Thursday, Jul 10 2025 | Time 09:10 Hrs(IST)
  • Jharkhand Weather Update: रांची में सुबह-सवेरे झमाझम बारिश, सूबे के 5 जिलों में भारी बारिश और वज्रपात का येलो अलर्ट
झारखंड


रांची ग्रामीण भाजपा द्वारा वाईबीएन यूनिवर्सिटी के सभागार में रानी अहिल्याबाई होलकर के 300वीं जन्म जयंती पर संगोष्ठी का आयोजन

रांची ग्रामीण भाजपा द्वारा वाईबीएन यूनिवर्सिटी के सभागार में रानी अहिल्याबाई होलकर के 300वीं जन्म जयंती पर संगोष्ठी का आयोजन

न्यूज़11 भारत


रांची/डेस्क: आज भारतीय जनता पार्टी रांची ग्रामीण जिला के तत्वावधान में नामकुम के राजाउलातु स्थित वाईबीएन यूनिवर्सिटी के सभागार में रानी अहिल्याबाई होलकर के 300वीं जन्म जयंती पर आयोजित संगोष्ठी का आयोजन किया गया. ये भाजपा रांची ग्रामीण जिला द्वारा दूसरा कार्यक्रम है. पहला नगड़ी में हुआ था और ये दूसरा कार्यक्रम संपन्न हुआ. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा झारखंड के प्रदेश कोषाध्यक्ष दीपक बंका एवं विशिष्ठ अतिथि भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शशांक राज एवं लालजी यादव शामिल हुए.

 

कार्यक्रम की अध्यक्षता रांची ग्रामीण जिला अध्यक्ष विनय महतो धीरज  एवं मंच संचालन इस संगोष्ठी कार्यक्रम के संयोजक जिला उपाध्यक्ष प्रभुदयाल बड़ाईक ने किया. संगोष्ठी कार्यक्रम में रांची जिला के अंतर्गत खिजरी सिल्ली एवं तमाड़ विधानसभा क्षेत्र के सभी मंडलों के सैकड़ों प्रमुख कार्यकर्ता समाज के प्रबुद्धजन महिलाएं शामिल हुई. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश कोषाध्यक्ष दीपक बंका ने कहा रानी अहिल्याबाई होलकर एक कुशल शासक धर्मनिष्ठ एवं निष्पक्ष न्याय की प्रतिमूर्ति थी, जिन्होंने अपने शासन काल में कई ऐसे कार्य किए जो आज भी हम सबके लिए प्रेरणादायक है.  उन्होंने भारतवर्ष के कई बड़े बड़े मंदिरों का जीर्णोद्धार किया जो आज भी हमें धर्म के रास्ते पर चल कर अच्छा कार्य करने की प्रेरणा देती है. 

 

भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शशांक राज ने कहा रानी अहिल्याबाई होलकर ने सती प्रथा को समाप्त करने की पहल की एवं विधवा विवाह को बल दिया जो उस जमाने में संभव नहीं था. कार्यक्रम को रामजी यादव, शोभा यादव ने भी संबोधित किया एवं कार्यक्रम में सह संयोजक प्रज्ञा भारती,  अशोक मुंडा, राजेंद्र महतो, सूरज नाथ शाहदेव, सुधाकर चौबे, प्रमोद सिंह, शशि कुमार मेहता,  रितेश उरांव, सुनील महतो, अंबुज रजक, महावीर सोनी, नरेश साहू,  बुधराम बेदिया, नेहा सिंह, सोहराई बेदिया, खगेन महतो, रामनाथ महतो,  लक्ष्मण सिंह मुंडा, अनिरुद्ध पांडे, रमेश लकड़ा, सरोज राय, शिल्पी शालिनी, प्रिया डे, तुलसी गोप, सोहराई पहान के अलावे सैकड़ों महिला-पुरुष शामिल हुए.

 


 

 
अधिक खबरें
Jharkhand Weather Update: रांची में सुबह-सवेरे झमाझम बारिश, सूबे के 5 जिलों में भारी बारिश और वज्रपात का येलो अलर्ट
जुलाई 10, 2025 | 10 Jul 2025 | 8:23 AM

झारखंड में लगातार बारिश का दौर देखने के लिए मिल रहा हैं. राजधानी रांची में आज सुबह-सवेरे से ही झमाझम बारिश हो रही हैं. जिससे लोगों को कही आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा हैं. आज राज्य के 5 जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया हैं. वहीं, गरज के साथ वज्रपात की भी आशंका है. इसको लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है.

भाकपा माले ने देशव्यापी हड़ताल को लेकर देवघर-रांची मुख्य मार्ग बरमसिया चौक पर किया जाम
जुलाई 09, 2025 | 09 Jul 2025 | 11:01 PM

देशभर में प्रस्तावित चार श्रम कोड बिल के खिलाफ हड़ताल को सफल बनाने के लिए भाकपा माले के प्रखण्ड सचिव शेखर सुमन के नेतृत्व में बिरनी प्रखंड के बरहमसिया चौक पर रांची-देवघर मुख्य मार्ग को जाम कर दिया गया. इस दौरान सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गई और आम जनजीवन प्रभावित हुआ.

राष्ट्रव्यापी हड़ताल  के समर्थन में सिल्ली आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ का धरना प्रदर्शन
जुलाई 09, 2025 | 09 Jul 2025 | 10:52 PM

यूनियनों की आम हड़ताल का समर्थन करते हुए सिल्ली प्रखंड की आंगनबाड़ी सेविका एवं सहायिका बुधवार को हड़ताल में रही एवं 17 सूत्री मांगों के समर्थन मे सिल्ली प्रखंड मुख्यालय के गेट पर प्रदर्शन किया. वहीं रसोईया हड़ताल से बाहर रही. आंगनबाड़ी सेविका का आरोप है कि आंगनबाड़ी कर्मियों का मानदेय, सेवा शर्तें, स्थायीकरण और सामाजिक सुरक्षा

जंगली बन्दर के हमले से 73 वर्षीय वृद्ध महिला गंभीर रूप से घायल
जुलाई 09, 2025 | 09 Jul 2025 | 10:44 PM

मुरी ओपी अंतर्गत कोकोराना गांव में जंगली बन्दर के हमले से 73 वर्षीय वृद्ध महिला गंभीर रूप से घायल हो गई. जिसका इलाज सिंहपुर नर्सिंग होम में चल रहा है. वहीं घटना की सूचना पाकर रांची के पूर्व सांसद राम टहल चौधरी नर्सिंग होम पहुंचे एवं घायल से मुलाकात कर हालचाल जाना. जानकारी के मुताबिक कोकोराना निवासी श्रीपद महतो की पत्नी

चंदवा प्रखंड में लगभग 150 अबुआ आवास लाभुकों का कराया गया गृह प्रवेश
जुलाई 09, 2025 | 09 Jul 2025 | 10:37 PM

: झारखंड सरकार की महत्वकांक्षी योजना अबुआ आवास को पूर्ण कर चुके लाभुकों का गृह प्रवेश कार्यक्रम का आयोजन किया गया. बुधवार को प्रखंड के सभी पंचायतों में गृह प्रवेश कार्यक्रम आयोजित कर लगभग 150 लाभुकों का गृह प्रवेश कराया गया. गृह प्रवेश कार्यक्रम के मौके पर जिले के उप विकास आयुक्त सैयद रियाज अहमद एवं बीडीओ चंदन