदों में 38 रनों की पारी खेली. झारखंड के सुशांत मिश्रा और बालकृष्णा सबसे सफल गेंदबाज रहे, उन्होंने हरियाणा के 3-3 बल्लेबाजों को आउट किया. विशाल सिंह और अनुकूल राय ने 2-2 विकेट झटके. इस तरह इन धुरंधरों के धुरंधर प्रदर्शन से झारखंड को ऐतिहासिक जीत मिल गयी.

यह भी पढ़ें: झारखंड के तापमान में अब लगातार हो रही गिरावट, कुछ जिले आ गये हैं कुहरे के आगोश में

संबंधित सामग्री

करमा पूजा पर जमकर बरसेंगे बादल! झारखंड में आज से 5 दिनों तक भारी बारिश के आसार  

करमा पूजा पर जमकर बरसेंगे बादल! झारखंड में आज से 5 दिनों तक भारी बारिश के आसार  

रांची और आसपास के इलाकों में भी आज से 25 सितंबर तक बारिश की संभावना जताई गयी है.

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

एलावेनिल वलारिवान ने टीम और व्यक्तिगत स्पर्धा में झटके दो रजत, सुचिका तरियाल का मेडल पक्का

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम,  तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम, तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

कल्कि 2898 एडी को बेस्ट पॉपुलर फिल्म का मिला सम्मान, तेलुगु फिल्म '35-चिन्ना कथा काडु' बेस्ट चिल्ड्रन फिल्म के लिए चुनी गई

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का कर चुकी हैं प्रतिनिधित्व, झारखंड के लिए खुशी और गर्व का विषय

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

सामाजिक संस्था ‘मुक्ति’ ने जुमार नदी तट पर पूरे विधि-विधान और धार्मिक रीति-रिवाज के साथ कराया सामूहिक अंतिम संस्कार