Sunday, Jul 13 2025 | Time 07:16 Hrs(IST)
झारखंड


राजस्व संबंधी,भूमि, प्रमाण पत्र सहित कई मामलों पर रांची डीसी सख्त, कई अंचल अधिकारियों से दो दिनों के अंदर मांगा स्पष्टीकरण

राजस्व संबंधी,भूमि, प्रमाण पत्र सहित कई मामलों पर रांची डीसी सख्त, कई अंचल अधिकारियों से दो दिनों के अंदर मांगा स्पष्टीकरण
न्यूज़11 भारत 

रांची/डेस्क: उपायुक्त रांची, राहुल कुमार सिन्हा द्वारा अंचल अधिकारी रातू , मांडर, नामकुम, कांके, हेहल, शहर, बड़गाई, ओरमांझी, अरगोड़ा से स्पष्टीकरण मांगा गया है. राजस्व संबंधी मामलों व दाखिल-खारिज, उत्तराधिकारी दाखिल-खारिज, भूमि सीमांकन, विभिन्न प्रमाण पत्र, अधिग्रहीत भूमि का दाखिल-खारिज, परिशोधन पोर्टल एवं सीपी ग्राम, पीजी पोर्टल की समीक्षा के क्रम में वादों के लंबित मामले अत्यधिक होने के कारण स्पष्टीकरण की मांग की है. डीसी राहुल कुमार सिन्हा ने दो दिनों के अंदर अपना स्पष्टीकरण समर्पित करना सुनिश्चित करने के निर्देश दिया है. 

 

इन अंचल अधिकारियों से मांगा गया स्पष्टीकरण

(1) अंचल अधिकारी रातू, रांची

(2) अंचल अधिकारी मांडर, रांची

(3) अंचल अधिकारी नामकुम, रांची

(4) अंचल अधिकारी कांके, रांची

(5) अंचल अधिकारी हेहल, रांची

(6) अंचल अधिकारी शहर, रांची

(7) अंचल अधिकारी बड़गाई, रांची

(8) अंचल अधिकारी ओरमांझी, रांची

(9) अंचल अधिकारी अरगोड़ा, रांची

 

रांची डीसी राहुल कुमार सिन्हा द्वारा ऊपर वर्णित अंचल अधिकारियों से स्पष्टीकरण मांगते हुए कहा गया कि नामांतरण वादों में आपत्तिरहित 30 दिनों से अधिक लंबित मामलों की संख्या एवं आपत्तिसहित 90 दिनों से अधिक लंबित मामलों की संख्या बहुत ही अधिक है तथा सीमांकन वादों में स्वीकृत मामलों की कुल संख्या से अस्वीकृत मामलों की संख्या अधिक है. इस संदर्भ में उन्होंने निर्देश देते हुए कहा कि पत्र प्राप्ति के 02 दिनों के अंदर अपना स्पष्टीकरण समर्पित करना सुनिश्चित करें. 

 


 
अधिक खबरें
भारी बारिश में सिल्ली के सीटकाडीह में पुलिया बही, ग्रामीणों को हो रही परेशानी
जुलाई 12, 2025 | 12 Jul 2025 | 10:42 PM

सिल्ली प्रखण्ड के सीटकाडीह गांव में पिछले दिनों से लगातार हो रहे वर्ष के कारण पुलिया बह जाने से ग्रामीणों को हो रही परेशानी की सूचना पाकर सिल्ली विधायक अमित कुमार महतो गांव पहुंचे एवं ग्रामीणों से मिले एवं जल्द से जल्द मरामत कराने का आश्वासन दिया. इसके अलावे वर्षा से गांव में जिनके मकान ढह गया है विधायक ने उनसे भी मुलाकात

सिल्ली में महिला ने फांसी लगा कर की आत्महत्या, मायके वालों ने पति पर लगाया हत्या का आरोप
जुलाई 12, 2025 | 12 Jul 2025 | 10:34 PM

सिल्ली थाना अंतर्गत बासुडीह गांव में नन्द किशोर महतो की 20 वर्षीय पत्नी निवेदिता देवी ने फंसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सिल्ली पुलिस ने शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया। वहीं मृतका के पिता ने दामाद पर हत्या का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया है। घटना की जानकारी देते हुए मृतका के पति ने बताया कि शुक्रवार रात

Maiya Samman Yojana: महिलाओं के खाते में खटाखट आई मंईयां सम्मान योजना की राशि, रांची जिला में 3.25 लाख लाभुकों को मिला लाभ!
जुलाई 12, 2025 | 12 Jul 2025 | 10:34 PM

रांची जिला में मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत मई माह की सम्मान राशि 2500 रुपये लाभुकों के बैंक खातों में हस्तांतरित कर दी गई है! प्रथम चरण में 3,25,051 लाभुकों को 81 करोड़ 26 लाख 27 हजार 500 रुपये का आधार बेस्ड भुगतान किया गया है. इसको लेकर रांची डीसी के तरफ से जानकारी दे दी गई है.

बरवाडीह में मनरेगा योजना की समीक्षा बैठक संपन्न, 100 एकड़ में लीची बगान की योजना जल्द
जुलाई 12, 2025 | 12 Jul 2025 | 10:08 PM

शनिवार को प्रखंड कार्यालय के सभागार में मनरेगा योजनाओं की प्रगति को लेकर एक समीक्षा बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) रेशमा रेखा मिंज ने की. इस दौरान बीपीओ कमलेश कुमार सिंह और सभी पंचायतों के रोजगार सेवक उपस्थित रहे.बैठक में प्रखंड विकास पदाधिकारी ने प्रत्येक पंचायत में

पलामू में साइबर अपराधियों के नए कारनामे, फोन पे' ऐप को ठीक करने के बाहने मेडिकल दुकानदार के खाते से उड़ाए 80 हजार रुपये
जुलाई 12, 2025 | 12 Jul 2025 | 10:04 PM

पलामू में साइबर अपराधी नए तरीके से लोगों के खाते से पैसे उड़ा रहे हैं. पलामू जिले के सतबरवा से एक ऐसा ही मामला सामने आया, जहां आपको बताते चले कि जहां साइबर अपराधियों ने बहुत ही चतुराई के साथ पहले 'फोन पे' ऐप को 'मरम्मत' करने के बहाने से एक दवा दुकानदार के खाते से 80 हजार रुपये की अवैध निकासी कर ली. इस संबंध में दुकानदार सुनील कुमार ने साइबर थाना, मेदिनीनगर में मामला दर्ज करने के लिए आवेदन दिया है. सीसीटीवी फुटेज के आधार पर खाते से पैसे निकालने वाले की पहचान की जा रही है.