Monday, Aug 4 2025 | Time 02:50 Hrs(IST)
झारखंड


रांची DC ने लापरवाही बरतने को लेकर की कार्रवाई, CDPO सदर सहित 07 महिला पर्यवेक्षिका को शो-कॉज, वेतन भी स्थगित

मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के अनुश्रवण में लापरवाही पर हुई कार्रवाई
रांची DC ने लापरवाही बरतने को लेकर की कार्रवाई, CDPO सदर सहित 07 महिला पर्यवेक्षिका को शो-कॉज, वेतन भी स्थगित

न्यूज़11 भारत


रांची/डेस्क: राज्य सरकार की महत्वकांक्षी झारखण्ड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के अनुश्रवण में लापरवाही पर उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी, रांची  राहुल कुमार सिन्हा द्वारा कार्रवाई की गयी है. योजना के अनुश्रवण में लापरवाही व लक्ष्य अनुरूप उपलब्धि प्राप्त नहीं करने पर रांची सदर की बाल विकास परियोजना पदाधिकारी सहित सात महिला पर्यवेक्षिका को शो-कॉज किया गया है, साथ ही संतोषप्रद स्पष्टीकरण पाये जाने तक सभी का वेतन भी स्थगित कर दिया गया है.

 

झारखण्ड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना अन्तर्गत शहरी क्षेत्र में लाभुकों की संख्या अनुरूप आवेदन पत्र की हार्ड कॉपी संबंधित अंचल अधिकारी के पास जमा नहीं होने की सूचना पर सत्यापन कराया गया. वार्ड-36 अरगोड़ा एवं नगड़ी अंचल के सत्यापन के क्रम में सेविकाओं द्वारा इंट्री हुए आवेदन को अपने पास रखने, अर्हत्ताधारी लाभुकों का सर्वेक्षण नहीं करने व महिला पर्यवेक्षिकाओं द्वारा क्षेत्र भ्रमण नहीं किए जाने का मामला संज्ञान में आया, जिसके बाद यह कार्रवाई की गयी है.

 

इस मामले में डीसी राहुल कुमार सिन्हा ने सदर सीडीपीओ सहित सात महिला पर्यवेक्षिका को शो-कॉज करते हुए सभी से स्पष्टीकरण की मांग की गयी है कि किन परिस्थितियों में योजना का अनुश्रवण नियमित रूप से नहीं किया गया, क्यों न इस महत्वपूर्ण योजना के क्रियान्वयन में बरती गई शिथिलता एवं लापरवारी को देखते हुए अनुशासनात्मक कार्रवाई की अनुशंसा कर दी जाये.

 

इन अधिकारियों को किया गया शो-कॉज

 

1. बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, रांची सदर.

2. अंजना दास, महिला पर्यवेक्षिका, रांची सदर.

3. रंजना तिवारी, महिला पर्यवेक्षिका, रांची सदर.

4. संगीता कच्छप, महिला पर्यवेक्षिका, रांची सदर.

5. मनीषा ज्योति, महिला पर्यवेक्षिका, रांची सदर.

6. कुमारी सुनीता, महिला पर्यवेक्षिका, रांची सदर.

7. ज्योति बाला, महिला पर्यवेक्षिका, रांची सदर.

8. किरण कुमारी शर्मा, महिला पर्यवेक्षिका, रांची सदर.

 


 

 
अधिक खबरें
प्रधानमंत्री कौशल विकास एवं मुख्यमंत्री सारथी योजनांतर्गत दीनदयाल उपाध्याय कौशल केंद्र का रोजगार मेला
अगस्त 03, 2025 | 03 Aug 2025 | 9:43 PM

रविवार को ग्राम पंचायत कटिया बस्ती के पंचायत सचिवालय में प्रधानमंत्री कौशल विकास एवं मुख्यमंत्री सारथी योजना के अंतर्गत दीनदयाल उपाध्याय कौशल केंद्र के द्वारा रोजगार मेला का आयोजन किया गया इस मेला का उद्घाटन मुखिया किशोर कुमार महतो के द्वारा किया गया कार्यक्रम की अध्यक्षता उप मुखिया नंदकिशोर महतो एवं संचालन

ब्रह्माकुमारीज सेवा केंद्र पतरातु ने 'न्यूज़ 11' संवाददाता को रक्षा सूत्र बांधा
अगस्त 03, 2025 | 03 Aug 2025 | 9:29 PM

ब्रह्माकुमारीज सेवा केन्द्र पतरातू में रविवार को इलेक्ट्रॉनिक मीडिया NEWS 11 भारत के बन्धु सुमित कुमार पाठक जी को नशामुक्त भारत अभियान एवं दिव्य ईश्वरीय रक्षाबंधन कार्यक्रम के तहत बीके रामदेव ने सम्मानित कर उन्हें ईश्वरीय सौगात वा प्रसाद भेंट किया गया. ब्रह्माकुमारी रोशनी ने शिव रक्षासूत्र बांध कर लंम्बी आयु और मंगल जीवन की शुभकामना की

थर्मल पावर वर्कर्स यूनियन की हुई बैठक में मजदूरों की समस्याओं पर विचार-विमर्श
अगस्त 03, 2025 | 03 Aug 2025 | 9:11 PM

थर्मल पावर वर्कर्स यूनियन (इंटक फेडरेशन) पीवीयूएनएल पतरातू का बैठक हुई. इसकी‌अध्यक्षता भारतीय राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस ( इंटक फेडरेशन) के जिला अध्यक्ष एवं थर्मल पावर वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष सरफराज अहमद व संचालन राजकुमार महतो द्वारा किया गया. बैठक में थर्मल पावर वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष सरफराज अहमद ने कहा कि मजदूरों के विभिन्न

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भरनो के सभागार में विश्व स्तनपान दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजन
अगस्त 03, 2025 | 03 Aug 2025 | 9:03 PM

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भरनो में रविवार को विश्व स्तनपान दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया.कार्यक्रम का उदघाटन चिकित्सा प्रभारी डॉक्टर जाहिद अख्तर द्वारा फीता काटकर कर किया गया.मौके पर डॉक्टर जाहिद अख्तर ने माताओं द्वारा अपने बच्चों को स्तन पान कराने के लाभ के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया माँ का

कटिया से पीवीयूएनएल ट्रांसमिशन लाइन को किया गया रिचार्ज
अगस्त 03, 2025 | 03 Aug 2025 | 8:53 PM

रविवार देर शाम कटिया से पीवीयूएनएल ट्रांसमिशन लाइन का रिचार्ज किया गया. इस संबंध में महा प्रबंधक ट्रांसमिशन जोन के हजारीबाग के रजलाल पासवान ने बताया कि कटिया से पीवीयूएनएल ट्रांसमिशन लाइन का रिचार्ज किया गया है. 24 घंटे तक लोड रखा जाएगा उसके बाद पीवीयूएनएल के सजेशन के अनुसार लोड डालेंगे और ऑर्गेनाइजेशन करेंगे और आगे