न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: आज भारतीय जनता पार्टी रांची ग्रामीण जिला के तत्वावधान में नामकुम के राजाउलातु स्थित वाईबीएन यूनिवर्सिटी के सभागार में रानी अहिल्याबाई होलकर के 300वीं जन्म जयंती पर आयोजित संगोष्ठी का आयोजन किया गया. ये भाजपा रांची ग्रामीण जिला द्वारा दूसरा कार्यक्रम है. पहला नगड़ी में हुआ था और ये दूसरा कार्यक्रम संपन्न हुआ. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा झारखंड के प्रदेश कोषाध्यक्ष दीपक बंका एवं विशिष्ठ अतिथि भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शशांक राज एवं लालजी यादव शामिल हुए.
कार्यक्रम की अध्यक्षता रांची ग्रामीण जिला अध्यक्ष विनय महतो धीरज एवं मंच संचालन इस संगोष्ठी कार्यक्रम के संयोजक जिला उपाध्यक्ष प्रभुदयाल बड़ाईक ने किया. संगोष्ठी कार्यक्रम में रांची जिला के अंतर्गत खिजरी सिल्ली एवं तमाड़ विधानसभा क्षेत्र के सभी मंडलों के सैकड़ों प्रमुख कार्यकर्ता समाज के प्रबुद्धजन महिलाएं शामिल हुई. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश कोषाध्यक्ष दीपक बंका ने कहा रानी अहिल्याबाई होलकर एक कुशल शासक धर्मनिष्ठ एवं निष्पक्ष न्याय की प्रतिमूर्ति थी, जिन्होंने अपने शासन काल में कई ऐसे कार्य किए जो आज भी हम सबके लिए प्रेरणादायक है. उन्होंने भारतवर्ष के कई बड़े बड़े मंदिरों का जीर्णोद्धार किया जो आज भी हमें धर्म के रास्ते पर चल कर अच्छा कार्य करने की प्रेरणा देती है.
भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शशांक राज ने कहा रानी अहिल्याबाई होलकर ने सती प्रथा को समाप्त करने की पहल की एवं विधवा विवाह को बल दिया जो उस जमाने में संभव नहीं था. कार्यक्रम को रामजी यादव, शोभा यादव ने भी संबोधित किया एवं कार्यक्रम में सह संयोजक प्रज्ञा भारती, अशोक मुंडा, राजेंद्र महतो, सूरज नाथ शाहदेव, सुधाकर चौबे, प्रमोद सिंह, शशि कुमार मेहता, रितेश उरांव, सुनील महतो, अंबुज रजक, महावीर सोनी, नरेश साहू, बुधराम बेदिया, नेहा सिंह, सोहराई बेदिया, खगेन महतो, रामनाथ महतो, लक्ष्मण सिंह मुंडा, अनिरुद्ध पांडे, रमेश लकड़ा, सरोज राय, शिल्पी शालिनी, प्रिया डे, तुलसी गोप, सोहराई पहान के अलावे सैकड़ों महिला-पुरुष शामिल हुए.