Wednesday, Jul 2 2025 | Time 08:30 Hrs(IST)
  • 5 स्टार होटल में छात्र से दरिंदगी! देश के टॉप स्कूल की टीचर गिरफ्तार
  • रांची के धुर्वा थाने में एएसआई और थाने के ही मुंशी के साथ विवाद और मारपीट मामला, दोनों पुलिसकर्मी को किया गया लाइन क्लोज
  • Jharkhand Weather Update: झारखंड में 3 जुलाई तक भारी बारिश की चेतावनी, लोगों से खराब मौसम में सतर्क और सावधानी की अपील
झारखंड


शिबू सोरेन की सेहत में सुधार के मिले संकेत, कई दिनों के बाद गुरुजी ने खोली अपनी आंखें !

शिबू सोरेन की सेहत में सुधार के मिले संकेत, कई दिनों के बाद गुरुजी ने खोली अपनी आंखें !

न्यूज11 भारत


रांची/डेस्क: झारखंड मुक्ति मोर्चा के संस्थापक संरक्षक व राज्यसभा सांसद शिबू सोरेन की सेहत को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आ रहा है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली स्थित सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती गुरुजी की सेहत में सुधार देखने को मिला है. शिबू सोरेन की सेहत में सुधार के संकेत मिले हैं. कई दिनों के बाद आज गुरुजी ने अपनी आंखें खोली. फिलहाल गुरुजी के पुत्र और झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और बहु कल्पना सोरेन दिल्ली में ही मौजूद हैं. 

 


 

 

 


 


 


 


 

अधिक खबरें
Jharkhand Weather Update: झारखंड में 3 जुलाई तक भारी बारिश की चेतावनी, लोगों से खराब मौसम में सतर्क और सावधानी की अपील
जुलाई 02, 2025 | 02 Jul 2025 | 7:30 AM

झारखंड में अच्छा- खासा मॉनसून का असर देखा जा रहा हैं. पूरे राज्य में लगातार बारिश हो रही है. पिछले 24 घंटे में राजधानी रांची के कांके में 110.2 मिमी, रामगढ़ में 89 मिमी, सिमडेगा में 93 मिमी, पलामू में 88 मिमी, पूर्वी सिंहभूम में 84.2 मिमी और जमशेदपुर में 55 मिमी बारिश हुई है. वहीं, मौसम पूर्वानुमान के अनुसार, अगले पांच दिनों तक राज्य के सभी जगहों पर बारिश होगी.

हूल दिवस के दिन आदिवासियों पर किए गए लाठीचार्ज के विरोध में प्रदर्शन, CM का पुतला फूंका
जुलाई 01, 2025 | 01 Jul 2025 | 10:34 PM

साहिबगंज के भोगनाडी में हूल दिवस के दिन आदिवासियों पर किए गए लाठीचार्ज के विरोध में आज राजधानी रांची के अल्बर्ट एक्का चौक पर आदिवासी बचाओ मोर्चा के बैनर तले सैकड़ों आदिवासी एकत्र हुए. प्रदर्शनकारियों ने झारखंड सरकार और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन कर विरोध जताया.

केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी के गढ़वा जिला आगमन पर कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर उपायुक्त ने अधिकारियों के साथ की बैठक
जुलाई 01, 2025 | 01 Jul 2025 | 10:25 PM

3 जुलाई को सड़क परिवहन, राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के संभावित गढ़वा जिला आगमन पर कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर गढ़वा उपायुक्त दिनेश कुमार यादव द्वारा जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन के पदाधिकारियों के साथ बैठक की. केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का गढ़वा आगमन के मद्देनज़र जिले में विधि व्यवस्था, चाक-चौबंद एवं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बैठक कर किये जा रहें आवश्यक तैयारियों की समीक्षा की. केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का गढ़वा आगमन सदर प्रखंड के हूर मोड़ मैदान स्थल पर होगा, जहां से बहु प्रतीक्षित एनएच- 75 पर निर्मित बाईपास सड़क का उद्घाटन किया जाना है. कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था एवं आमजनों की सुरक्षा व्यवस्था, पेयजल, शौचालय, अग्निशमन, चिकित्सा आदि व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने को लेकर उपायुक्त द्वारा संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया.

भोगनाडीह की घटना को लेकर भाजपा उतरी सड़क पर, फूंका हेमंत सोरेन का पुतला
जुलाई 01, 2025 | 01 Jul 2025 | 10:09 PM

बीते 30 जून, हूल दिवस पर शहीद सिदो–कान्हो के जन्मस्थली भोगनाडीह में सिदो–कान्हो के परिजनों एवं ग्रामवासियों को स्थानीय प्रशासन द्वारा पूजा करने से रोकने एवं उनपर लाठी चार्ज एवं आंसू गैस के गोले छोड़े जाने के विरोध में भाजपा की राज्यव्यापी आंदोलन के तहत आज भाजपा, रांची महानगर जिला के द्वारा महानगर अध्यक्ष वरुण साहू के नेतृत्व में अल्बर्ट एक्का चौक पर हेमंत सोरेन का पुतला फूंका गया. इससे पूर्व पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ता महानगर अध्यक्ष वरुण साहू के नेतृत्व में हाथों में पार्टी का झंडा एवं हेमंत सोरेन का पुतला लेकर सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए जिला स्कूल मैदान से जुलूस के रूप ने अल्बर्ट एक्का चौक पहुंचे एवं भोगनाडीह की घटना के विरोध में घंटों प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री का पुतला फूंका.

समाज के लिए एक प्रेरणा हैं चाइल्ड स्पेशलिस्ट डॉक्टर दिव्या सिंह, लगातार 10 वर्षों से रिम्स में दे रहीं हैं सेवा
जुलाई 01, 2025 | 01 Jul 2025 | 9:54 PM

रिम्स की चाइल्ड स्पेशलिस्ट डॉक्टर दिव्या सिंह समाज के लिए एक प्रेरणा हैं. दिव्यांग होने के बावजूद उन्होंने कभी हार नहीं मानी और लगातार 10 वर्षों से रिम्स में बतौर डॉक्टर सेवा दे रही हैं. व्हीलचेयर पर होने के बावजूद डॉ. दिव्या अपने कर्तव्यों को पूरी निष्ठा और मेहनत से निभा रही हैं.