Monday, Jun 16 2025 | Time 08:19 Hrs(IST)
  • सिर्फ 1700 रूपए में प्रतिदिन करें माता वैष्णो देवी की यात्रा! IRCTC का शानदार ऑफर, एसी में सफर, जानें पूरी जानकारी
  • रांची में 17 जून को स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी लगाएंगे जनता दरबार
  • सोनिया गांधी की तबियत बिगड़ी, सर गंगाराम अस्पताल में कराया गया भर्ती
  • सोनिया गांधी की तबियत बिगड़ी, सर गंगाराम अस्पताल में कराया गया भर्ती
  • Jharkhand Weather Update: झारखंड में मौसम बदलेगी अपनी चाल! आंधी समेत मूसलाधार बारिश का तांडव, जानें आज का वेदर अपडेट
झारखंड


झारखंड में 7 जून से बारिश के आसार, अगले 5 दिनों तक गर्मी से नहीं मिलेगी कोई राहत नहीं

झारखंड में 7 जून से बारिश के आसार, अगले 5 दिनों तक गर्मी से नहीं मिलेगी कोई राहत नहीं
न्यूज11 भारत

रांचीः झारखंड में आने वाले कुछ दिनों तक लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिलेगी. सुबह होते ही चारों तरफ आसमान में बादल साफ रहेंगे. इस बीच दिन में गर्म और शुष्क हवाएं चलेंगी जिससे लोगों को परेशानी होगी. वहीं मौसम विभाग ने बताया है कि राज्य में अगले पांच दिनों तक तापमान में बढ़ोत्तरी होगी. इस दौरान लोगों को भीषण गर्मी और तेज धूप की तपिश परेशान करेगी.  

 

गर्मी से कोई राहत नहीं

मौसम विभाग केंद्र के अनुसार, राजधानी रांची का तापमान एक बार फिर से 41 डिग्री के पार पहुंच सकता है. इसके साथ ही जमशेदपुर और मेदिनीनगर का तापमान 44 डिग्री के ऊपर जा सकता है. विभाग ने बताया है कि आने वाले 5 दिनों में राज्य में बारिश और गर्म हवाओं के रुख में बदलाव होने की कम संभावना है. 

 


 

पिछले 24 घंटे में गोड्डा जिला रहा सबसे गर्म 

मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटे में 43.7 डिग्री तापमान के साथ सबसे ज्यादा गर्मी गोड्डा जिला में पड़ा. वहीं राजधानी रांची के अलावे राज्य के अन्य हिस्सों (जिलों) में पिछले 24 घंटे की तुलना में कम गर्मी का अहसास हुआ है. तापमान में करीब एक डिग्री गिरावट दर्ज की गई. राजधानी का न्यूनतम तापमान 26.8 डिग्री वहीं अधिकतम तापमान 38.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.  




7 जून से राज्य के कई हिस्सों में बारिश के आसार

मौसम विभाग के अनुसार, झारखंड के कई जिलों में 7 जून से बारिश होने के आसार है. इस बीच राज्य के उत्तर-पूर्वी भाग के कुछ हिस्सों (जिलों) में मेघ गर्जन के साथ हल्की बारिश हो सकती है. विभाग के मुताबिक, आने वाले कुछ दिनों राज्य के तापमान में किसी भी तरह के कोई बदलाव होने की संभावना नहीं है. विभाग ने बताया है कि अगले 5 दिनों तक राज्य का मौसम साफ और शुष्क रहेगा. 
अधिक खबरें
Jharkhand Weather Update: झारखंड में मौसम बदलेगी अपनी चाल! आंधी समेत मूसलाधार बारिश का तांडव, जानें आज का वेदर अपडेट
जून 16, 2025 | 16 Jun 2025 | 7:00 AM

झारखंड की तपती गर्मी से जूझ रहे लोगों के लिए बड़ी राहत की खबर हैं. मानसून अब झारखंड की दहलीज पर दस्तक दे चुका है और मौसम विभाग ने आज के लिए कई जिलों में भारी बारिश और तेज आंधी-तूफान का अलर्ट जारी कर दिया हैं.

साहेबगंज और बोकारो में नयी जिला समितियां गठित, JMM ने जारी की सूची
जून 15, 2025 | 15 Jun 2025 | 9:38 PM

झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) ने अपने संगठन को मजबूत करने के लिए नया बदलाव किया है. इसी कड़ी में पार्टी ने साहेबगंज और बाकारो के लिए नयी जिला समितियों के गठन का ऐलान किया है. यह ऐलान पार्टी के महासचिव विनोद पांडेय ने रविवार को की है. दोनों समितियों का ऐलान करते हुए विनोद पांडेय ने बताया कि साहेबगंज के लिए अरुण कुमार सिंह

बगावती मूड में राजद नेता अभय सिंह, लालू से लेकर तेजस्वी तक को लिखा पत्र
जून 15, 2025 | 15 Jun 2025 | 7:34 PM

राजद के राष्ट्रीय महासचिव अभय सिंह के सपनों पर प्रदेश राजद ने कुठराघात कर दिया. अभय सिंह राजद के प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं. वो दुबारा प्रदेश अध्यक्ष बनना चाहते थे. इसके लिए उन्होंने शनिवार को नामांकन पत्र भी भरा. अभी 24 घंटा भी नहीं गुजरा था कि उनका नामांकन रद्द कर दिया गया. वजह बतायी गयी कि उनके नामांकन में प्रस्तावक के रूप में राज्य परिषद के

उपायुक्त ने छात्राओं को उनकी अभिरुचि के अनुसार विषय चयन और भविष्य की योजना के लिए किया मार्गदर्शन
जून 15, 2025 | 15 Jun 2025 | 7:18 AM

सरायकेला-खरसावां जिले के कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों की कक्षा 10वीं उत्तीर्ण छात्राओं के लिए करियर काउंसलिंग सह सेमिनार कार्यक्रम का आयोजन नगर भवन सभागार, सरायकेला में किया गया. इस अवसर पर जिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे.

गांडेय में झारखंड आंदोलनकारियों की बैठक, गिरिडीह को सम्मान से वंचित रखने का आरोप
जून 15, 2025 | 15 Jun 2025 | 7:00 PM

गांडेय प्रखंड के पंदनिया स्थित पब्लिक स्कूल परिसर में रविवार को झारखंड आंदोलनकारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई. बैठक में आंदोलनकारियों के हक, अधिकार और उन्हें मिलने वाले सरकारी सम्मान को लेकर विस्तार से चर्चा की गई. वक्ताओं ने कहा कि झारखंड राज्य की नींव आंदोलनकारियों की कुर्बानी पर टिकी है, फिर भी उन्हें आज तक