Saturday, Jul 5 2025 | Time 10:04 Hrs(IST)
  • संगठन को पहले से ओर ज्यादा मजबूत और सशक्त बनाने की दिशा में किया जा रहा है कार्य- विल्सन फ्रांसीस
  • पाकुड़ में मुहर्रम पर्व को लेकर पुलिस ने किया मॉक ड्रील
  • मुड़ा मैदान टोला में जलजमाव से त्रस्त लोग, NHAI की लापरवाही बनी मुसीबत की जड़
  • पतरातू क्षेत्र में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने छोटकी ताजिया के साथ निकाली जुलूस
  • संगठन को पहले से ओर ज्यादा मजबूत और सशक्त बनाने की दिशा में किया जा रहा है कार्य- विल्सन फ्रांसीस
  • बेटे को पहले बनाया दुल्हन, खींची तस्वीरें फिर पूरे परिवार ने दे दी जान
  • Jharkhand Weather Update: रांची समेत 6 जिलों में अलर्ट, जानें कब मिलेगी भारी बारिश से राहत
  • 'वन बिग ब्यूटीफुल बिल' अब बना अमेरिका का नया कानून! ट्रंप ने व्हाइट हाउस में पिकनिक के दौरान विधेयक पर किए साइन
देश-विदेश


कल रांची पहुंचेंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, इस कार्यक्रम में होंगी शामिल

कल रांची पहुंचेंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, इस कार्यक्रम में होंगी शामिल

न्यूज़11 भारत


रांची/डेस्क: दो दिवसीय दौरे पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू झारखंड आ रही है. 19 सितंबर को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू रांची आएंगी. दो दिवसीय दौरे के दौरान राष्ट्रपति नामकुम स्थित आईसीएआर नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ़ सेकेंडरी एग्रीकल्चर के 100 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगी. राष्ट्रपति यहां एक पौधा मां के नाम से आयोजित पौधारोपण कार्यक्रम की शुरुआत करेंगी. 


वहीं, 20 सितंबर को वह भारतीय लाह अनुसंधान संस्थान, नामकुम के शताब्दी समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेंगी. इस समारोह में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान भी उपस्थित रहेंगे.


बता दें कि अपने दौरे के दौरान, राष्ट्रपति मुर्मू राजभवन में ठहरेंगी. वह राजभवन में रात्रि विश्राम करेंगी. 20 सितंबर को समारोह के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दोपहर 12:30 बजे दिल्ली के लिए प्रस्थान कर जाएंगी. राष्ट्रपति के दौरे के लिए राज्य प्रशासन सुरक्षा और तैयारियों के मामले में पूरी तरह से मुस्तैद है. रांची के सदर अनुमंडल दंडाधिकारी ने सुरक्षा के मद्देनजर बीएनएसएस की धारा-163 के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए निषेधाज्ञा जारी की है. 


ये भी पढ़ें- Jharkhand MonsoonUpdate: रांची में तीन दिनों से लगातार बारिश से कई क्षेत्रों में जल-जमाव, जानें कब मिलेगी राहत


राष्ट्रपति दौरे को लेकर नो फ्लाई जोन घोषित


राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के रांची दौरे को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं. सुरक्षा के मद्देनजर रांची डीसी के निर्देश पर रांची में नो फ्लाई जोन घोषित किया गया है. राष्ट्रपति के बिरसा मुण्डा एयरपोर्ट से राजभवन व कार्यक्रम स्थल के आसपास के क्षेत्रों में ड्रोन, पैराग्लाइडिंग और हॉट एयर बैलून पूर्णतः वर्जित रहेगी.

अधिक खबरें
'वन बिग ब्यूटीफुल बिल' अब बना अमेरिका का नया कानून! ट्रंप ने व्हाइट हाउस में पिकनिक के दौरान विधेयक पर किए साइन
जुलाई 05, 2025 | 05 Jul 2025 | 7:27 AM

अमेरिका में स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर व्हाइट हाउस के लॉन में कुछ अलग ही नजारा देखने को मिला. जहां एक ओर पिकनिक का माहौल था, वहीं दूसरी ओर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 'वन बिग ब्यूटीफुल' नामक बहुप्रतीक्षित बिल पर हस्ताक्षर कर इतिहास रच दिया. अब यह विधेयक कानून बन चुका है और ट्रंप इसे अमेरिकी अर्थव्यवस्था का टर्निंग प्वाइंट बता रहे हैं.

आखिरकार डोनाल्ड ट्रंप की मुराद हुई पूरी, अमेरिकी संसद में हंगामे के बाद 'बिग ब्यूटीफुल विधेयक' पारित
जुलाई 04, 2025 | 04 Jul 2025 | 3:19 PM

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और दुनिया के सबसे रईस व्यक्ति एलन मस्क के बीच जिस विधेयक पर विवाद था, आखिरकार वह अमेरिकी संसद में भारी हंगामे के बाद पारित हो गया. इस महत्वाकांक्षी 'बिग ब्यूटीफुल विधेयक' का पारित होना अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बहुत बड़ी सफलता मानी जा रही है. लंबी कार्यवाही के बाद

पटना समेत देश के 9 हाईकोर्ट को मिलेंगे नए जज, सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने दी मंजूरी, देखिए पूरी लिस्ट
जुलाई 04, 2025 | 04 Jul 2025 | 1:35 PM

देश की न्यायपालिका से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है. सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने पटना समेत देश के 9 हाईकोर्ट में जजों की नियुक्ति के प्रस्ताव को हरी झंडी दे दी है. भारत के मुख्य न्यायाधीश डी.वाई. चंद्रचूड़ की सेवानिवृत्ति के बाद बने नए मुख्य न्यायाधीश बी.आर. गवई की अध्यक्षता में हुई 1 और 2 जुलाई की बैठक में यह अहम फैसला लिया गया.

शर्मनाक हरकत! हिमाचल में घुमने गई मां-बेटी के कमरे में रात में घुसा होटल मालिक, छेड़छाड़ कर भागा
जुलाई 04, 2025 | 04 Jul 2025 | 1:14 PM

हिमाचल प्रदेश में घुमने गई नाबालिग बच्ची के साथ दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. जिस होटल में परिवार रुका था, उसी का मालिक रात के अंधेरे में मास्टर चाबी से उनके कमरे में घुस आया और किशोरी से छेड़छाड़ करने लगा. मां-बेटी के शोर मचाने पर आरोपी मौके से फरार हो गया.

इस देश में 50 हाथियों को काटकर मांस को घर-घर में बंटने का फरमान, जानें क्या है इस फैसले के पीछे की वजह?
जुलाई 04, 2025 | 04 Jul 2025 | 10:12 AM

जहां पूरे विश्व में हाथियों की रक्षा के लिए प्रयास किए जा रहे हैं, वहीं अफ्रीकी राष्ट्र ज़िंबाब्वे ने एक ऐसा कदम उठाया है, जिसने वन्यजीव प्रेमियों को हैरान कर दिया है. सरकार ने 50 हाथियों को “निकालने” का निर्देश दिया है. इन हाथियों से मिले मांस को स्थानीय निवासियों में वितरित किया जाएगा, जबकि उनके दांत सरकार को दे दिए जाएंगे.