न्यूज11 भारत
कोलंबो/डेस्क: भारतीय टीम ने आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 चरण में अपनी जगह पक्की कर ली है. रविवार (15 फरवरी) को कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में खेले गए ग्रुप-ए मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 61 रनों से हराया. टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 7 विकेट पर 175 रन बनाए. यह लक्ष्य पाकिस्तान के लिए काफी साबित हुआ. जवाब में पाकिस्तानी टीम 18 ओवर में 114 रन पर सिमट गई.
टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में पाकिस्तान के खिलाफ 9 मैचों में यह भारत की 8वीं जीत है. इसके साथ ही टूर्नामेंट में भारत की लगातार जीत का सिलसिला 11 मैचों तक पहुंच गया है. पिछले टी20 वर्ल्ड कप में भी टीम इंडिया ने लगातार 8 मुकाबले जीते थे, जबकि मौजूदा संस्करण में उसने अब तक अपने तीनों मैच जीत लिए हैं. हालांकि इस मैच में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय बल्लेबाजी उम्मीद के मुताबिक नहीं रही, लेकिन गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए शुरुआत से ही पाकिस्तानी बल्लेबाजों पर दबाव बनाए रखा.
कोलंबो में खेले जा रहे भारत-पाकिस्तान मुकाबले में टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट के नुकसान पर 175 रन बनाए. शुरुआत हालांकि भारतीय टीम के लिए बेहद खराब रही.
शुरुआती झटका, फिर ईशान-तिलक ने संभाली पारी
पाकिस्तान की ओर से पहला ओवर सलमान आगा ने डाला और इसी ओवर में उन्होंने अभिषेक शर्मा को शून्य पर पवेलियन भेज दिया. इसके बाद ईशान किशन और तिलक वर्मा ने पारी को संभालते हुए आक्रामक अंदाज में रन बटोरे. पावरप्ले के 6 ओवर के बाद भारत का स्कोर 52/1 था. ईशान किशन ने महज 27 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया और इसके बाद भी उनका आक्रामक रुख जारी रहा. उन्होंने सिर्फ चौकों और छक्कों में सौदा किया. भारत को दूसरा झटका 9वें ओवर में लगा, जब ईशान 40 गेंदों पर 77 रन बनाकर आउट हुए. सैम अयूब ने उनका विकेट लिया. अपनी शानदार पारी में ईशान ने 10 चौके और 3 छक्के लगाए. 10 ओवर के बाद भारत का स्कोर 92/2 था.
मध्यक्रम में उतार-चढ़ाव
इसके बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा के बीच अहम साझेदारी हुई. दोनों ने पारी को आगे बढ़ाया, लेकिन 15वें ओवर में तिलक वर्मा 25 रन बनाकर आउट हो गए. अगली ही गेंद पर सैम अयूब ने हार्दिक पंड्या को बिना खाता खोले पवेलियन भेज दिया. 15 ओवर के बाद भारत का स्कोर 127/4 था.
अंतिम ओवरों में तेजी
19वें ओवर में उस्मान तारिक ने कप्तान सूर्यकुमार यादव (32 रन) का विकेट लेकर भारत को पांचवां झटका दिया. आखिरी ओवर में शिवम दुबे 27 रन बनाकर रन आउट हो गए. हालांकि अंत में रिंकू सिंह ने 4 गेंदों में 11 रन की तेज पारी खेलकर टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया. निर्धारित 20 ओवर में भारत ने 7 विकेट पर 175 रन बनाए और पाकिस्तान के सामने 176 रन का लक्ष्य रखा.
भारत ने पाकिस्तान को दिया 176 रनों का टारगेट
दो गेंदों में दो विकेट. तिलक वर्मा के बाद हार्दिक पंड्या शून्य पर OUT.
तिलक वर्मा एलबीडब्लू बोल्ड सैम अयूब 25(24) [4s-2 6s-1]
बड़े स्कोर की ओर टीम इंडिया. भारत का स्कोर 14 ओवर में 125-2
तिलक वर्मा और कप्तान सूर्यकुमार यादव ने भारतीय पारी को संभाला, भारत का स्कोर 13 ओवर में 118-2
भारत का स्कोर 10 ओवर में 92-2
भारत का स्कोर 9 ओवर में 89-2
तूफ़ानी अर्धशतक के बाद ईशान किशन OUT, भारत का स्कोर 8.4 ओवर में 88-1. इशान किशन- बोल्ड सैम अयूब 77(40) [4s-10 6s-3]
भारत 82-1(8)
ईशान किशन का तूफ़ानी अर्धशतक, भारत का स्कोर 07 ओवर में 65-1
भारत का स्कोर 6 ओवर में 52-1
ईशान किशन और तिलक वर्मा खेल रहे हैं. भारत का स्कोर 29-1
अभिषेक शर्मा शून्य पर पवेलियन वापस. भारत 11-1.
आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप का 27वां मुकाबला आज भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जा रहा है. यह हाई-वोल्टेज मैच कोलंबो के R. Premadasa Stadium में आयोजित हो रहा है. पाकिस्तान के कप्तान सलमान आगा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया है, जिसके बाद भारतीय टीम पहले बल्लेबाजी कर रही है.
भारत की प्लेइंग इलेवन में दो बदलाव
भारतीय टीम ने इस मुकाबले के लिए अपनी प्लेइंग इलेवन में दो बदलाव किए हैं. कुलदीप यादव और अभिषेक शर्मा की टीम में वापसी हुई है, जबकि अर्शदीप सिंह और संजू सैमसन को बाहर रखा गया है.
(इस मैच की पल-पल की अपडेट और लाइव स्कोर जानने के लिए इस पेज को लगातार रिफ्रेश करते रहें...)
पाकिस्तान की प्लेइंग XI
सैम अयूब, साहिबजादा फरहान, सलमान आगा (कप्तान), बाबर आजम, मोहम्मद नवाज, शादाब खान, फहीम अशरफ, उस्मान खान (विकेटकीपर), शाहीन अफरीदी, अबरार अहमद, उस्मान तारिक
भारत की प्लेइंग XI
अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह
(खबर लगातार अपडेट की जा रही है. कृपया पेज को रिफ्रेश करते रहे...)