Monday, Aug 25 2025 | Time 07:31 Hrs(IST)
  • Hartalika Teej 2025: चार शुभ योगों का संयोग, इस बार हरितालिका तीज बनेगी अतिफलदायी
  • Delhi Metro Fare Hike: बढ़ गया दिल्ली मेट्रो का किराया, 8 साल बाद बड़ा बदलाव जानें नया फेयर स्ट्रक्चर
झारखंड


पुलवामा हमले में शहीद के बेटे राहुल सोरेंग का हरियाणा अंडर-19 क्रिकेट टीम में हुआ चयन

पुलवामा हमले में शहीद के बेटे राहुल सोरेंग का हरियाणा अंडर-19 क्रिकेट टीम में हुआ चयन

न्यूज़11 भारत


रांची/डेस्क: गुमला के बसिया प्रखंड के फरसामा गांव के रहने वाले हेड कांस्टेबल विजय सोरेंगे 14 फरवरी 2019 को पुलवामा हमले में शहीद हो गए थे. अब पिता की छठी बरसी पर उनके पुत्र राहुल सोरेंग ने अपनी मां और परिवार को बड़ी सौगात दी है. बता दें कि राहुल का हरियाणा की अंडर-19 क्रिकेट टीम में चयन हुआ है. 

 

सहवाग ने उठाया खर्च 

पूर्व भारतीय विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने पुलवामा में शहीद हुए सीआरपीएफ जवानों के बच्चों की पढ़ाई का खर्चा खुद उठाने का फैसला किया था. सहवाग ने अपना वादा निभाया भी. उनके झज्जर स्थित सहवाग इंटरनेशनल स्कूल में राहुल सोरेंग और अर्पित सिंह पढ़ाई करते हैं. पढ़ाई के साथ-साथ वह क्रिकेट के गुर भी सीख रहे है. हरियाणा अंडर-19 टीम में राहुल के चयन पर उनके परिवार वाले काफी खुश हैं. 

 

सहवाग ने शेयर किया मार्मिक पोस्ट 

वीरेंद्र सहवाग ने पुलवामा हमले की छठी बरसी पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि इस दुखद दिन को 6 साल हो गए है. हमारे बहादुर जवानों के शहादत की भरपाई नहीं हो सकती है, लेकिन राहुल सोरेंग s/o शहीद विजय सोरेंग और अर्पित सिंह s/o शहीद राम वकील पिछले 5 सालों से सहवाग इंटरनेशनल स्कूल में हैं, जो सबसे संतोषजनक अहसासों में से एक है. राहुल को हाल ही में हरियाणा अंडर-19 टीम में चुना गया है. सभी बहादुरों को नमन.

 


 

 
अधिक खबरें
चैनपुर प्रखंड के बुकमा गांव में जंगली हाथी का कहर, घर और फसल बर्बाद
अगस्त 24, 2025 | 24 Aug 2025 | 10:01 PM

चैनपुर प्रखंड के बुकमा गांव में जंगली हाथियों के आतंक से ग्रामीण भय के साए में जीने को मजबूर हैं. हाल ही में, एक जंगली हाथी ने गांव में घुसकर एक घर और एक एकड़ धान की फसल को पूरी तरह से बर्बाद कर दिया, जिससे ग्रामीणों में

बुंडू में आधुनिक सुविधाओं से लैस क्रॉस जिम का शुभारंभ, धर्मपत्नी गरिमा सिंह मुंडा के साथ तमाड़ विधायक विकास मुंडा ने किया उद्घाटन
अगस्त 24, 2025 | 24 Aug 2025 | 9:51 AM

बुंडू नगर स्थित सीताराम कॉम्प्लेक्स में रविवार को क्रॉस जिम का भव्य उद्घाटन तमाड़ विधायक विकास कुमार मुंडा तथा उनकी धर्मपत्नी गरिमा सिंह मुंडा ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया. इस अवसर पर निवर्तमान नगर उपाध्यक्ष सुनील

कर्मा पर्व हमें अच्छे कर्म करने का देता है संदेश! आनंदपुर में करम पूर्व संध्या महोत्सव का आयोजन
अगस्त 24, 2025 | 24 Aug 2025 | 9:46 PM

कुड़ुख़ सरना जागरण मंच के तत्वधान में आनन्दपुर प्रखंड के हाई स्कूल मैदान में करम पूर्व संध्या महोत्सव आनन्दपुर प्रखंड के हाई स्कूल मैदान में रविवार को धूमधाम से मनाया गया.कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अतिथियों ने कहा कि कर्मा पर्व हमे

विधायक सविता महतो के निर्देश पर चांडिल डैम में खोला गया 11 रेडियल गेट
अगस्त 24, 2025 | 24 Aug 2025 | 9:46 PM

झारखंड में लगातार हो रही बारिश के कारण चांडिल डैम का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है. डैम का जलस्तर बढ़ते देख विस्थापित गांव के लोगों ने पानी बढ़ने कि जानकारी फोन पर विधायक सविता महतो को दिया. विधायक ने तत्काल प्रशासन से वार्ता कर डैम का रेडियल गेट खोलने का आग्रह किया. जिससे डैम के 11 रेडियल गेट को खोला गया. इनमें 5 गेट ढाई मीटर और 6 गेट डेढ़ मीटर कर खोला गया है. वही डैम का जलस्तर 181.22मीटर दर्ज किया गया. डैम का गेट खुलने के बाद बड़ी मात्रा में पानी सुवर्णरेखा नदी में छोड़ा गया, जिससे नदी का बहाव और तेज हो गया है. वही रविवार शाम विधायक सविता महतो डैम का निचे पुल पर पहुंच कर निरीक्षण किया और जानकारी प्राप्त की. इस मौके पर झामुमो केंद्रीय सदस्य काबलु महतो, जिला सचिव बैधनाथ टुडू, धर्मु गोप, सुदामा हेम्ब्रम, राहुल वर्मा, दीनबंधु महतो, संजय हांसदा आदि उपस्थित थे.

गढ़वा में झामुमो ने संविधान के 130वें संशोधन के विरोध में किया केंद्र सरकार का पुतला किया दहन
अगस्त 24, 2025 | 24 Aug 2025 | 9:32 PM

गढ़वा में झामुमो ने संविधान में प्रस्तावित 130वें संशोधन के खिलाफ झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने रविवार को गढ़वा के रंका मोड़ पर जोरदार विरोध-प्रदर्शन किया. इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार पर जनविरोधी नीतियां थोपने का आरोप लगाते हुए टाउन हॉल के मैदान से रंका मोड़ तक शवयात्रा निकालकर पुतला दहन किया