रोहन निषाद/न्यूज11 भारत
चाईबासा/डेस्क: पश्चिमी सिंहभूम जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है. प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा (माओ) के शीर्ष नेता मिसिर बेसरा, अनमोल, मोछु, अनल, असीम मंडल, अजय महतो, सागेन अंगरिया, अश्विन, पिंटु लोहरा, चंदन लोहरा, अमित हांसदा उर्फ अपटन, जयकांत, रापा मुंडा एवं अन्य नक्सली अपने दस्ता सदस्यों के साथ सारंडा / कोल्हान क्षेत्र में विध्वंसक गतिविधि के लिए भ्रमणशील है, जिसके आलोक में चाईबासा पुलिस, कोबरा, सीआरपीएफ एवं झारखण्ड जगुआर की टीमों का एक संयुक्त अभियान दल गठित कर लगातार अभियान संचालित किया जा रहा है.
पश्चिमी सिंहभूम के एसपी राकेश रंजन को दिनांक-07.07.2025 को गुप्त आसूचना प्राप्त हुई कि प्रतिबंधित भाकपा (माओ) नक्सली संगठन के उग्रवादियो के द्वारा छोटानागरा थानान्तर्गत जंगली पहाडी क्षेत्र में गोला बारूद छुपाकर सुरक्षा बलो के विरूद्ध उनका अभियान रोकने तथा लक्षित कर हानि पहुँचाने के उद्देश्य से रखा गया है, जिसके आलोक में झारखण्ड पुलिस (चाईबासा पुलिस) एवं कोबरा 209 BN. के साथ एक संयुक्त अभियान दल का गठन करते हुए दिनांक-08.07.2025 को छोटानागरा थानान्तर्गत जंगली पहाड़ी क्षेत्र में सर्च अभियान प्रारम्भ किया गया.
बता दें कि लगातार संयुक्त अभियान दल के द्वारा अग्रतर सर्च अभियान के दौरान दिनांक-11.07.2025 को छोटानागरा थानान्तर्गत जंगली पहाडी के क्षेत्र में नक्सलियों द्वारा पूर्व से लगाये गये लगभग-02 I.E.D एवं अन्य दैनिक सामग्री लगभग 05 नक्सल बंकर (Bunkers) से बरामद किया गया. बरामद I.E.D को सुरक्षा के दृष्टिकोण से यथा स्थान बम निरोधक दस्ता के सहायता से विनिष्ट किया गया है. उक्त नक्सल बंकर को सुरक्षा बलों के द्वारा ध्वस्त किया गया. साथ ही उक्त नक्सली बंकर से गोला इस संबंध में अग्रतर कारवाई की जा बारूद एवं अन्य दैनिक उपयोग की सामग्री बरामद किया गया. रही हैं.
बरामदगीः-
1. इलेक्ट्रिक डेटोनेटर-
2. वॉकी-टॉकी सेट
3. सेफ्टी फ्यूज
4. एरो बम असेंबली
5. इलेक्ट्रिक वायर
6. सिरिंज मैकेनिज्म
7. काला/हरी यूनिफॉर्म
8. ऐम्यनिशन पाउच
9. अन्य दैनिक उपयोग की सामान.
अभियान दलः-
1. चाईबासा पुलिस
2. कोबरा 209 BN.