घाटशिला उपचुनाव की सरगर्मी, आज बाबूलाल सोरेन और सोमेश सोरेन भरेंगे पर्चा

घाटशिला उपचुनाव की सरगर्मी, आज बाबूलाल सोरेन और सोमेश सोरेन भरेंगे पर्चा

घाटशिला उपचुनाव की सरगर्मी आज बाबूलाल सोरेन और सोमेश सोरेन भरेंगे पर्चा

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
 झारखंड की राजनीति में घाटशिला विधानसभा उपचुनाव का माहौल काफी गर्म हो चुका हैं. सत्तारूढ़ झामुमो और विपक्षी एनडीए दोनों ने अपने-अपने उम्मीदवारों के नामांकन के लिए तैयारियां पूरी कर ली हैं और आज, (17 अक्टूबर) को एनडीए के प्रत्याशी बाबूलाल सोरेन और झामुमो के प्रत्याशी सोमेश चंद्र सोरेन नामांकन पत्र दाखिल करेंगे. दोनों दल इस अवसर को शक्ति प्रदर्शन में बदलने की रणनीति पर काम कर रहे हैं.

 झामुमो के प्रत्याशी सोमेश सोरेन के नामांकन कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन स्वयं उपस्थित रहेंगे. इस अवसर पर राज्य मंत्रिमंडल के कई मंत्री, विधायक और पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी भी मौजूद रहेंगे. वहीं, एनडीए के उम्मीदवार बाबूलाल सोरेन के नामांकन के अवसर पर प्रदेश भाजपा की पूरी शीर्ष टीम उपस्थित रहेगी.  इसमें प्रदेश अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, कार्यकारी अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद आदित्य साहू, मुख्य सचेतक नवीन जायसवाल, साथ ही कई सांसद, विधायक और पार्टी के अन्य पदाधिकारी शामिल होंगे. 

बता देें कि दोनों प्रमुख राजनीतिक दलों ने अपने प्रमुख प्रचारकों की सूची पहले ही सार्वजनिक कर दी है, और चुनावी प्रचार की तैयारियां तेज हो गई हैं. घाटशिला में राजनीतिक गतिविधियां बढ़ गई हैं, और गांवों से लेकर शहरों तक चुनावी चर्चाएं अपने चरम पर हैं. एनडीए और झामुमो के बीच यह मुकाबला सीधा और प्रतिष्ठा का बन चुका है, जिस पर पूरे राज्य की नजरें टिकी हुई हैं.

ये भी पढ़ें- महिलाओं के लिए खुशखबरी: 'मंईया  सम्मान योजना' की 15वीं किस्त दिवाली से पहले, खाते में आएंगे ₹2500

संबंधित सामग्री

मुहर्रम को लेकर गोमो - तोपचांची में रहा सौहार्दपूर्ण माहौल, प्रशासन रहा सक्रिय

झारखंड

मुहर्रम को लेकर गोमो - तोपचांची में रहा सौहार्दपूर्ण माहौल, प्रशासन रहा सक्रिय

गोमो एवं तोपचांची क्षेत्र में मुहर्रम पर्व श्रद्धा, आस्था एवं आपसी भाईचारे के माहौल में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ. पर्व को लेकर क्षेत्र में उत्साह का वातावरण देखा गया.

रांची के बगदा घाटी में दर्दनाक हादसा, 100 फीट गहरी खाई में गिरी बाइक, पति-पत्नी की मौत, दो बच्चे घायल

झारखंड

रांची के बगदा घाटी में दर्दनाक हादसा, 100 फीट गहरी खाई में गिरी बाइक, पति-पत्नी की मौत, दो बच्चे घायल

बुढ़मू प्रखंड के ठाकुरगांव-थाना क्षेत्र के बगदा घाटी में शुक्रवार को एक हृदयविदारक घटना हुई. घाटी में एक पल्सर बाइक अनियंत्रित होकर लगभग 100 फीट गहरी खाई में गिर गई.

सरला बिरला यूनिवर्सिटी में झारखंड फ़िल्म फेस्टिवल 2026 शुभारंभ 

झारखंड

सरला बिरला यूनिवर्सिटी में झारखंड फ़िल्म फेस्टिवल 2026 शुभारंभ 

रांची स्थित सरला बिरला यूनिवर्सिटी (SBU) में चित्रपट झारखंड के तत्वावधान में आयोजित झारखंड फ़िल्म फेस्टिवल 2026 का शुक्रवार को भव्य शुभारंभ हुआ.

सासाराम में नहर से अज्ञात महिला का शव बरामद, पहचान में जुटी पुलिस

बिहार

सासाराम में नहर से अज्ञात महिला का शव बरामद, पहचान में जुटी पुलिस

बड़ी खबर सासाराम से है. जहां करगहर थाना क्षेत्र के रसूलपुर रजवाहा में पिपरा जगदलपुर गांव के बीच एक नहर से एक महिला का शव बरामद हुआ है. मृतक महिला की पहचान नहीं हो सकी है.

सेल CMD से मिले मजदूर नेता, किरीबुरू अस्पताल की बदहाली और मजदूरों की समस्याओं पर सौंपा मांग पत्र

झारखंड

सेल CMD से मिले मजदूर नेता, किरीबुरू अस्पताल की बदहाली और मजदूरों की समस्याओं पर सौंपा मांग पत्र

झारखंड मजदूर संघर्ष संघ, मेघाहातुबुरु इकाई ने सेल की मेघाहातुबुरु खदान के निरीक्षण पर पहुंचे SAIL के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक डॉ. अशोक कुमार पांडा से मुलाकात कर क्षेत्र की गंभीर समस्याओं से अवगत कराय