झारखंडPosted at: जून 13, 2025 राज्यपाल से मिले रांची सिटी एसपी और रांची ग्रामीण एसपी, दोनों पदाधिकारियों को कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाए रखने का निर्देश
न्यूज11 भारत
रांची/डेस्कः राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से आज पुलिस अधीक्षक (नगर), रांची अजीत कुमार एवं पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण), रांची प्रवीण पुष्कर ने राज भवन में शिष्टाचार भेंट की. भेंट के क्रम में, राज्यपाल ने रांची जिले में विधि-व्यवस्था की स्थिति पर चर्चा करते हुए दोनों पदाधिकारियों को कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाए रखने हेतु निदेशित किया.