Saturday, Jun 14 2025 | Time 07:08 Hrs(IST)
  • Jharkhand Weather Update: झारखंड में मौसम कर रहा लोगों को कंफ्यूज! कहीं धूप तो कहीं बारिश जानें आज का वेदर अपडेट
खेल


RCB ने कर्नाटक सरकार का खोला 'कच्चा चिट्ठा', भीड़ जुटाने के लिए सीएम ने किया था पोस्ट?

दिया सुबूत, कर्नाटक कोर्ट में पेश किया सीएम का ट्विट
RCB ने कर्नाटक सरकार का खोला 'कच्चा चिट्ठा', भीड़ जुटाने के लिए सीएम ने किया था पोस्ट?

न्यूज11 भारत


रांची/ डेस्क: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 (IPL 2025) के फाइनल के बाद बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम के निकट मची भगदड़ के लिए ट्रॉफी उठाने वाले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) कर्नाटक सरकार को ही दोषी ठहरा दिया है. आरसीबी की जब इस भगदड़ में गर्दन फंस गयी तब उसने खुद को बचाने के लिए कर्नाटक की सिद्धारमैया सरकार की कलई खोल देना बेहतर समझा है. आरसीबी का कहना है कि राज्य सरकार ने राजनीतिक लाभ लेने के लिए भीड़ जुटायी थी, लेकिन भीड़ को नियंत्रित करने के लिए जो व्यापक व्यवस्था की जानी थी, वह नहीं की गयी.

 

बता दें कि बेंगलुरू में मची भगदड़ के लिए आरसीबी के फ्रेंचाइजी रॉयल चैलेंजर्स स्पोर्ट्स लिमिटेड (RCSL) पर कर्नाटक हाई कोर्ट में मामला दर्ज किया है. कोर्ट में आरसीएसएल ने कोर्ट को बताया कि उसे गलत तरीके से फंसाया जा रहा है. जबकि भीड़ जुटाने में उसकी भागीदारी नहीं है. आरसीएसएल ने कोर्ट को यह भी बताया कि उसकी आधिकारिक वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन करवाने वालों को ही दी स्टेडियम में इंट्री दी जायेगी. इसलिए उसकी भीड़ जुटाने में कोई भागीदारी नहीं है. आरसीबी ने अपने बचाव में यह भी कहा कि कर्नाटक सरकार ने ही भीड़ जुटाने का उपक्रम किया था. आरसीबी ने सुबूत के तौर पर मुख्यमंत्री सिद्धारमैया का ट्विट भी कोर्ट में पेश किया है.

 

इसके अलावा, कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ (KSCA) के कार्यक्रमो के आयोजनों को देखने वाली डीएनए एंटरटेनमेंट नेटवर्क ने भी अपना पक्ष रखते हुए कोर्ट से एफआईआर (FIR) रद्द करने का अनुरोध किया है. 

 


 


 

अधिक खबरें
जेएससीए ने एमएस धोनी के आईसीसी हॉल ऑफ फेम में शामिल होने का जश्न मनाया
जून 10, 2025 | 10 Jun 2025 | 9:07 PM

झारखंड राज्य क्रिकेट संघ (जेएससीए) ने मंगलवार को एमएस धोनी के आईसीसी हॉल ऑफ फेम में शामिल होने के सम्मान में एक समारोह आयोजित किया. 2025 बैच के हिस्से के रूप में, लॉर्ड्स में विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल की पूर्व संध्या पर धोनी की उल्लेखनीय उपलब्धि की घोषणा की गई, जिसमें क्रिकेट में उनके उत्कृष्ट योगदान को मान्यता दी गई.

महेंद्र सिंह धोनी ICC हॉल ऑफ फेम में शामिल, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की महान उपलब्धियों को मिला सम्मान
जून 10, 2025 | 10 Jun 2025 | 3:21 PM

भारत को दो बार विश्व कप का खिताब जिताने वाले पूर्व भारतीय कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने बड़ा सम्मान दिया है. ICC ने झारखंड के लाल महेन्द्र सिंह धोनी को हॉल ऑफ फेम में जगह दी है. यह प्रतिष्ठित सम्मान इससे पहले भारत के और 10 क्रिकेटरों को मिल चुका है. महेन्द्र सिंह धोनी के अलावा 6 अन्य क्रिकेटरों

RCB ने कर्नाटक सरकार का खोला 'कच्चा चिट्ठा', भीड़ जुटाने के लिए सीएम ने किया था पोस्ट?
जून 09, 2025 | 09 Jun 2025 | 8:06 PM

इंडियन प्रीमियर लीग 2025 (IPL 2025) के फाइनल के बाद बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम के निकट मची भगदड़ के लिए ट्रॉफी उठाने वाले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) कर्नाटक सरकार को ही दोषी ठहरा दिया है. आरसीबी की जब इस भगदड़ में गर्दन फंस गयी तब उसने खुद को बचाने के लिए कर्नाटक की सिद्धारमैया सरकार की कलई

देश की सबसे कम उम्र की महिला सांसद बनेंगी दुल्हनियां, क्रिकेटर रिंकू सिंह-प्रिया सरोज की हुई सगाई
जून 08, 2025 | 08 Jun 2025 | 3:52 PM

देश के दो महिला सांसदों की शादी इन दिनों चर्चा में है. पश्चिम बंगाल की तृणमूल (TMC) सांसद महुआ मोइत्रा ने बीजेडी (BJD) नेता पिनाकी मिश्रा से गुपचुप तरीके से शादी कर ली है. और अब देश की सबसे कम उम्र की सपा महिला सांसद प्रिया सरोज ने कोलकाता नाईट राइडर्स के क्रिकेटर रिंकू सिंह के साथ सगाई कर ली है.

भगदड़ की नौतिक जिम्मेदारी लेते हुए KSCA के सचिव और कोषाध्यक्ष ने पद से दिया इस्तीफा, फिलहाल गिरफ्तारी पर है रोक
जून 07, 2025 | 07 Jun 2025 | 2:58 AM

IPL 2025 का फाइनल जीतने के बाद बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर भगदड़ में जो हादसा हुआ था, उसकी जिम्मेदारी कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ (KSCA) के सचिव और कोषाध्यक्ष ने अपनी जिम्मेदारी स्वीकार करते हुए शनिवार को अपने पदों से इस्तीफा दे दिया है. KSCA के सचिव ए. शंकर और कोषाध्यक्ष ई. जयराम