महिला आरक्षण बिल पर मैथिली ठाकुर ने विपक्ष पर साधा जमकर निशाना, कहा जो लोग.......

महिला आरक्षण बिल पर मैथिली ठाकुर ने विपक्ष पर साधा जमकर निशाना, कहा जो लोग.......

संसद में महिला आरक्षण से जुड़े अहम बिल को पर्याप्त समर्थन नहीं मिल पाया, जिससे यह पास नहीं हो सका। बीजेपी नेताओं ने विपक्ष पर महिलाओं के अधिकारों के खिलाफ खड़े होने का आरोप लगाते हुए तीखा हमला बोला।

महिला आरक्षण बिल पर मैथिली ठाकुर ने विपक्ष पर साधा जमकर  निशाना कहा जो लोग

महिला आरक्षण बिल पर मैथिली ठाकुर ने विपक्ष पर साधा जमकर निशाना |

न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क 

पटना -  संसद के तीन दिवसीय विशेष सत्र के दौरान 131वें संशोधन बिल को पास नहीं कराया जा सका। महिला आरक्षण और परिसीमन से जुड़े तीन महत्वपूर्ण विधेयकों पर शुक्रवार (17 अप्रैल, 2026) की शाम मतदान हुआ, जिसमें पक्ष में 298 वोट पड़े, जबकि 230 सांसदों ने विरोध में मतदान किया। आवश्यक समर्थन नहीं मिलने के कारण यह बिल पारित नहीं हो सका।

हाईलाइट्स - 

  • संसद के विशेष सत्र में 131वां संशोधन बिल पास नहीं हो सका
  •  महिला आरक्षण व परिसीमन से जुड़े बिल पर वोटिंग में 298 समर्थन, 230 विरोध
  • बीजेपी ने विपक्ष पर महिलाओं के अधिकारों के विरोध का आरोप लगाया
  • मैथिली ठाकुर और संजय सरावगी के तीखे बयान से सियासत गरमाई 

विपक्ष पर साधा निशाना

बीजेपी विधायक मैथिली ठाकुर ने इस मुद्दे पर विपक्ष पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि महिला आरक्षण बिल का विरोध करना देश की आधी आबादी के अधिकारों पर सीधा हमला है। उनके मुताबिक, जो दल और नेता नारी सम्मान की बात करते हैं, वही संसद में महिलाओं के अधिकारों के खिलाफ खड़े नजर आए।

सामने आ गया विपक्ष का असली चेहरा- मैथिली

मैथिली ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने महिलाओं के सशक्तीकरण के लिए कई ऐतिहासिक फैसले लिए हैं, लेकिन विपक्ष लगातार ऐसे प्रयासों में बाधा डालता रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि अब विपक्ष का असली चेहरा देश की महिलाओं के सामने आ चुका है और यह केवल सत्ता की राजनीति कर रहा है।

उन्होंने स्पष्ट किया कि भारतीय जनता पार्टी महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और सशक्तीकरण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और आगे भी इस दिशा में निरंतर कार्य करती रहेगी।

संजय सरावगी ने भी विपक्ष पर जमकर साधा निशाना

वहीं बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने भी विपक्ष पर कड़ा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि यह केवल एक विधेयक का विरोध नहीं, बल्कि देश की आधी आबादी के अधिकारों और उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ है। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष प्रधानमंत्री के विरोध में इतना आगे बढ़ चुका है कि वह महिलाओं को मिल रहे अधिकारों का भी विरोध कर रहा है।

इसे भी पढ़ें - पटना जाना था, पहुंच गए दरभंगा के होटल… कमरे में मिली लाश, आत्महत्या या साजिश?

संबंधित सामग्री

 गृह विभाग का बड़ा फैसला, बिहार में 61 डीएसपी अफसरों का ट्रांसफर, पुलिस महकमे में हलचल

राजनीति

गृह विभाग का बड़ा फैसला, बिहार में 61 डीएसपी अफसरों का ट्रांसफर, पुलिस महकमे में हलचल

बिहार सरकार ने पुलिस विभाग में बड़ा बदलाव करते हुए 61 डीएसपी स्तर के अधिकारियों का तबादला किया है। नई पोस्टिंग में साइबर क्राइम, विशेष निगरानी और जिला पुलिस व्यवस्था पर खास फोकस दिख रहा है।

दरभंगा में शादी बनी सस्पेंस ड्रामा: फोटो वाला दूल्हा गायब, मंडप में पहुंचा दूसरा युवक; जयमाला से पहले खुली पोल

बिहार

दरभंगा में शादी बनी सस्पेंस ड्रामा: फोटो वाला दूल्हा गायब, मंडप में पहुंचा दूसरा युवक; जयमाला से पहले खुली पोल

दरभंगा के जाले थाना क्षेत्र में एक शादी उस वक्त विवाद में बदल गई, जब लड़की पक्ष ने मंडप में बैठे दूल्हे को फोटो वाले युवक से अलग पाया। जयमाला से पहले खुलासे के बाद शादी समारोह में हंगामा मच गया और पुल

वर्ल्ड कप जीत के हीरो ईशान किशन का बिहार में सम्मान, CM सम्राट ने दिया 1 करोड़ का पुरस्कार

राजनीति

वर्ल्ड कप जीत के हीरो ईशान किशन का बिहार में सम्मान, CM सम्राट ने दिया 1 करोड़ का पुरस्कार

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में शानदार प्रदर्शन करने वाले ईशान किशन को बिहार सरकार ने 1 करोड़ रुपये देकर सम्मानित किया। पटना में आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि ईशान ने पूरे बिहार

बिहार सरकार का बड़ा दांव, कई IAS अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी; शिक्षा से लेकर श्रम विभाग तक तबादले की सूचना जारी...

राजनीति

बिहार सरकार का बड़ा दांव, कई IAS अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी; शिक्षा से लेकर श्रम विभाग तक तबादले की सूचना जारी...

बिहार सरकार ने बड़े प्रशासनिक फेरबदल में कई वरिष्ठ IAS अधिकारियों के विभाग बदल दिए हैं। शिक्षा, श्रम, खान, आईटी और पथ निर्माण समेत कई अहम विभागों में नई जिम्मेदारियां तय की गई हैं।


सुपौल पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 1.44 किलो स्मैक के साथ 4 तस्कर गिरफ्तार, करोड़ों का नेटवर्क उजागर

क्राइम

सुपौल पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 1.44 किलो स्मैक के साथ 4 तस्कर गिरफ्तार, करोड़ों का नेटवर्क उजागर

सुपौल में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 1.44 किलो स्मैक के साथ चार तस्करों को गिरफ्तार किया है। करीब 1.5 करोड़ की इस बरामदगी ने बिहार में ‘सूखे नशे’ के बढ़ते नेटवर्क की चिंता बढ़ा दी है।