न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क: भारतीय टीम आज गुवाहाटी में न्यूजीलैंड के साथ पांच मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा मुकाबला खेलने के लिए उतरी हैं. मुकाबले में भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है. वहीं शुरुआत से ही भारतीय टीम, न्यूजीलैंड पर अपना शिकंजा कसती हुई नजर आ रही है. भारत को पहले और दूसरे ओवर में 1-1 सफलता हाथ लग चुकी है. खास बात यह है कि मैच के दौरान हार्दिक पांड्या एक बार फिर खतरनाक फॉर्म में नजर आ रहे हैं. पहला ओवर फेंकने आए हर्षित राणा की तीसरी गेंद न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज कॉनवे ने पिच पर आगे बढ़े और लेग साइड की ओर बढ़ते हुए मिड-ऑफ के ऊपर से शॉट लगाने की कोशिश की. बल्ले के टकराते ही गेंद घूम गई और टाइमिंग बिगड़ गई. उन्हें उम्मीद थी कि गेंद सर्कल में खड़े फील्डर के ऊपर से निकल जाएगी. लेकिन हार्दिक के इरादे कुछ और ही थे. वे बाई ओर बढ़े और शानदार कैच लेने के लिए हवा में उछले. कॉनवे एक बार फिर हर्षित पांड्या के हाथों आउट हुए. इस दौरे पर पांचवीं बार कॉनवे, हार्दिक के शिकार बने हैं. वहीं दूसरे ओवर में हार्दिक खुद गेंदबाजी करने के लिए आए. वहीं अपनी गेंदबाजी के दौरान हार्दिक ने न्यूजीलैंड के दूसरे सलामी बल्लेबाज रचिन रवींद्र को चलता कर दिया.
हार्दिक ने चटकाया रचिन का विकेट
दूसरे ओवर में हार्दिक ने न्यूजीलैंड के दूसरे सलामी बल्लेबाज रचीन रवींद्र का विकेट चटकार न्यूजीलैंड टीम की कमर तोड़ दी. दूसरे ओवर की चौथी गेंद पर हार्दिक पांड्या ने रचिन रवींद्र को आउट कर दिया. हार्दिक के द्वारा फेंकी गई 129 किमी प्रति घंटे की रफ्तार की शॉर्ट बॉल पर रवींद्र ने पुल शॉट खेला.गेंद कंधे की ऊंचाई पर आई. सही टाइमिंग नहीं होने के कारण रवींद्र ने लेग साइड में खड़े फील्डर को कैच दे दिया.
भारतीय की प्लेइंग 11
संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव, शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या, रिंकू सिंह, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह
न्यूजीलैंड की प्लेइंग 11
टिम सेफर्ट (विकेटकीपर), डेवोन कॉन्वे, रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, डेरिल मिशेल, मार्क चैपमैन, मिशेल सैंटनर (कप्तान), काइल जैमीसन, मैट हेनरी, जैकब डफी, ईश सोढ़ी.
Hardik Pandya का फिर देखा Kung Fu अंदाज, हवा में कलाबाजी करते हुए गपच ली कैच
संबंधित सामग्री
जापान में चल रहे एशियन गेम्स पर 198 किमी रफ्तार वाले भीषण तूफान डुजुआन का साया, रेड अलर्ट जारी
तूफान, भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन की चेतावनी जारी, डालेगा एशियन गेम्स पर असर, इक्वेस्ट्रियन प्रतियोगिता रोकी गई
रांची रेल मंडल अंतर्गत किता-सिल्ली रेलखंड पर चल रहा विकास कार्य, ब्लॉक की वजह से ट्रेनें का परिचालन प्रभावित
इस रूट पर जाने वाले यात्री यात्रा से पहले जरूर चेक करें ट्रेनों की स्थिति
साइबर अपराध के लंबित कांडों की समीक्षा, त्वरित व गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान के निर्देश
साइबर अपराधियों के ठगी के मामलों में प्रभावी कार्रवाई व जन-जागरूकता अत्यंत जरूरी
विधायक सुरेश कुमार बैठा ने किया ऐलान- अगले साल कारोबार मैदान होगा स्टेडियम
युवा शक्ति क्लब कोराबार के तत्वावधान में फुटबॉल टूर्नामेंट सम्पन्न, चिरौंदी बनी विजेता, विधायक ने खिलाड़ियों के बीच बांटा पुरस्कार
महिला केबिन मास्टर सतवंती देवी की सतर्कता से टला संभावित रेल हादसा, डीआरएम ने किया सम्मानित
धनबाद रेल मंडल के डीआरएम अखिलेश मिश्रा ने उत्कृष्ट कार्य व सराहनीय योगदान के लिए 64 रेलकर्मियों को सम्मानित किया